आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच दूसरा वनडे मैच नागपुर में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। भारत ने अपने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दो बदलाव करते हुए शॉन मार्श और नाथन लियोन को एस्टन टर्नर और जेसन बेहरेनडॉर्फ के जगह मौका दिया है। भारत को पहला झटका उपकप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर पैट कम्मिंस के पहली ओवर के आखरी गेंद पर जाम्पा के हाथ में कैच दे बैठें। इसके बाद भारत को दूसरी झटका शिकार धवन (21) के रूप में लगा। उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने नौवीं ओवर के तीसरी गेंद पर एलबीडबल्यू आउट किया। अंबति रायडू (18) अपनी ख़राब फॉर्म को जारी रखते हुए नाथन लियोन को 17 वें ओवर के आखरी गेंद पर 75 के स्कोर पर एलबीडबल्यू के रूप में अपना विकेट खो दी। यहाँ से विजय शंकर और विराट ने पारी को आगे बढ़ाया और भारत का स्कोर 21 वें ओवर में 100 के पर पहुंचाया। विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
FIFTY!
— BCCI (@BCCI) March 5, 2019
The Indian Skipper brings up a hard fought half-century. This is his 50th in ODIs
Scorecard - https://t.co/uMRPRyp6ys #INDvAUS pic.twitter.com/sOi5yUxNZ6
विजय शंकर और कोहली के बिच में चौथे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। अच्छी लय में दिख रहे विजय शंकर दुर्भाग्यवश 29 वें ओवर में रन आउट हो गए। उन्होंने 41 गेंद में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 46 रन बनाएं।पिछले मैच के हीरो रहे केदार जाधव (11) और धोनी (0)भी आज कुछ नहीं कर पाएं। एडम जांपा भारतीय टीम को झटका देते हुए दोनों को 33 वें ओवर में लगातार दो गेंद पर दोनों को पवेलियन भेज दिया। धोनी अपने वनडे करियर में पांचवी बार शून्य पर आउट हुए। इससे पहले वे 2004 में अपने डेब्यू मैच में बांग्लादेश के खिलाफ,2005 और 2007 में श्रीलंका के खिलाफ और 2010 और आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट हुए। 44 ओवर के पहली गेंद पर विराट ने चौका लगाकर अपना 40 वां शतक पूरा किया।
💯
— BCCI (@BCCI) March 5, 2019
Stand up and applaud. The Run Machine brings up his 40th ODI Century 👏👏
What a player #KingKohli 😍#INDvAUS pic.twitter.com/9s2ziwh6kR
कप्तान कोहली दस चौकों की मदद से 120 गेंद में 116 रन बनाकर आउट हुए। भारत 48।2 ओवर में 250 रन पर ऑल आउट हो गया।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) March 5, 2019
116 runs from the Skipper along with a gritty 46 from Shankar guides #TeamIndia to a total of 250 in 50 overs.
Will #TeamIndia defend it? #INDvAUS pic.twitter.com/8mxeCszOZR
ऑस्ट्रेलिया के तरफ से सबसे सफल गेंदबाज पैट कमिंस (4 विकेट) रहा।
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबति रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, एरॉन फिंच (कप्तान), शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, नाथन लियोन, एडम जांपा।
गौतम ऋषि