• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 23, 2023
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
Home भारत

मोदी सरकार शहीदों के सम्मान में ‘मेरी माटी – मेरा देश’ अभियान शुरू करने जा रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत पंचायत, गांव, ब्लॉक, शहरी स्थानीय निकाय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर समारोह आयोजित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
25/07/2023
in ग्राम गौरव, पंचायत
0
मोदी सरकार शहीदों के सम्मान में ‘मेरी माटी – मेरा देश’ अभियान शुरू करने जा रही
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत पंचायत, गांव, ब्लॉक, शहरी स्थानीय निकाय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर समारोह आयोजित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान 9 अगस्त से शुरू होगा। कार्यक्रम का समापन सामारोह राजधानी में 27 से 30 अगस्त तक होगा। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत गांव और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत स्मारक (शिलाफलाकम) पर वीरों के नाम अंकित करने होते हैं। इन वीरों में स्वतंत्रता सेनानी, रक्षा कर्मी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस के कर्मी शामिल हैं जिन्होंने कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है।

शिलाफलकम को किसी उपयुक्त जल निकाय में बनाया जा सकता है। यदि ऐसा कोई जल निकाय उपलब्ध नहीं है, तो शिलाफलकम का निर्माण पंचायत भवन या स्थानीय स्कूल या किसी अन्य प्रमुख स्थान पर किया जा सकता है। इसके बाद स्मारक स्थल पर लोग प्रधानमंत्री के पंच प्राण को शामिल करते हुए एक प्रतिज्ञा लेंगे। इस प्रतिज्ञा में विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका, अपनी संस्कृति के प्रचार के साथ देश की एकता और एकजुटता के लिए प्रतिज्ञा शामिल है।

ब्लॉक स्तर पर युवा स्वयंसेवक और अन्य लोग हर पंचायत व गांव से मिट्टी इकठ्ठा कर उसे ब्लॉक स्तर पर लाएंगे।

हाथ में मिट्टी लेकर शपथ लेते हुए सेल्फी लेंगे

समारोह के दौरान लोग व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से हाथ में मिट्टी लेकर शपथ लेते हुए सेल्फी लेंगे और समर्पित वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। वसुधा वनधन के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत, गांव स्वदेशी प्रजातियों के 75 पौधे लगाकर और एक अमृत वाटिका विकसित करके धरती मां का पुनर्भरण करेगी। वीरो का वंदन के तहत पंचाटतें स्वतंत्रता सेनानियों और मृत स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सम्मान के लिए समारोह कर सकती है।

देश भर के गावों से लाई गई मिट्टी को 27 अगस्त तक राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर पहुंचाया जाएगा। 30 अगस्त को कर्तव्य पथ पर भव्य समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यहां गांव से लाई गई मिट्टी से कर्तव्य पथ पर एक उद्यान बनाया जायेगा, जिसका नाम अमृत वाटिका रखा जायेगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री समेत कई वीआईपी लोग मौजूद रह सकते हैं।

Tags: MeriMaatiMeraDeshPMNarendraModi
Previous Post

पीएम मोदी ने विपक्ष के “INDIA” गठबंधन की तुलना इंडियन मुजाहिद्दीन और ईस्ट इंडिया कम्पनी से की

Next Post

इस्लाम कबूल कर फातिमा बनी भारतीय लड़की अंजू, अपने दोस्त नसरुल्लाह से की शादी: पाकिस्तानी मीडिया

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

महामहिम राष्ट्रपति ने किया "आयुष्मान भव" अभियान का शुभारंभ, घर बैठे मोबाइल से बनाएं आयुष्मान कार्ड
स्वास्थ्य

महामहिम राष्ट्रपति ने किया “आयुष्मान भव” अभियान का शुभारंभ, जाने कैसे मोबाइल से बनाएं आयुष्मान कार्ड

15/09/2023
आरोग्य निःशुल्क चिकित्सा वाहन का लोकार्पण केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया
स्वास्थ्य

आरोग्य निःशुल्क चिकित्सा वाहन का लोकार्पण केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया

12/09/2023
Rakhi Gupta
भारत

तीन बच्चों के कारण मां की चली गई मेयर की कुर्सी

28/07/2023
PM Modi and CM Shivraj Singh
कृषि समाचार

प्रधानमंत्री मोदी किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

27/07/2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौर में दिव्यांग बहनों को सौंपी स्कूटी की चाबी
ग्राम गौरव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौर में दिव्यांग बहनों को सौंपी स्कूटी की चाबी

10/07/2023
विशेषज्ञ समिति ने मार्केट यार्ड पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की
भारत

विशेषज्ञ समिति ने मार्केट यार्ड पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की

05/07/2023
Next Post
इस्लाम कबूल कर फातिमा बनी भारतीय लड़की अंजू, अपने दोस्त नसरुल्लाह से की शादी: पाकिस्तानी मीडिया

इस्लाम कबूल कर फातिमा बनी भारतीय लड़की अंजू, अपने दोस्त नसरुल्लाह से की शादी: पाकिस्तानी मीडिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized (2)
  • अजब-गजब (4)
  • कृषि समाचार (25)
  • खेत-खलिहान (24)
  • खेल (8)
  • ग्राम गौरव (14)
  • जुर्म (20)
  • नई तकनीक (3)
  • पंचायत (8)
  • पशुधन (1)
  • भारत (198)
  • मनोरंजन (10)
  • स्वास्थ्य (7)

Recent News

सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को विशेष 'नमो जर्सी' उपहार में दी

सचिन तेंदुलकर ने वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी को विशेष ‘नमो जर्सी’ उपहार में दी

23/09/2023
कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो

कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो

23/09/2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In