• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 23, 2023
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
Home भारत

प्रियंका गांधी ने हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को लेकर पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

प्रियंका गांधी ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के चलते आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि हिमाचल देवभूमि होने के साथ-साथ सच्चे, सरल और मेहनती लोगों का प्रदेश है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
15/09/2023
in भारत
0
प्रियंका गांधी ने हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को लेकर पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Priyanka Gandhi

0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रियंका गांधी ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के चलते आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि हिमाचल देवभूमि होने के साथ-साथ सच्चे, सरल और मेहनती लोगों का प्रदेश है। हिमाचल की स्त्रियाँ, किसान, कर्मचारी, कारोबारी और युवा बहुत परिश्रमी और स्वाभिमानी है। आज की तारीख में वही लोग अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहे हैं। राज्य में आई बाढ़ और भूस्खलन से भीषण विनाश हुआ है।

प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों शिमला, कुल्लू, मनाली और मंडी में आपदा पीड़ितों से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि हर तरफ हुई तबाही देखकर बहुत दुःख हुआ। अब तक इस आपदा में 428 लोगों ने जान गँवाई है। कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने सभी परिजन इस आपदा में खो दिए। मृतकों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जो अपनी माताओं के साथ सावन के अंतिम सोमवार को सुबह-सुबह शिव मंदिर में पूजा करने गए थे। राज्य में 16,000 से ज्यादा पशु-पक्षी मारे गये हैं जिनमें 10,000 से अधिक पोल्ट्री बर्ड और 6,000 से अधिक गाय, भैंसे व अन्य पालतू जानवर है। 13,000 से ज्यादा घर और मकान पूरी तरह या आंशिक रूप क्षतिग्रस्त हुए हैं। शिमला से परवाणू राष्ट्रीय राजमार्ग और कुल्लू-मनाली-लेह राजमार्ग के बड़े-बड़े हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं। राज्य की अनेक सड़कें पूर्णतः या अंशतः टूट चुकी है। प्रदेश को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा ने वहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

हिमाचल सरकार पूरी तन्मयता के साथ राहत कार्यों में लगी है, लेकिन अगर इसे केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया जाए तो यह राज्य के पुनर्निर्माण में बहुत सहायक होगा।

इस संदर्भ में कांग्रेस… pic.twitter.com/IxJ26vqhqy

— Congress (@INCIndia) September 15, 2023

इस तबाही से निपटने के लिए राज्य सरकार अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है। मैंने हिमाचल की जनता को राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संकट का सामना करते हुए देखा। कहीं कोई सड़क की मरम्मत के लिए श्रमदान में जुटा है तो कहीं आपदा प्रभावित लोग स्कूली बच्चे, किसान आपस में चंदा जुटाकर राहत कार्यक्रमों में मदद कर रहे हैं। एकजुटता की इस भावना से मैं बहुत प्रभावित हुई। इसी भावना के साथ में आपको यह पत्र लिख रही हूँ।

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख, 9 मुद्दों पर संसद के विशेष सत्र में की चर्चा की मांग

केंद्र सरकार द्वारा सेब पर आयात शुल्क घटानेका जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि इससे सेब किसानी और बागवानों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ेगी। मेरी समझ में इस मुश्किल वक्त में किसानों को ऐसी चोट नहीं देनी चाहिए बल्कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल के किसानों को किसी भी तरह की आर्थिक मदद मिल पाये तो उन्हें सहूलियत मिलेगी।

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए इस आपदा को 2013 की केदारनाथ त्रासदी की तरह राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। जिससे कि पीडिती व राज्य को आर्थिक मदद पहुॅचाई जाये ताकि हिमाचल के भाई-बहनों को राहत मिले और राज्य का समुचित ढंग से पुनर्निर्माण किया जा सके।

प्रियंका गांधी ने उम्मीद जताते हुआ लिखा है कि आप हिमाचल की जनता के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए मदद के उचित कदम उठाएँगे।

Tags: HimachalPradeshPMNarendraModiPriyanka Gandhi
Previous Post

केंद्र ने गेहूं की भंडारण सीमा को 3000 मीट्रिक टन से संशोधित कर 2000 मीट्रिक टन कर दिया

Next Post

76% अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी विश्व के शीर्ष नेता: सर्वेक्षण

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो
भारत

कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो

23/09/2023
राहुल गांधी जनगणना और परिसीमन की आवश्यकता पर सवाल उठाया
भारत

राहुल गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक के कार्यान्वयन के लिए जनगणना और परिसीमन की आवश्यकता पर सवाल उठाया

22/09/2023
एसियन गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी को चीन ने नहीं दी एंट्री, खेल मंत्री ने भी दौड़ा किया रद्द
खेल

एसियन गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी को चीन ने नहीं दी एंट्री, खेल मंत्री ने भी दौरा किया रद्द

23/09/2023
संसद में अनुचित टिप्पणी को लेकर रमेश बिधूड़ी को नोटिस जारी
भारत

संसद में अनुचित टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को नोटिस जारी

22/09/2023
सरकार जनगणना और परिसीमन को हटाकर महिला आरक्षण बिल तुरंत लागु करें : राहुल गांधी
भारत

सरकार जनगणना और परिसीमन को हटाकर महिला आरक्षण बिल तुरंत लागु करें : राहुल गांधी

22/09/2023
पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार है तो 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' एक सच्चाई बन गया : पीएम मोदी
भारत

पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार है तो ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ एक सच्चाई बन गया : पीएम मोदी

22/09/2023
Next Post
76% अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी विश्व के शीर्ष नेता: सर्वेक्षण

76% अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी विश्व के शीर्ष नेता: सर्वेक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized (2)
  • अजब-गजब (4)
  • कृषि समाचार (25)
  • खेत-खलिहान (24)
  • खेल (8)
  • ग्राम गौरव (14)
  • जुर्म (20)
  • नई तकनीक (3)
  • पंचायत (8)
  • पशुधन (1)
  • भारत (198)
  • मनोरंजन (10)
  • स्वास्थ्य (7)

Recent News

सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को विशेष 'नमो जर्सी' उपहार में दी

सचिन तेंदुलकर ने वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी को विशेष ‘नमो जर्सी’ उपहार में दी

23/09/2023
कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो

कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो

23/09/2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In