खालिस्तान के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच तनाव जारी है। भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कनाडा के नागरिकों की वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी है। इससे पहले ही आज सुबह भारत से फरार गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ़ सुक्खा दुनुके की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। सुक्खा NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी था और कनाडा में रहकर भारत में अपना गैंग चलाता था। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का राइट हैंड था।
कल बुधवार को भारत सरकार ने कनाडा में रह रहें भारतीयों और भारतीय छात्रों के लिए एक एडवाइज़री जारी की थी। यह एडवाइज़री कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों, आपराधिक हिंसा और घृणा-अपराधों के मद्देनज़र जारी की गई थी। कनाडा में ऐसी जगहों की यात्रा से बचने की सलाह दी गई जहां ऐसी वारदात हुई हैं। कनाडा में गिरती क़ानून व्यवस्था के मद्देनज़र भारतीय छात्रों को ख़ास एहतियात बरतने की सलाह दी गई। भारतीयों और भारतीय छात्रों को “मदद एप्प” के ज़रिए ओटावा भारतीय उच्चायोग/वैंकूवर/टोरंटो कांसुलेट्स में रजिस्टर करने की भी सलाह दी गई।
Advisory for Indian Nationals and Indian Students in Canada:https://t.co/zboZDH83iw pic.twitter.com/7YjzKbZBIK
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) September 20, 2023
कब शुरू हुआ विवाद
दिनांक 18 को कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपने संसद में जून 2023 में 45 वर्षीय हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत के एजेंटों को जिम्मेदार ठहरा कर पुरे विश्व में हलचल मचा दी। उसके बाद वहां के विदेश मंत्री ने कनाडा में रह रहें भारत के वरिष्ठ राजनयिक को भारत वापस जाने को कह दिया। जिसके जवाब में भारत ने भी कनाडा के वरिष्ठ राजनयिक को कनाडा वापस जाने को कह दिया।
भारत के सामने कहां ठहरता कनाडा
बता दें कि कनाडा की कुल आबादी लगभग 3.50 करोड़ है। 2021 की जनगणना में कनाडा में सिखों की आबादी 7 लाख 70 हजार रिकॉर्ड की गई थी। जो कि कनाडा की कुल आबादी लगभग 2.1 प्रतिशत के बराबर है। हालांकि कनाडा में भारतीय मूल के लोगों की कुल आबादी लगभग 15 लाख है। वहीं भारत की कुल आबादी 135 करोड़ है जिसमें सिख की आबादी 2 करोड़ 10 लाख है। विश्व में जनसंख्या के आधार पर कनाडा का 38 वां स्थान है वहीं भारत का दूसरा।
क्षेत्रफल की हिसाब से कनाडा का स्थान रूस के बाद दूसरा है। वहीं भारत का स्थान 7वां है। IMF के अनुसार भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है वहीं कनाडा नौवीं।
यह भी पढ़ें : भारत विरोधी गतिविधियाँ, घृणा अपराध, आपराधिक हिंसा’: कनाडा में अपने नागरिकों के लिए भारत की सलाह
2021 की जनगणना के अनुसार कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त में सबसे ज्यादा 2.9 लाख सिख रहते हैं। खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या ब्रिटिश कोलंबिया में ही हुई थी। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त में क्षेत्रफल के हिसाब से पंजाब जैसा 50 राज्य आ जायेगा वहीं आबादी के हिसाब से कनाडा जैसा 20 देश उत्तरप्रदेश में समां जायेगा।