एसियन गेम्स में भाग लेने जा रहे तीन भारतीय खिलाडियों को चीन ने एंट्री नहीं दी है। जिसके जवाब में भारत ने विरोध दर्ज करते हुए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपनी चीन की यात्रा रद्द कर दी है। आपको बताते चलें की ये तीनों खिलाड़ी अरुणाचल प्रदेश से हैं। इन खिलाडियों को एंट्री न देने का कारण इनका अरुणाचल प्रदेश से होना बताया जा रहा है। चीन अरुणाचल प्रदेश को अपने कब्जे वाले तिब्बत का दक्षिण हिस्सा मानता है। कई बार चीन अपने नक्सा में अरुणचल प्रदेश को दिखता है।
एसियन गेम्स का आयोजन चीन के हांगझोउ शहर में हो रहा है। इसी में भाग लेने ये तीनों खिलाड़ी जा रहे थें। ये तीनों भारतीय खिलाड़ी वुशू खेल खेलते हैं। इनका नाम है न्येमान वांग्सु, ओनीलु टेगा और मेपुंग लाम्गु जिसे चीन में प्रवेश से मना कर दिया गया है। एसियन गेम्स 23 सितम्बर से शुरू होकर 8 ऑक्टूबर तक चलेगा।
चीन के प्रवक्ता का जवाब
चीन ने अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा है कि इन खिलाडियों के पास वैध वीजा नहीं था जिसके कारण इन्हे रोका गया है। चीन के प्रवक्ता ने कहा है कि वैध वीजा के साथ चीन सभी खिलाड़ियों का स्वागत करता है। चीन आपके द्वारा बताये गए अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता है। अरुणाचल प्रदेश दक्षिणी तिब्बती क्षेत्र चीन का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें : भारत ने कनाडा के लोगों का वीजा सेवाएं सस्पेंड की, सुबह ही हुई थी भारत से फरार गैंगस्टर की हत्या
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का जवाब
इस मुद्दे पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरविंदम बागची ने बताया कि नई दिल्ली और बीजिंग में विरोध दर्ज करा दिया गया है। भारत इस बात पर कड़ा वोरोध दर्ज कराता है कि किसी भी भारतीय नागरिक का उसके राज्यों के आधार पर भेदभाव किया जाय। अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है और रहेगा।
Our response to media queries on some Indian sportspersons being denied entry into 19th Asian Games:https://t.co/wtoQA8zaDH pic.twitter.com/cACRspcQkD
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) September 22, 2023