• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, December 6, 2023
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
Home भारत

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और दंगों के मामले में राजस्थान को टॉप पर पहुंचा दिया: पीएम मोदी

कल ही भाजपा सरकार ने तय किया है कि अब उज्ज्वला की लाभार्थी बहनों को केंद्र सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर सिर्फ 600 रुपये में मिलेगा। मुझे विश्वास है कि इससे आप सभी बहनें त्योहारों को ज्यादा उमंग से मना पाएंगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
05/10/2023
in भारत
0
कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और दंगों के मामले में राजस्थान को टॉप पर पहुंचा दिया: पीएम मोदी

PM Modi in Rajasthan

0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के चुनावी दौरे पर थें। पीएम मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जोधपुर और मारवाड़ के लोगों को कईं उपहार एक साथ मिले हैं। एक उपहार की तैयारी तो मैं पहले ही दिल्ली से करके आया हूं। कल ही भाजपा सरकार ने तय किया है कि अब उज्ज्वला की लाभार्थी बहनों को केंद्र सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर सिर्फ 600 रुपये में मिलेगा। मुझे विश्वास है कि इससे आप सभी बहनें त्योहारों को ज्यादा उमंग से मना पाएंगी। भाजपा सरकार के इस फैसले का लाभ राजस्थान के 70 लाख परिवारों को होगा।ये फैसला रसोई को धुएं से मुक्त करने के हमारे अभियान को भी मजबूती देगा।

पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के लिए आपका स्वास्थ्य प्राथमिकता है। एक तरफ हम आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधाएं दी रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रिकॉर्ड संख्या में आधुनिक अस्पताल भी बना रहे हैं। भाजपा का संकल्प राजस्थान को tourism में नंबर 1 राज्य बनाने का है। ये काम मोदी नहीं बल्कि आपके एक वोट कर सकता है। आपके वोट की ताकत से भाजपा सरकार बनेगी और राजस्थान पर्यटन में नंबर 1 बनेगा।

हम राजस्थान के कोने-कोने में विकास को पहुंचा कर रहेंगे।

इसलिए राजस्थान कह रहा है- भाजपा आएगी, राजस्थान में खुशहाली लाएगी।

मैंने अभी जोधपुर में ही करीब 5 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकर्पण किया है।

ये एक सरकारी कार्यक्रम था, लेकिन मुख्यमंत्री जी गायब थे।… pic.twitter.com/k5VrJfn2H6

— BJP LIVE (@BJPLive) October 5, 2023

भाजपा की केंद्र सरकार वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम भी चला रही है, जिसके तहत सीमावर्ती गांवों का विकास किया जा रहा है। इसका भी बहुत अधिक लाभ इस क्षेत्र को होने वाला है। हम राजस्थान के कोने-कोने में विकास को पहुंचा कर रहेंगे। इसलिए राजस्थान कह रहा है- भाजपा आएगी, राजस्थान में खुशहाली लाएगी।

पिछले 5 साल में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और दंगों के मामले में राजस्थान को टॉप पर पहुंचा दिया

केंद्र की भाजपा सरकार अपनी तरफ से राजस्थान के विकास के लिए हर कोशिश कर रही है। लेकिन यहां की स्थिति देखकर दुख होता है। पिछले 5 साल में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और दंगों के मामले में राजस्थान को टॉप पर पहुंचा दिया है। कांग्रेस ने महिलाओं और दलितों के विरुद्ध अत्याचार के मामले में राजस्थान को नंबर 1 बना दिया है। कांग्रेस ने नशे के कारोबार को कैसे खुली छूट दे रखी है, वो भी राजस्थान का बच्चा बच्चा जानता है।

पीएम मोदी ने लाल डेरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, आप सबने लाल डायरी के बारे में सुना है। लोग कहते हैं कि कांग्रेस के करप्शन की हर काली करतूत इस लाल डायरी में दर्ज हैं। अगर आप चाहते हैं कि इस लाल डायरी का राज सामने आए, तो आपको यहां भाजपा सरकार बनाना जरूरी है। चुनाव के समय बेरोजगारी भत्ते का वादा करने वाली कांग्रेस ने यहां के युवाओं को पेपर लीक माफिया के हवाले कर दिया। ऐसे हर पेपर लीक माफिया के खिलाफ भाजपा सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

कुछ दिन पहले ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित हो गया है। लेकिन इस कानून ने कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेताओं की पोल खोल दी है। ये लोग कभी महिला आरक्षण के समर्थन में नहीं थे। इसलिए ये कानून बनने के बाद ये लोग बौखला गए हैं।

यह भी पढ़ें: जातिगत जनगणना : तुम हिन्दू हो, नहीं नहीं तुम इस जाति के हो…

राष्ट्रीय संकल्पों से खुद को जोड़ने की अभिलाषा हम भारतीयों को हर लक्ष्य तक लेकर जाएगी। हम आत्मनिर्भर और विकसित बनने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वोकल फ़ॉर लोकल का मंत्र भी आज हर देशवासी की जीवन शैली का हिस्सा बन गया है। 2 अक्टूबर को दिल्ली के एक खादी भंडार में 1.5 करोड़ रुपये के खादी उत्पादों की बिक्री हुई है। वाकई मेरा देश बदल रहा है।

राजस्थान में हो रहे दंगे के मुद्दे को उठाते हुए पीएम ने कहा, जब जोधपुर में हिंसा और दंगे हो रहे थे, तब राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता क्या कर रहे थे? कांग्रेस की पहली और आखिरी नीति तुष्टिकरण ही है। रामनवमी, परशुराम जयंती या हनुमान जयंती, कोई भी त्योहार ऐसा नहीं है जब राजस्थान से पत्थरबाजी की खबरें न आती हों।

हिंदुस्तान में कई राज्य नदियों के पानी को लेकर आपस में लड़ रहे हैं। लेकिन भाजपा का चरित्र देखिए, जब गुजरात में मुझे मुख्यमंत्री के तौर पर सेवा का अवसर मिला तो हमारे राजस्थान को पानी की ज़रूरत थी, तब हमने बिना देरी किए नर्मदा का पानी राजस्थान को दिया। जो आज भी जारी है।

Tags: कांग्रेसपीएम मोदीभ्रष्टाचारराजस्थान
Previous Post

बीजेपी ने राहुल गांधी का पोस्टर ट्वीट कर नए जमाने का ‘रावण’ बताया, कहा ‘भारत खतरे में है’

Next Post

प्रियंका गांधी: पिछले 18 साल में मध्यप्रदेश के हर विभाग में 250 से ज्यादा घोटाले हुए

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हुई हत्या
जुर्म

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

05/12/2023
मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अहंकार कांग्रेस को ले डूबी
भारत

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण

05/12/2023
मणिपुर: तेंगनौपाल जिले में दो उग्रवादी समूहों के बीच गोलीबारी में 13 लोगों की मौत
भारत

मणिपुर: तेंगनौपाल जिले में दो उग्रवादी समूहों के बीच गोलीबारी में 13 लोगों की मौत

04/12/2023
'भारतीय नौसेना में रैंकों का नाम भारतीय संस्कृति के अनुसार बदला जाएगा': पीएम मोदी
भारत

‘भारतीय नौसेना में रैंकों का नाम भारतीय संस्कृति के अनुसार बदला जाएगा’: पीएम मोदी

04/12/2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण
भारत

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण

04/12/2023
'हम जनता जनार्दन को नमन करते हैं': नतीजों के बाद पीएम मोदी 
भारत

‘हम जनता जनार्दन को नमन करते हैं’: नतीजों के बाद पीएम मोदी 

03/12/2023
Next Post
लोगों की संपत्ति केंद्र की BJP सरकार और नरेंद्र मोदी छीन रहे : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी: पिछले 18 साल में मध्यप्रदेश के हर विभाग में 250 से ज्यादा घोटाले हुए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized (8)
  • अजब-गजब (4)
  • कृषि समाचार (26)
  • खेत-खलिहान (27)
  • खेल (12)
  • ग्राम गौरव (19)
  • जुर्म (25)
  • नई तकनीक (5)
  • पंचायत (12)
  • पशुधन (1)
  • भारत (325)
  • मनोरंजन (12)
  • स्वास्थ्य (9)

Recent News

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हुई हत्या

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

05/12/2023
मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अहंकार कांग्रेस को ले डूबी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण

05/12/2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In