• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, December 6, 2023
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
Home भारत

प्रियंका गांधी: पिछले 18 साल में मध्यप्रदेश के हर विभाग में 250 से ज्यादा घोटाले हुए

प्रियंका गांधी ने सर्वप्रथम मध्यप्रदेश के धार स्थित श्री मोहनखेड़ा जैन तीर्थ में पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने 'जन आक्रोश रैली' को संबोधित किया। इसके साथ ही मोहनखेड़ा में आदिवासी नायक श्री टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
05/10/2023
in भारत
0
लोगों की संपत्ति केंद्र की BJP सरकार और नरेंद्र मोदी छीन रहे : प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi

0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज (5 अक्टूबर) मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर थीं। प्रियंका गांधी ने सर्वप्रथम मध्यप्रदेश के धार स्थित श्री मोहनखेड़ा जैन तीर्थ में पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने ‘जन आक्रोश रैली’ को संबोधित किया। इसके साथ ही मोहनखेड़ा में आदिवासी नायक श्री टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया।
प्रियंका गांधी ने जन आक्रोश रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज आदिवासी समाज की गौरव और गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती है। उन्हें मेरा शत-शत नमन आदिवासी नायक भीमा नायक जी, शंकर शाह जी, रघुनाथ शाह जी और बादल भोई जी की विरासत को नमन। यह महाराजा भोज की धरती है। शहीद महाराजा बख्तावर सिंह जी की धरती है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान दिया। यहीं पर आदिवासी समाज व राष्ट्र के नायक टंट्या मामा ने आजादी के लिए प्राणों का बलिदान दिया। यह संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर जी की भी धरती है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की गारंटी

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की गारंटी 👇

🔹किसानों का कर्ज माफ

🔹100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ

🔹पुरानी पेंशन लागू

🔹500 रुपए में गैस सिलेंडर

🔹महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए

🔹5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली मुफ्त pic.twitter.com/X2FluRnV3p

— Congress (@INCIndia) October 5, 2023

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने बताया कि मैंने मध्य प्रदेश में युवाओं से पूछा- चुनाव में क्या होने वाला है? वो बोले- ‘राजा जा रहा है’ इस बार हम रोजगार के लिए वोट डालेंगे। एक पार्टी का नेता आपसे कुछ कहता है, तो दूसरी पार्टी का नेता लगभग वैसी ही बातें कहकर चला जाता है। ऐसे में आप अपने अनुभव से पता करें कि कौन सही बोल रहा है। आप खुद तय कीजिए कि पिछले 18 साल में कितनी महंगाई बढ़ी है? आपको कितने रोजगार मिले हैं? आप किसी की बातों में मत आइए, सच्चाई के आधार पर अपना निर्णय लीजिए।
BJP सरपंचों के अधिकारों में कटौती कर रही
हमें अपने देश पर गर्व है, जिसके संविधान में लिखा है कि हर व्यक्ति को समान अधिकार मिलना चाहिए। हमारी कांग्रेस की सरकारों ने पंचायतों को सत्ता देकर यह अधिकार और मजबूत बनाया। लेकिन आज BJP सरपंचों के अधिकारों में कटौती कर रही है। मध्य प्रदेश में पटवारी एक महीने से हड़ताल पर बैठे हैं, क्योंकि BJP सरकार ने उन्हें सहायता नहीं दी। जनता अपने जरूरी काम कराने के लिए भटक रही है।
मध्य प्रदेश के हर विभाग में 250 से ज्यादा घोटाले हुए
पिछले 18 साल में मध्यप्रदेश के हर विभाग में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन यहां पर हर विभाग में घोटाला और भ्रष्टाचार हो रहा है। आपने BJP पर विश्वास किया था कि वह विकास करेगी, लेकिन उसने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ, जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हुई। क्या BJP ने जांच कराई? घोटालों के बाद इनके अधिकारियों और BJP नेताओं के घर ED क्यों नहीं पहुंची? समय आ गया है कि मां नर्मदा और महाकाल के लोक में घोटाले करने वालों को बदल दिया जाए। भगवान के साथ भी कोई घोटाला करने की हिम्मत करता है क्या?
प्रियंका गांधी ने पुरानी पेंशन का मुद्दा भी उठाया
प्रियंका गांधी ने पुरानी पेंशन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार कहती है- पुरानी पेंशन देने के ल‍िए पैसे नहीं है। अगर पैसा नहीं है तो उद्योगपतियों के हजारों करोड़ के लोन माफ कैसे हो रहे हैं? ये सवाल आपको पूछना होगा। अगर ये सवाल नहीं पूछेंगे तो आपका भव‍िष्‍य बर्बाद होगा।
संसद में महिला आरक्षण बिल आया, हमने भी समर्थन किया। फिर पता चला कि ये 10 वर्षों तक लागू ही नहीं होगा, तो फिर इस घोषणा का मतलब क्या है? क्या मोदी सरकार महिलाओं को मजाक समझ रही है कि वे कुछ भी देखकर उन्हें वोट दे देंगी? ये हमारा अधिकार है, कोई अहसान नहीं है। हर देशवासी के समान अधिकार की बात संविधान में है, लेकिन जब भी जाति जनगणना की बात उठती है, ये चुप हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी: मध्यप्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है
प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कार्य भी गिनाएं-

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कार्य-

• 27 लाख किसानों का कर्ज माफ
• सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 600 रुपए
• 1 करोड़ परिवारों को 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली
• राज्य में खुली 1000 गौशालाएं
• आदिवासियों के लिए 12,000 बर्तन बैंक खुले
• OBC आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27%
• आर्थिक… pic.twitter.com/iBhnGAjonj

— Congress (@INCIndia) October 5, 2023

 

प्रियंका गांधी ने कार्य गिनाते हुए कहा कि ये मध्य प्रदेश में किया गया कांग्रेस सरकार का सिर्फ डेढ़ साल का काम है।
Tags: कांग्रेसघोटालेटंट्या मामाप्रियंका गांधीमध्यप्रदेश
Previous Post

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और दंगों के मामले में राजस्थान को टॉप पर पहुंचा दिया: पीएम मोदी

Next Post

राहुल गांधी को नए जमाने का रावण बताने पर कांग्रेस ने 1945 की गांधी, नेहरू, पटेल की रावण वाली तस्वीर जारी कर दी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हुई हत्या
जुर्म

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

05/12/2023
मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अहंकार कांग्रेस को ले डूबी
भारत

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण

05/12/2023
मणिपुर: तेंगनौपाल जिले में दो उग्रवादी समूहों के बीच गोलीबारी में 13 लोगों की मौत
भारत

मणिपुर: तेंगनौपाल जिले में दो उग्रवादी समूहों के बीच गोलीबारी में 13 लोगों की मौत

04/12/2023
'भारतीय नौसेना में रैंकों का नाम भारतीय संस्कृति के अनुसार बदला जाएगा': पीएम मोदी
भारत

‘भारतीय नौसेना में रैंकों का नाम भारतीय संस्कृति के अनुसार बदला जाएगा’: पीएम मोदी

04/12/2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण
भारत

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण

04/12/2023
'हम जनता जनार्दन को नमन करते हैं': नतीजों के बाद पीएम मोदी 
भारत

‘हम जनता जनार्दन को नमन करते हैं’: नतीजों के बाद पीएम मोदी 

03/12/2023
Next Post
राहुल गांधी को नए जमाने का रावण बताने पर कांग्रेस ने 1945 की गांधी, नेहरू, पटेल की रावण वाली तस्वीर जारी कर दी

राहुल गांधी को नए जमाने का रावण बताने पर कांग्रेस ने 1945 की गांधी, नेहरू, पटेल की रावण वाली तस्वीर जारी कर दी

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized (8)
  • अजब-गजब (4)
  • कृषि समाचार (26)
  • खेत-खलिहान (27)
  • खेल (12)
  • ग्राम गौरव (19)
  • जुर्म (25)
  • नई तकनीक (5)
  • पंचायत (12)
  • पशुधन (1)
  • भारत (325)
  • मनोरंजन (12)
  • स्वास्थ्य (9)

Recent News

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हुई हत्या

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

05/12/2023
मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अहंकार कांग्रेस को ले डूबी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण

05/12/2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In