• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, December 6, 2023
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
Home खेल

सर और किरदार हमेशा ऊंचा रखा है आपने टीम इंडिया, अच्छे-बुरे दिन तो आते-जाते रहेंगे

दिनांक 19 नवंबर, दिन रविवार, और मौका था महापर्वों का। एक तरफ बिहार छठ महापर्व मना रहा था तो दूसरी तरफ पूरा भारत क्रिकेट का महापर्व विश्वकप फाइनल। स्थान अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम जिसके पास टीम इंडिया के समर्थन में उमरा भारतीय प्रशंसकों का नीला समंदर, आसमां के साथ ही जमीं को भी नीला कर दिया था।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
21/11/2023
in खेल, भारत
0
सर और किरदार हमेशा ऊंचा रखा है आपने टीम इंडिया,अच्छे बुरे दिन तो आते जाते रहेंगे

सर और किरदार हमेशा ऊंचा रखा है आपने टीम इंडिया,अच्छे बुरे दिन तो आते जाते रहेंगे

0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल ना उम्मीद तो नहीं, नाकाम ही तो है, लंबी है ग़म की शाम, मगर शाम ही तो है।” ~ फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

दिनांक 19 नवंबर, दिन रविवार, और मौका था महापर्वों का। एक तरफ बिहार छठ महापर्व मना रहा था तो दूसरी तरफ पूरा भारत क्रिकेट का महापर्व विश्वकप फाइनल। स्थान अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम जिसके पास टीम इंडिया के समर्थन में उमरा भारतीय प्रशंसकों का नीला समंदर, आसमां के साथ ही जमीं को भी नीला कर दिया था। सारी देश की निगाहें यहीं जमीं थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली क्रिकेट विश्वकप 2023 के फाइनल पर। भारत बिना कोई मैच हारे, 10 मैचों के जीत के साथ विजय रथ पर सवार होकर फाइनल में पहुंचा था।

टॉस जीता ऑस्ट्रेलिया ने और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने इसे सहज स्वीकार किया और बल्लेबाजी करने मैदान पर उतर गए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का लक्ष्य दिया । जैसे जैसे शाम ढलती गई और रात काली होती गई भारतीयों की उम्मीद भी खत्म होती चली गई। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से यह फाइनल जीत लिया और हम हार गए। एकबार फिर हम बहुत पास आकर भी बहुत दूर हो गए उस कप से। हमारा विश्वकप जीतने का इंतजार और 4 साल के लिए बढ़ गया।

जैसे – जैसे हम हार के करीब पहुंचते गए, 1 लाख 30 हजार दर्शक से भरा स्टेडियम के साथ-साथ करोड़ो भारतीय क्रिकेट प्रशंसक खामोश होते चले गए। जैसे ही हम हारे और हमारे सामने आंसू संभालते कप्तान रोहित शर्मा का अबतक का सबसे मुश्किल कदम जो ड्रेसिंग रूम के तरफ बढ़ रहा था और अन्य भारतीय खिलाड़ियों का रुआंशा चेहरा सामने आया तो सभी की भावनाएं बेकाबू हो गई और लोग अपनी आंसू रोक नहीं पाए। लेकिन वहां मौजूद सवा लाख दर्शक जल्द ही अपनी भावनाओं पर काबू पाते हुए सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हमारे खिलाड़ियों का साहस बढ़ाना शुरू कर दिया।

आखिर ऐसा हम क्यूं न करे।

सर और किरदार हमेशा ऊंचा रखा है आपने ,अच्छे बुरे दिन तो आते जाते रहेंगे।

आप वही टीम हैं जिन्होंने हमें 45 दिनों तक चलें विश्वकप में चैंपियन की तरह खेलते हुए हमें न जाने कितनी बार झूमने का मौका दिया और विश्वास दिलाया कि हम विश्वकप जीत सकते हैं। माना की हम अंतिम दहलीज नहीं पार कर सकें लेकिन आप 140 करोड़ भारतीयों के दिल में जगह बना गए। हमें आप पर हमें गर्व है।

आपकी हार ‘शौर्य का मुद्दा है, शोक का कदापि नही। आप शूरवीर ‘ मैदान में लड़े है,, किसी से डरे नहीं।।

हम आपको धन्यवाद देते हैं कि आपने हमें इतनी खुशियां दी। हम आपके सफल मेहनत, प्रयास के साक्षी रहे हैं। हम नहीं भूल सकते कप्तान रोहित शर्मा आपके बेखौफ बल्लेबाजी, कुशल नेतृत्व और प्रतिबद्धता को, कोहली आपके विराट पारी को, शुभमन गिल और के एल राहुल आपके धैर्य को, श्रेयस आपके तेज बल्लेबाजी को। शमी आपको जो करोड़ो भारतीयों का विश्वास बन गए थे कि आप आओगे और विकेट दिलाओगे। बुमराह और सिराज आपके लहराती गेंदों को, स्पिनर्स जडेजा और कुलदीप आपके रन गति को रोकने को। लेकिन मुझे यहां याद आते हैं वो कप्तान जो विकेट के पीछे से स्पिनर के दम पर खेल बदल देते थे जिनकी कमी आज एकबार फिर महसूस हुई। जिनके कप्तानी में हम विश्वकप अंतिम बार जीते थें। एम एस धोनी ।

सबसे कठिन दौर से गुजरने वालों में कोच राहुल द्रविड़ जो टीम के पीछे दीवार की तरह खड़े रहें। राहुल द्रविड़ ही वो एकलौते ऐसे व्यक्ति थे जो 2003 के साथ-साथ 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार को नजदीक से देखा। वो परदे के पीछे से कप्तान रोहित शर्मा के साथ बड़े ख़ामोशी से रणनीति बनाकर भारत को इस मुकाम तक लाएं। जब सबसे बुरे दौर फाइनल में हारने के बाद प्रेस के सामने खुद आकर धैर्य के साथ सभी सवालों का जवाबा दिया और सभी खिलाड़ियों की सराहना की।

राहुल द्रविड़ की सराहना क्रिकेट कमेंटेटर और पत्रकार हर्षा भोगले ने X पर की है। उन्होंने लिखा है कि इसके बाद की सुबह। निराशा. लेकिन एक जागरूकता यह है कि हमने इस टीम को लगातार 10 मैचों में विशेष क्रिकेट खेलते देखा है। और राहुल द्रविड़ को बहुत-बहुत धन्यवाद; जब टीम जीत रही थी तब पृष्ठभूमि में रहे, जब टीम हारी तो आगे रहे। खिलाड़ियों का समर्थन किया, रोहित के साथ एक शानदार संयोजन बनाया और, हमेशा की तरह, सरल और शालीन बने रहे।

The morning after. Disappointment. But an awareness that we saw this team play special cricket for 10 games in a row. And a big big shout-out to Rahul Dravid; stayed in the background while the team was winning, fronted up when the team lost. Backed players, created a fantastic…

— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) November 20, 2023

माना की हमारा, आपका दिल टूटा है, ये हार लंबे दिनों तक चुभेगी, कुछ दिन मन नहीं लगेगा, लेकिन हम फिर खरे होंगे।

…टूटे तारों पर कब अम्बर शोक मनाता है, जो बीत गई सो बात गई ~ हरिवंशराय बच्चन

प्रधानमंत्री मोदी हार के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से मिले

पूरा भारत आपके साथ खड़ा है #TeamIndia 🇮🇳

वर्ल्ड कप फाइनल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम से मिले प्रधानमंत्री श्री @narendramodi

कप्तान रोहित शर्मा सहित सभी खिलाडियों का बढ़ाया हौसला। pic.twitter.com/B3vHt7nJSV

— BJP (@BJP4India) November 21, 2023

यह भी पढ़ें : 20 साल बाद एकबार फिर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार बना क्रिकेट विश्वकप विजेता

Tags: टीम इंडियाविश्वकप फाइनल
Previous Post

लोगों की संपत्ति केंद्र की BJP सरकार और नरेंद्र मोदी छीन रहे : प्रियंका गांधी

Next Post

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र की जारी, 4 लाख सरकारी नौकरियां का किया वादा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हुई हत्या
जुर्म

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

05/12/2023
मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अहंकार कांग्रेस को ले डूबी
भारत

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण

05/12/2023
मणिपुर: तेंगनौपाल जिले में दो उग्रवादी समूहों के बीच गोलीबारी में 13 लोगों की मौत
भारत

मणिपुर: तेंगनौपाल जिले में दो उग्रवादी समूहों के बीच गोलीबारी में 13 लोगों की मौत

04/12/2023
'भारतीय नौसेना में रैंकों का नाम भारतीय संस्कृति के अनुसार बदला जाएगा': पीएम मोदी
भारत

‘भारतीय नौसेना में रैंकों का नाम भारतीय संस्कृति के अनुसार बदला जाएगा’: पीएम मोदी

04/12/2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण
भारत

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण

04/12/2023
'हम जनता जनार्दन को नमन करते हैं': नतीजों के बाद पीएम मोदी 
भारत

‘हम जनता जनार्दन को नमन करते हैं’: नतीजों के बाद पीएम मोदी 

03/12/2023
Next Post
कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र की जारी

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र की जारी, 4 लाख सरकारी नौकरियां का किया वादा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized (8)
  • अजब-गजब (4)
  • कृषि समाचार (26)
  • खेत-खलिहान (27)
  • खेल (12)
  • ग्राम गौरव (19)
  • जुर्म (25)
  • नई तकनीक (5)
  • पंचायत (12)
  • पशुधन (1)
  • भारत (325)
  • मनोरंजन (12)
  • स्वास्थ्य (9)

Recent News

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हुई हत्या

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

05/12/2023
मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अहंकार कांग्रेस को ले डूबी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण

05/12/2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In