• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 23, 2023
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
Home भारत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेके अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Gautam Rishi by Gautam Rishi
22/06/2023
in भारत
0
Shivraj Singh Chauhan
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 जून को भोपाल और शहडोल यात्रा को भव्य स्वरूप दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इस बात का ख्याल रखा जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने निवास कार्यालय समत्व भवन में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण

मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल में पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण योजना का शुभारंभ करेंगे। देश में पहली बार प्रदेश में 3 करोड़ 57 लाख आयुष्मान हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा योजना के शुभारंभ के बाद ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीवीसी कार्ड वितरित किए जाएंगे। पंचायत स्तर पर इसके लिए आयुष्मान ग्राम सभा होंगी, जिसमें आयुष्मान हितग्राहियों के नाम पढ़े जाएंगे। नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ

बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी शहडोल में राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य, जनजातीय, आयुष मंत्रालय और देश के 17 राज्य के प्रतिनिधि ऑनलाइन शामिल होंगे। कार्यक्रम में वर्चुअली प्रदेश के 20 जनजातीय बहुल जिलों के 89 विकास खण्ड के करीब 3 हजार हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को सिकल सेल जेनेटिक काउन्सलिंग कार्ड का वितरण किया जाएगा। इन कार्डों में सिकल सेल एनीमिया के परीक्षण के बाद उसकी रिपोर्ट होगी। प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर सिकल सेल आपरेशन गाइड लाइन का अनावरण, नेशनल सिकल सेल पोर्टल एवं डेश बोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे। सिकल सेल मेनुअल का भी अनावरण होगा। कार्यक्रम का प्रदेश भर में 25 हजार 500 से अधिक स्थानों पर सीधा प्रसारण होगा। इनमें प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ सिविल अस्पताल, जिला अस्पताल, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, चिकित्सा महाविद्यालय, शहरी स्थानीय निकाय और नगर निगम मुख्यालय शामिल हैं।

फिल्म प्रदर्शन

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में प्रदेश में सिकल सेल के उन्मूलन के संबंध में तैयार की गई फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानमंत्री, ग्रामीणों एवं जन-प्रतिनिधियों से सीधा संवाद भी करेंगे और सामूहिक भोज में भी शामिल होंगे। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान और प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य पल्लवी जैन गोविल ने कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल, शहडोल के कमिश्नर एवं कलेक्टर ने की जा रही व्यवस्थाओं की वर्चुअली जानकारी दी।

प्रधानमंत्री वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर 2 वंदे भारत ट्रेन, भोपाल-इंदौर और भोपाल -जबलपुर को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के नागरिक रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुन सके, ऐसे इंतजाम किए जाएँ।

Tags: NarendraModiShivrajSinghChauhan
Previous Post

संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाले योग सत्र ने अधिकांश राष्ट्रीयताओं की भागीदारी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Next Post

कांग्रेस का कोई बड़ा नेता योग करते हुए नहीं दिखा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो
भारत

कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो

23/09/2023
राहुल गांधी जनगणना और परिसीमन की आवश्यकता पर सवाल उठाया
भारत

राहुल गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक के कार्यान्वयन के लिए जनगणना और परिसीमन की आवश्यकता पर सवाल उठाया

22/09/2023
एसियन गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी को चीन ने नहीं दी एंट्री, खेल मंत्री ने भी दौड़ा किया रद्द
खेल

एसियन गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी को चीन ने नहीं दी एंट्री, खेल मंत्री ने भी दौरा किया रद्द

23/09/2023
संसद में अनुचित टिप्पणी को लेकर रमेश बिधूड़ी को नोटिस जारी
भारत

संसद में अनुचित टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को नोटिस जारी

22/09/2023
सरकार जनगणना और परिसीमन को हटाकर महिला आरक्षण बिल तुरंत लागु करें : राहुल गांधी
भारत

सरकार जनगणना और परिसीमन को हटाकर महिला आरक्षण बिल तुरंत लागु करें : राहुल गांधी

22/09/2023
पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार है तो 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' एक सच्चाई बन गया : पीएम मोदी
भारत

पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार है तो ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ एक सच्चाई बन गया : पीएम मोदी

22/09/2023
Next Post
ShivrajSinghChauhan

कांग्रेस का कोई बड़ा नेता योग करते हुए नहीं दिखा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized (2)
  • अजब-गजब (4)
  • कृषि समाचार (25)
  • खेत-खलिहान (24)
  • खेल (8)
  • ग्राम गौरव (14)
  • जुर्म (20)
  • नई तकनीक (3)
  • पंचायत (8)
  • पशुधन (1)
  • भारत (198)
  • मनोरंजन (10)
  • स्वास्थ्य (7)

Recent News

सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को विशेष 'नमो जर्सी' उपहार में दी

सचिन तेंदुलकर ने वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी को विशेष ‘नमो जर्सी’ उपहार में दी

23/09/2023
कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो

कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो

23/09/2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In