• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 23, 2023
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
Home भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विश्व में सरताज बनाया : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30/06/2023
in भारत
0
CM Shivraj Singh Chauhan
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड मुख्यालय पर वृहद लाड़ली बहना सम्मेलन में कहा है कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के स्वर्णिम कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व में सरताज बना हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने श्योपुर जिले की कूनो में चीता प्रोजेक्ट की सौगात दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हमारी बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान हैं। योजना से उन्हें आत्मनिर्भरता मिली हैं। अब उन्हें मायके जाने के लिए पति की तरफ नहीं देखना पड़ेगा। बहनें अपने बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होंगी। इस योजना में लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि चरणबद्ध तरीके से बढ़ाते हुए तीन हजार रूपए तक की जाएगी। अभी महिलाओं को 12 हजार रूपए की राशि एक साल में मिलेगी जिसे बढ़ाकर वर्ष में 36 हजार रूपए तक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हम बहनों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बहनों की आमदनी 10 हजार रूपए महीना तक की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि में केन्द्र सरकार वार्षिक 6 हजार रूपए और राज्य सरकार 4 हजार रूपए दे रही हैं। राज्य सरकार की राशि को बढ़ाकर अब 6 हजार रूपए कर दिया गया हैं। इस प्रकार अब एक साल में 12 हजार रूपए की राशि किसानों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि 12वीं में 70 प्रतिशत अंक वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जा रहे हैं और 12वीं में टॉपर छात्र-छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि, 4 जुलाई को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना लाँच की जा रही हैं, जिसमें विभिन्न कंपनियों, फैक्ट्री में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को 8 हजार रूपए मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के लिए वरदान साबित हुई है। योजना के बाद प्रदेश में स्त्री-पुरूष लिंगानुपात में कमी आई हैं। योजना में शासन की ओर से बेटियों को पढ़ने के लिए पूरी फीस के साथ प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही हैं। श्योपुर जिले में चीता प्रोजेक्ट, मूंझरी बांध, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना आदि विकास कार्य लगातार जारी हैं। विजयपुर क्षेत्र के किसानों की मांग पर आज 539 करोड़ रूपए की वृहद सिंचाई परियोजना चेंटीखेड़ा बांध का भूमि-पूजन किया गया हैं। इससे 15 हजार 300 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी तथा 25 हजार की आबादी को पेयजल की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 644 करोड़ 41 लाख रूपए के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

सम्मेलन के दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन में संचालित 285 स्व-सहायता समूहों को 5 करोड़ 21 लाख रूपए की सीसीएल राशि का चेक प्रदान किया गया। इस राशि का उपयोग महिलाएँ अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए कर सकेंगी। बालिका परी सोनी एवं रिषिका शिवहरे को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत एक लाख 18 हजार रूपए की राशि के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

हाथ उठाकर लिया साथ देने का संकल्प

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में मौजूद बहनों तथा पुरूषों द्वारा अपनी जगह पर खड़े होकर, हाथ ऊँचे कर और मुट्ठी बांधकर संकल्प लिया कि, जो हमारे जीवन में बदलाव ला रहा हैं, निरंतर हमें सौगातें दे रहा हैं, हमारे हर सुख-दुख में साथ खड़ा हैं, ऐसे भैया का हम साथ नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों के साथ मिलकर ‘‘फूलों का तारों का सबका कहना हैं, लाखों हजारों ये मेरी बहना हैं‘‘ गीत को सस्वर गाया।

सम्मेलन में हाईस्कूल परीक्षा में क्रमश: 96 और 95 प्रशित अंक प्राप्त करने वाली छात्रा चेतना गुप्ता तथा कनिका शर्मा और लाड़ली बहना योजना में बेहतर डीबीटी कार्य के लिए बैंक सखी सुश्री सरस्वती कुशवाह भी सम्मानित की गई।

Tags: LadliBahanYojnaMadhyaPradeshShivrajSinghChauhan
Previous Post

हिंसा प्रभावित मणिपुर में रोका गया राहुल गांधी का काफिला, अब हेलीकॉप्टर से जा रहे पीड़ितों से मिलने

Next Post

मणिपुर के मुख्यमंत्री आज राज्यपाल को सौंप सकते इस्तीफा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो
भारत

कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो

23/09/2023
राहुल गांधी जनगणना और परिसीमन की आवश्यकता पर सवाल उठाया
भारत

राहुल गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक के कार्यान्वयन के लिए जनगणना और परिसीमन की आवश्यकता पर सवाल उठाया

22/09/2023
एसियन गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी को चीन ने नहीं दी एंट्री, खेल मंत्री ने भी दौड़ा किया रद्द
खेल

एसियन गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी को चीन ने नहीं दी एंट्री, खेल मंत्री ने भी दौरा किया रद्द

23/09/2023
संसद में अनुचित टिप्पणी को लेकर रमेश बिधूड़ी को नोटिस जारी
भारत

संसद में अनुचित टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को नोटिस जारी

22/09/2023
सरकार जनगणना और परिसीमन को हटाकर महिला आरक्षण बिल तुरंत लागु करें : राहुल गांधी
भारत

सरकार जनगणना और परिसीमन को हटाकर महिला आरक्षण बिल तुरंत लागु करें : राहुल गांधी

22/09/2023
पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार है तो 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' एक सच्चाई बन गया : पीएम मोदी
भारत

पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार है तो ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ एक सच्चाई बन गया : पीएम मोदी

22/09/2023
Next Post
Manipur CM N Biren Singh

मणिपुर के मुख्यमंत्री आज राज्यपाल को सौंप सकते इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized (2)
  • अजब-गजब (4)
  • कृषि समाचार (25)
  • खेत-खलिहान (24)
  • खेल (8)
  • ग्राम गौरव (14)
  • जुर्म (20)
  • नई तकनीक (3)
  • पंचायत (8)
  • पशुधन (1)
  • भारत (198)
  • मनोरंजन (10)
  • स्वास्थ्य (7)

Recent News

सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को विशेष 'नमो जर्सी' उपहार में दी

सचिन तेंदुलकर ने वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी को विशेष ‘नमो जर्सी’ उपहार में दी

23/09/2023
कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो

कनाडा ने भारत के साथ विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं : जस्टिन ट्रूडो

23/09/2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • अजब-गजब
  • कृषि समाचार
  • खेत-खलिहान
  • खेल
  • ग्राम गौरव
  • जुर्म
  • धर्म
  • नई तकनीक
  • पंचायत
  • पशुधन
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE

© 2023 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In