• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 12, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home शिक्षा / जॉब

अब आर्ट्स-कॉमर्स स्टूडेंट्स बन सकेंगे पायलट, DGCA का प्रस्ताव 

DGCA ने एक बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है, जिसके तहत अब आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र भी कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) की ट्रेनिंग लेने के पात्र हो सकते हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
26 May 2025
in शिक्षा / जॉब
0
DGCA का प्रस्ताव, आर्ट्स-कॉमर्स स्टूडेंट्स बन सकेंगे पायलट - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

हवाई जहाज उड़ाने का सपना अब सिर्फ साइंस के छात्रों तक सीमित नहीं रहेगा। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एक बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है, जिसके तहत अब आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र भी कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) की ट्रेनिंग लेने के पात्र हो सकते हैं।

वर्तमान में केवल वही छात्र CPL की ट्रेनिंग ले सकते हैं जिन्होंने 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स विषयों के साथ पढ़ाई की हो। लेकिन नए प्रस्ताव के अनुसार, 12वीं पास किसी भी स्ट्रीम का छात्र, यदि वह मेडिकल फिटनेस और अन्य अनिवार्य टेस्ट पास करता है, तो वह पायलट बनने के लिए योग्य माना जाएगा।

30 साल पुराना नियम बदलेगा

भारत में 1990 के दशक से लागू इस नियम में अब पहली बार बदलाव किया जा रहा है। पहले तो सिर्फ 10वीं पास होना ही पायलट ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त होता था, लेकिन बाद में इसे साइंस स्ट्रीम तक सीमित कर दिया गया। कई वरिष्ठ पायलट्स और विशेषज्ञों ने लंबे समय से यह मांग की थी कि इस नियम को बदलना चाहिए क्योंकि उड़ान से जुड़ी जरूरी गणित और भौतिकी की जानकारी स्कूल के शुरुआती वर्षों में ही सिखाई जाती है।

DGCA का प्रस्ताव, आर्ट्स-कॉमर्स स्टूडेंट्स बन सकेंगे पायलट - Panchayati Times

इस बदलाव के चलते हजारों आर्ट्स और कॉमर्स स्टूडेंट्स को अब ओपन स्कूल से फिजिक्स और मैथ्स की दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जो अब तक एक बड़ी बाधा मानी जाती थी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पास प्रस्ताव

DGCA ने यह सिफारिश नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेज दी है। यदि मंत्रालय से इस पर मुहर लग जाती है, तो यह प्रस्ताव कानून मंत्रालय को भेजा जाएगा, जहां इसे नोटिफाई किया जाएगा। इसके बाद ही यह नियम आधिकारिक रूप से लागू माना जाएगा।

उड़ान की तैयारियां तेज

DGCA को उम्मीद है कि नियम में बदलाव के बाद पायलट बनने के इच्छुक युवाओं की संख्या में बड़ी वृद्धि होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए देश के फ्लाइंग स्कूलों की व्यवस्था को सुधारने की योजना शुरू कर दी गई है। DGCA प्रमुख फैज अहमद किदवई ने सभी फ्लाइंग अकादमियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी वेबसाइट पर ट्रेनिंग से जुड़ी सभी जानकारी पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराएं। इसमें ट्रेनिंग की अवधि, प्रशिक्षकों की संख्या, विमान की उपलब्धता, सिम्युलेटर की स्थिति जैसे अहम विवरण शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस की देश में वापसी: सक्रिय मामलों में इज़ाफा

यह प्रस्ताव पायलट बनने की इच्छा रखने वाले लाखों छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है, जो अब तक विषय चयन की वजह से इस करियर से वंचित रह जाते थे। यदि यह बदलाव लागू हो गया, तो भारतीय उड्डयन क्षेत्र को न केवल अधिक पायलट मिलेंगे, बल्कि विविध शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले प्रतिभाशाली युवा भी इस पेशे से जुड़ सकेंगे।

Tags: DGCAआर्ट्स-कॉमर्स स्टूडेंट्सकमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL)पायलट
Previous Post

कोरोना वायरस की देश में वापसी: सक्रिय मामलों में इज़ाफा 

Next Post

CRPF जवान को NIA ने पकड़ा, पाक को भेजता था खुफिया जानकारी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Nobel Prize in Medicine 2026: चिकित्सा के क्षेत्र में इन्हें मिला 2026 का नोबेल पुरस्कार - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

Nobel Prize in Medicine 2026: चिकित्सा के क्षेत्र में इन्हें मिला 2026 का नोबेल पुरस्कार

5 October 2026
BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति

29 September 2026
IIT Bombay Student Case: 18 मांगों पर प्रशासन की सहमति, प्रोफेसर निलंबित - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

IIT Bombay Student Case: 18 मांगों पर प्रशासन की सहमति, प्रोफेसर निलंबित

21 September 2026
DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
SSC CGL 2026: बदला एग्जाम पैटर्न; जानें टाइमिंग और नेगेटिव मार्किंग - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

SSC CGL 2026: बदला एग्जाम पैटर्न; जानें टाइमिंग और नेगेटिव मार्किंग

14 September 2026
Next Post
CRPF जवान को NIA ने पकड़ा, पाक को भेजता था खुफिया जानकारी - Panchayati Times

CRPF जवान को NIA ने पकड़ा, पाक को भेजता था खुफिया जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (592)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,833)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Asian Games में खराब प्रदर्शन पर 9 खेल महासंघों से जवाब-तलब की तैयारी - Panchayati Times

Asian Games में खराब प्रदर्शन पर 9 खेल महासंघों से जवाब-तलब की तैयारी 

12 October 2026
CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार - Panchayati Times

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार

12 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved