• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

राजा के कत्ल के बाद कहां गई सोनम, आशिक राज के गांव कैसे पहुंची..पुलिस को मिला ब्यौरा

Sonam Killed Raja Raghuvanshi: इंदौर पुलिस का मानना है कि उन्हें सोनम रघुवंशी की गतिविधियों का पूरा ब्यौरा मिल गया है। 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में राजा रघुवंशी की हत्या से लेकर 9 जून की...

Kiran rautela by Kiran rautela
11 June 2025
in जुर्म, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
Raja was murdered in the fourth attempt, police told how Sonam's planning failed 3 times?

Raja was murdered in the fourth attempt, police told how Sonam's planning failed 3 times?

Share on FacebookShare on Twitter

Sonam Killed Raja Raghuvanshi: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं।सोमवार को गाजीपुर में पत्नी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, इंदौर पुलिस का मानना है कि उन्हें सोनम रघुवंशी की गतिविधियों का पूरा ब्यौरा मिल गया है। 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में राजा रघुवंशी की हत्या से लेकर 9 जून की सुबह उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में उसके फिर से सामने आने तक की पूरी जानकारी पुलिस के हाथ लग गई है।

मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी, जिसने तीन शूटरों को सुपारी दी थी। इंदौर पुलिस के अनुसार, हत्या के तुरंत बाद सोनम शिलॉंग से गुवाहाटी तक खुद गाड़ी चलाकर गई, और फिर 27 मई को ट्रेन से इंदौर लौट आई।

यह भी पढ़ें- गिरफ्तारी के बाद आज होगा सोनम और राज का आमना-सामना, एक ही थाने में लाए गए

इसके बाद, 28 मई को वह गाज़ीपुर के लिए रवाना हुई, जो कि उसके प्रेमी राज कुशवाहा का गांव है। राज उस समय इंदौर में ही रुका रहा ताकि किसी को शक न हो। वह सोनम के परिवार के प्लाईवुड फैक्ट्री में कर्मचारी था।

शुरुआत में तो यह सिर्फ एक लापता दंपती का मामला था, जो हनीमून पर मेघालय गया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मेघालय के मुख्यमंत्री से संपर्क किया और 23 मई से 2 जून तक दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर तलाश की। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक खाई से बरामद हुआ।

उस समय तक किसी को सोनम पर शक नहीं था। सबको लग रहा था कि उसके साथ भी कोई अनहोनी हो चुकी है। लेकिन 7 जून को एक गाइड ने बयान दिया कि उसने 23 मई को राजा और सोनम के साथ तीन अन्य लोगों को देखा था, तभी से पूरी साजिश सामने आने लगी।

इंदौर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘ऐसा लगता है कि सोनम को राज की गिरफ्तारी की खबर मिल गई थी, इसलिए उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।’

इंदौर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम ब्रांच) राजेश डांडोतिया ने बताया, ‘मेघालय पुलिस से मिली जानकारी और शहर में लगे दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने यह पता लगाया कि सोनम इंदौर लौटने के बाद कहां ठहरी थी। राज कुशवाहा ने उसे कैब भेजकर बुलाया था।

वह देवास नाका इलाके के एक फ्लैट में गई, जहां उसने राज के साथ 24 घंटे बिताए। फिर वे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित उसके गांव के लिए रवाना हो गए। अब हम उस फ्लैट को सील कर रहे हैं और उसके मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’

एक अन्य अधिकारी के अनुसार, सोनम 28 मई से गाज़ीपुर में छिपी हुई थी और लगातार राज और अन्य आरोपियों के संपर्क में थी।

Tags: raja and sonam raghuvanshiraja raghuvanshiraja raghuvanshi and sonamraja raghuvanshi funeralraja raghuvanshi murderraja raghuvanshi sonam raghuvanshisonam killed rajasonam killed raja raghuvanshisonam raghuvanshisonam raghuvanshi missingsonam raghuvanshi newssonam raghuwanshisonam raghuwanshi arrestedsonam raghuwanshi fathersonam raghuwanshi foundsonam raghuwanshi last callsonam raghuwanshi missingsonam raghuwanshi newsइंदौरमेघालय पुलिसराजा रघुवंशी हत्याकांडसोनम रघुवंशी
Previous Post

बेंगलुरु भगदड़ पर आया राहुल द्रविड़ का बयान, बताया निराशाजनक घटना

Next Post

आ गई अमीरों की लिस्ट: हर साल कैसे अरबपति बन रहे भारतीय, Global Wealth report 2025 से हुआ खुलासा!

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times
भारत

सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा

5 October 2026
लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची - Panchayati Times
भारत

लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची

3 October 2026
Next Post
How Indians are becoming billionaires every year, revealed by the Global Wealth Report 2025!

आ गई अमीरों की लिस्ट: हर साल कैसे अरबपति बन रहे भारतीय, Global Wealth report 2025 से हुआ खुलासा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved