• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

अमेरिका के 500% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत का बड़ा बयान 

अमेरिका में प्रस्तावित 500 फीसदी टैरिफ बिल को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत अपनी ऊर्जा नीति किसी भी तरह के बाहरी दबाव में नहीं बदलेगा।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
9 January 2026
in दुनिया, भारत
0
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका में प्रस्तावित 500 फीसदी टैरिफ बिल को लेकर भारत ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत अपनी ऊर्जा नीति किसी भी तरह के बाहरी दबाव में नहीं बदलेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत को इस अमेरिकी बिल की जानकारी है, जिसमें रूस से तेल, यूरेनियम और अन्य वस्तुओं का आयात करने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाने का प्रावधान है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस प्रस्तावित बिल को मंजूरी दे चुके हैं। यदि यह कानून बनता है, तो भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर 500 फीसदी तक का टैरिफ लगाया जा सकता है, क्योंकि ये देश रूस से ऊर्जा संसाधनों के बड़े आयातक हैं।

ऊर्जा सुरक्षा भारत की प्राथमिकता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ऊर्जा की खरीद को लेकर भारत का रुख पहले से स्पष्ट है। उन्होंने बताया कि भारत वैश्विक बाजार की बदलती परिस्थितियों और अपने 1.4 अरब नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्रोतों से किफायती ऊर्जा हासिल करने की नीति अपनाता है। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत का मुख्य लक्ष्य अपने लोगों को सस्ती और भरोसेमंद ऊर्जा उपलब्ध कराना है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि भारत दुनियाभर के बाजारों पर नजर रखे हुए है और अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वतंत्र रूप से फैसले करता रहेगा।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर चिंता

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर भी विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई है। मंत्रालय ने कहा कि चरमपंथी तत्वों द्वारा अल्पसंख्यकों, उनके घरों और व्यवसायों को लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों से सख्ती और तेजी से निपटना जरूरी है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि इन घटनाओं को निजी रंजिश, राजनीतिक मतभेद या बाहरी कारणों से जोड़कर देखने की प्रवृत्ति चिंताजनक है। इस तरह की अनदेखी से अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं और अल्पसंख्यकों के बीच भय और असुरक्षा की भावना गहरी होती है।

ताइवान-चीन तनाव पर भारत का रुख

ताइवान के आसपास चीनी सैन्य गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में हो रहे सभी घटनाक्रमों पर करीबी नजर बनाए हुए है। मंत्रालय के अनुसार, व्यापार, आर्थिक संबंधों, लोगों के आपसी संपर्क और समुद्री हितों को देखते हुए इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता भारत के लिए बेहद अहम है।

यह  भी पढ़ें: PF Salary Limit बढ़ाने की तैयारी, करोड़ों कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

भारत ने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने, एकतरफा कदमों से बचने और किसी भी तरह के विवाद को बिना धमकी या बल प्रयोग के शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की है।

Tags: 500% टैरिफअमेरिकाभारतविदेश मंत्रालय
Previous Post

PF Salary Limit बढ़ाने की तैयारी, करोड़ों कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

Next Post

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी ने की CBI जांच की सिफारिश 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times
भारत

सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा

5 October 2026
लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची - Panchayati Times
भारत

लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची

3 October 2026
Next Post
उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, गन्ना के नए दाम तय  - Panchayati Times

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी ने की CBI जांच की सिफारिश 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved