• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home शिक्षा / जॉब

NEET UG 2026: परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने शुरू की फीस रिफंड प्रक्रिया, जानें पूरा तरीका

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों को बड़ी राहत दी है. एजेंसी ने परीक्षा फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
22 May 2026
in शिक्षा / जॉब
0
NEET UG Re-Exam 2026: परीक्षा से पहले जान लें ड्रेस कोड और जरूरी नियम - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों को बड़ी राहत दी है. एजेंसी ने परीक्षा फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. 3 मई को आयोजित हुई NEET परीक्षा पेपर लीक और कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी, जिसके चलते लाखों छात्र फीस रिफंड का इंतजार कर रहे थे.

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि री-एग्जाम के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा और पहले जमा की गई आवेदन फीस वापस की जाएगी.

वेबसाइट पर मिलेगा बैंक डिटेल अपडेट करने का विकल्प

एनटीए जल्द ही NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर बैंक डिटेल अपडेट करने का विकल्प सक्रिय करेगी. छात्र neet.nta.nic.in पर जाकर अपना बैंक खाता विवरण दर्ज कर सकेंगे. एजेंसी के मुताबिक बैंक डिटेल्स सही तरीके से जमा करने के बाद 24 से 48 घंटे के भीतर फीस रिफंड की प्रक्रिया पूरी हो सकती है.

ऐसे करें फीस रिफंड के लिए आवेदन

फीस वापसी के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां “Fee Refund” या “Update Bank Details” लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल पर प्रवेश करना होगा.

लॉगिन करने के बाद छात्रों को अपना बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और खाताधारक का नाम सावधानीपूर्वक भरना होगा. जानकारी सबमिट होते ही रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. एनटीए ने छात्रों को चेतावनी दी है कि गलत बैंक जानकारी भरने पर भुगतान में देरी हो सकती है.

साइबर कैफे से फॉर्म भरने वाले छात्रों को भी राहत

कई छात्रों ने साइबर कैफे या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए आवेदन किया था. ऐसे छात्रों को डर था कि फीस उसी खाते में वापस जाएगी जिससे भुगतान किया गया था. इस पर एनटीए ने साफ किया है कि उम्मीदवार अपनी पसंद का बैंक अकाउंट अपडेट कर सकते हैं. छात्र चाहें तो अपने माता-पिता के बैंक खाते की जानकारी भी दे सकते हैं.

री-एग्जाम के लिए नहीं भरनी होगी दोबारा फीस

एनटीए पहले ही घोषणा कर चुका है कि 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को नया आवेदन या अतिरिक्त फीस जमा करने की जरूरत नहीं होगी. पुराना रजिस्ट्रेशन ही मान्य रहेगा और एडमिट कार्ड सीधे जारी किए जाएंगे.

री-एग्जाम ऑफलाइन मोड में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इस परीक्षा में करीब 22 लाख छात्रों के शामिल होने की संभावना है.

परीक्षा शहर बदलने का भी दिया गया मौका

पेपर लीक विवाद के बाद कई छात्र अपने गृह नगर लौट गए थे. इसे देखते हुए एनटीए ने परीक्षा केंद्र शहर बदलने के लिए विशेष विंडो भी खोली थी. छात्र अपनी सुविधा के अनुसार नया शहर चुन सकते हैं, हालांकि अंतिम परीक्षा केंद्र सीट उपलब्धता के आधार पर तय होगा.

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की दी अनुमति 

अलग-अलग कैटेगरी के छात्रों से ली गई थी अलग फीस

NEET UG 2026 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों से 1700 रुपये आवेदन शुल्क लिया गया था. ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों ने 1600 रुपये, जबकि एससी-एसटी उम्मीदवारों ने 1000 रुपये फीस जमा की थी. वहीं विदेशी छात्रों से 9500 रुपये आवेदन शुल्क लिया गया था. अब यह पूरी राशि उम्मीदवारों को वापस की जाएगी.

Tags: NEET UG 2026NTA
Previous Post

ट्विशा शर्मा केस: हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की दी अनुमति 

Next Post

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी महंगी, 10 दिनों में ईंधन कीमतों में करीब 5 रुपये का इजाफा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Nobel Prize in Medicine 2026: चिकित्सा के क्षेत्र में इन्हें मिला 2026 का नोबेल पुरस्कार - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

Nobel Prize in Medicine 2026: चिकित्सा के क्षेत्र में इन्हें मिला 2026 का नोबेल पुरस्कार

5 October 2026
BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति

29 September 2026
IIT Bombay Student Case: 18 मांगों पर प्रशासन की सहमति, प्रोफेसर निलंबित - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

IIT Bombay Student Case: 18 मांगों पर प्रशासन की सहमति, प्रोफेसर निलंबित

21 September 2026
DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
SSC CGL 2026: बदला एग्जाम पैटर्न; जानें टाइमिंग और नेगेटिव मार्किंग - Panchayati Times
शिक्षा / जॉब

SSC CGL 2026: बदला एग्जाम पैटर्न; जानें टाइमिंग और नेगेटिव मार्किंग

14 September 2026
Next Post
E20 Petrol: सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने बताया कब से पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जाएगा - Panchayati Times

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी महंगी, 10 दिनों में ईंधन कीमतों में करीब 5 रुपये का इजाफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved