कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love को नया पब्लिशर मिल गया है। यह किताब अब हार्परकॉलिन्स इंडिया पब्लिश करेगा। यह किताब 10 नवंबर को पब्लिश होने जा रही है। इस किताब में उनकी व्यक्तिगत जिंदगी, वह कैसे भारत आई, राजीव गांधी से कैसे मिली एवं उनकी राजनीतिक एवं पारिवारिक यात्रा के बारे में लिखी गई है।
पेंगुइन रैंडम हाउस छापने से हटा पीछे
सोनिया गांधी की इस किताब को पहले पेंगुइन रैंडम हाउस छापने वाला था। बाद में वह पीछे हट गया। पेंगुइन रैंडम हाउस किताब की कुछ भाग को हटाना या उसमें बदलाव करना चाह रहा था। सोनिया गांधी और उसके लेखक ने किताब में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से साफ इनकार कर दिया। उसके बाद पेंगुइन किताब को छापने से पीछे हट गया।
हार्परकॉलिन्स इंडिया ने क्या कहा?
हार्परकॉलिन्स इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love हार्परकॉलिन्स इंडिया पब्लिश करेगा। लंबे समय से इंतज़ार की जा रही यह आत्मकथा भारत में 10 नवंबर 2026 को पब्लिश होगी।
पब्लिकेशन ने आगे कहा कि हमारे समय की सबसे अधिक इंतज़ार की जाने वाली राजनीतिक आत्मकथाओं में से एक, प्यार, पहचान, कर्तव्य और अपनापन महसूस करने की एक रोमांचक और बेहद निजी कहानी है। यह भारत की यात्रा को अंदर से देखने का एक अनोखा नज़रिया भी पेश करती है।
यह भी पढ़ें: इस दिन दिल्ली में छुट्टी, BRICS Summit के चलते बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
कांग्रेस ने लगाया सरकार आरोप
कांग्रेस नेता ने इस मामले पर केंद्र सरकर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार पब्लिशर पेंगुइन रैंडम हाउस पर दवाब डाल रही है। सरकार चाहती है कि चीन और उससे जुड़ा कोई सच बहार न आय।








