क्या आपने काले रंग के सेब के बारे में सुना है? हम आपको बताएंगे इस काले सेब की कुछ दिलचस्प बातें... जिन्हें सुन कर आप भी हो जाएंगे हैरान।
इस काले रंग के सेब को ब्लैक डायमंड और हुआ नियु’ कहा जाता है। इसकी खेती तिब्बत की पहाड़ियों पर होती है। साथ ही चीन की कंपनी Dandong tianluo sheng nong E-Commerce trade Co. 50 हेक्टेयर की ज़मीन पर इसकी खेती करती है।
इसका नाम काला सेब इसलिए पड़ा क्योंकि इस जगह का तापमान भी दिन और रात में काफी अलग होता है। दिन में फल-फूल को भरपूर मात्रा में सूर्य की रोशनी और अलट्रॉ वायलट किरणे मिलती है। इसी वजह से सेब का रंग गहरे लाल रंग से बदलते हुए बैंगनी कलर का हो जाता है। ब्लैंड डायमंड एप्पल की खेती करने वाली कंपनी की मार्केट डायरेक्टर का कहना है कि ‘इस सेब का स्ट्रक्चर काफी आकर्षक होता है यह ऐसा दिखता है जैसे कि सेब पर वैक्स लगा हो जो कि काफी चमकदार होता है।
इस सेब की खेती सबसे पहले वर्ष 2015 से शुरू हुई थी। इन सेबों की खपत मुख्य रूप से बीजिंग, शंघाई, गुआंगजौ और शेन्जेन के सुपरमार्केट में हो रही है। एक ब्लैक डायमंड सेब की कीमत 50 युआन है।