गाजर का रस शरीर की ताकत और आत्मबल को बढ़ाता है। गाजर दिल को स्वस्थ रखता है।
सब्जियाँ जैसे गाजर, मूली, टमाटर ,नींबू से प्राप्त मिनरल रोग-निवारक और शारीरिक सुन्दरता बढ़ाने वाले होते है। गाजर कई रंग की होती है। सभी प्रकार की गाजरों के गुण समान होते हैं।
गाजर के फायदे-
1. गाजर के रस या जूस से रक्त में बढ़ोतरी होती हैं। लगातार उम्र बढ़ने से शरीर कमज़ोर होता जाता है। इस कमज़ोरी की पूर्ति गाजर से हो जाती है। जिसके कारण रोग अपने आप ही दूर हो जाते हैं।
गाजर का रस पीने से पाचन तन्त्र मज़बूत होता है।
2. गाजर के गूदे के बीच में सख्त लम्बी लकड़ी होती है, इसमें बीटा-कैरोटिन नामक औषधीय तत्व पाया जाता है। यह कैंसर नियंत्रण करने में उपयोगी है।
3. कच्ची गाजर चबाकर खाने से सबसे ज्यादा लाभ होता है। गाजर की पत्तियों में गाजर से 6 गुना अधिक आयरन होता है।
4. अगर कोई लम्बी बीमारी से बाहर निकला है तो उसके शरीर में कई प्रकार के विटामिन की कमी हो जाती है उसकी क्षतिपूर्ति करने में गाजर का जूस बहुत ही प्रभावकारी है। इससे रोगी चुस्त, ताजगी से भरपूर और शक्तिशाली बनता है।
5. काली गाजर में आयरन अधिक होने से यह सबसे अच्छी होती है। पतली और छोटी गाजर स्वादिष्ट, पौष्टिक और गुणों से भरपूर होती है।