• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 5, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

अशोक गहलोत सरकार को अपनी कुर्सी खिसकती हुई दिखाई दे रही: केंद्रीय मंत्री शेखावत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे को ED का समन मिलने और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के आवास पर ED का छापा पड़ने के मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस को सम्बोधित किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
26 October 2023
in भारत
0
अशोक गहलोत सरकार को अपनी कुर्सी खिसकती हुई दिखाई दे रही: केंद्रीय मंत्री शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat

Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे को ED का समन मिलने और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के आवास पर ED का छापा पड़ने के मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस को सम्बोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए बेंचमार्क बना दिए हैं। राजस्थान के लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बनाते हुए वहां लगातार पेपर लीक हुए। राजस्थान में 19 बार पेपर लीक हुए, जिससे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित हुए राज्य के 70 लाख युवाओं का भविष्य न केवल अंधकारमय हुआ अपितु सरकार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से भर्ती की व्यवस्था से भी प्रदेश के लोगों का विश्वास समाप्त हो गया है।

गहलोत सरकार इसपर लीपापोती करते रहे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले पेपर लीक की घटना से लेकर 19वीं पेपर लीक तक लगातार गहलोत सरकार इसपर लीपापोती करते रहे। प्रारंभ के पेपर लीक के समय अशोक गहलोत जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इस तरह की घटनाएं होना सामान्य बात है और अन्य प्रदेशों में भी इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

पेपर लीक की सभी घटनाओं पर गहलोत सरकार लगातार लीपापोती करती रही।

लेकिन इस प्रकरण में ED की जांच के बाद इसके सरगना की गिरफ्तारी हुई और जो साक्ष्य मिले, उनके आधार पर कार्रवाई की गई है, जिससे आज गहलोत सरकार बैकफुट पर है और बौखलाई हुई है।

- श्री @gssjodhpur

पूरा वीडियो देखें :… pic.twitter.com/bgWTO9qZG9

— BJP LIVE (@BJPLive) October 26, 2023

बाद में उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच करवाएंगे। लेकिन ये पेपर लीक का क्रम न थमने पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी अधिकारी और कर्मचारी लिप्त नहीं है। पेपर लीक की हर घटना के बाद वो हर अधिकारी, कर्मचारी और राजनेताओं को क्लीनचिट देते रहे। भाजपा के प्रचंड आंदोलन और मीडिया के दबाव में आकर गहलोत सरकार को कुछ कार्रवाई करनी पड़ी। जिसके बाद RPSC के एक सदस्य जेल गए और कांग्रेस सरकार द्वारा मंत्री का दर्जा प्राप्त एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।

अब जब इस प्रकरण से जुड़ी हुई बड़ी मछलियों पर ईडी ने करवाई करनी शुरू की है, तब अशोक गहलोत सरकार को अपनी कुर्सी खिसकती हुई दिखाई दे रही है। आज पेपर लीक से प्रभावित हुए 70 लाख युवाओं और उनके परिजनों में इस करवाई के चलते न्याय की उम्मीद जागी है। गहलोत जी को बताना चाहिए कि यदि गोविन्द सिंह डोटासरा के तर पेपर लीक से जुड़े मिलते हैं, तो क्या वो उन पर करवाई करेंगे।

क्या है मामला ?

प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 27 अक्टूबर को ईडी ऑफिस, दिल्ली में तलब किया है। इसके साथ ही राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित घर पर ईडी ने सुबह-सुबह छापा मारा।

यह भी पढ़ें: CM गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को मिला ED का समन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के घर पड़ा छापा

मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत समन भेजा गया है। वैभव गहलोत पर मॉरीशस स्थित कंपनी शिवनार होल्डिंग्स के माध्यम से नाजायज धन को ठिकाना लगाने का आरोप है। राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा पर पेपर लीक मामले में छापेमारी हो रही है।

ED, BJP का टिड्डी दल है

सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के आवास पर पड़े छापे एवं अपने बेटे को ED का समन मिलने पर कहा प्रेस से बात करते हुए कहा कि ED, BJP का टिड्डी दल है। जैसे टिड्डी दल फसल चट कर जाता है, वैसे ही ED भी BJP की फसल को चट कर जाएगी। गांव-गांव में यह खबर फैल जाएगी कि “BJP के लोग ED का प्रयोग टिड्डी दल की तरह कर रहे हैं।” राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन रही है, इसलिए BJP घबराई हुई है।

सचिन पायलट ने क्या कहा ?

प्रतिशोध की ओछी राजनीति में वैभव गहलोत को दिए समन पर सचिन पायलट जी की दो टूक-

मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गेहलोत को जो समन दिया गया है, वो 12 साल पुराना मामला है।

चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद अचानक से समन भेजा जाना, सब समझते हैं इसके पीछे क्या सोच हो सकती है। pic.twitter.com/BgR1UHa2t7

— Congress (@INCIndia) October 26, 2023

Tags: अशोक गहलोतगजेंद्र सिंह शेखावतगोविन्द सिंह डोटासरावैभव गहलोत
Previous Post

CM गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को मिला ED का समन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के घर पड़ा छापा

Next Post

भारत नेट प्रोजेक्ट ने करीब 2 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा: पीएम मोदी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times
भारत

सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा

5 October 2026
लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची - Panchayati Times
भारत

लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची

3 October 2026
गांधी मंडेला फाउंडेशन ने गांधी जयंती पर ‘एक पेड़, शांति के नाम’ पहल के तहत किया वृक्षारोपण - Panchayati Times
भारत

गांधी मंडेला फाउंडेशन ने गांधी जयंती पर ‘एक पेड़, शांति के नाम’ पहल के तहत किया वृक्षारोपण

2 October 2026
Next Post
पीएम मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का शुभारंभ किया

भारत नेट प्रोजेक्ट ने करीब 2 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा: पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (324)
  • बिज़नेस (297)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,829)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (203)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

त्योहारों से पहले लाखों कर्मचारियों को केंद्र सरकार का तोहफा, VDA में बढ़ोतरी - Panchayati Times

त्योहारों से पहले लाखों कर्मचारियों को केंद्र सरकार का तोहफा, VDA में बढ़ोतरी

5 October 2026
Nobel Prize in Medicine 2026: चिकित्सा के क्षेत्र में इन्हें मिला 2026 का नोबेल पुरस्कार - Panchayati Times

Nobel Prize in Medicine 2026: चिकित्सा के क्षेत्र में इन्हें मिला 2026 का नोबेल पुरस्कार

5 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved