• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, August 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट, ये बन सकते T20 कप्तान

सूर्यकुमार यादव को पिछले साल भारत का टी20 कप्तान नियुक्त किया गया था और उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारत की कप्तानी की है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
4 February 2025
in खेल
0
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में खरीदे दो आलिशान फ्लैट - Panchayati Times

सूर्यकुमार यादव

Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट में हाल ही में एक बदलाव की संभावना जताई जा रही है।  सूर्यकुमार यादव को पिछले साल भारत का टी20 कप्तान नियुक्त किया गया था और उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारत की कप्तानी की है। हालांकि, उनके खराब प्रदर्शन के चलते उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े हो गए हैं, और अब किसी और को कप्तान बनाने की संभावना जताई जा रही है।

सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म

कप्तान बनने के बाद से सूर्यकुमार यादव के फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पहले टी20 में वह जीरो पर आउट हुए, जबकि दूसरे टी20 में वह केवल 12 रन ही बना सके। तीसरे टी20 में वह 14 रन बना पाए, चौथे टी20 में फिर से वह जीरो पर आउट हुए और पांचवें टी20 में उनके बल्ले से सिर्फ 2 रन ही निकले। इस प्रकार, इस पूरी सीरीज में सूर्यकुमार के बल्ले से सिर्फ 28 रन ही निकल पाए, जो उनके स्तर के बल्लेबाज के लिए बेहद कम था।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट, ये बन सकते T20 कप्तान - Panchayati Times

सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म के बावजूद भारत ने सीरीज जीती

इन खराब व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 4-1 से अपने नाम की। लेकिन इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव की बैटिंग के आंकड़े बेहद खराब रहे, और यह साफ हो गया कि उनकी फॉर्म कप्तानी के लिहाज से चिंता का विषय बन सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी सूर्यकुमार से ज्यादा रन बनाए। सीरीज के टॉप-15 बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार का नाम नहीं था, और वह वाशिंगटन सुंदर के बाद आखिरी नंबर पर थे, जिनके बल्ले से 32 रन आए थे।

हार्दिक पांड्या का शानदार प्रदर्शन

दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन दोनों विभागों में शानदार रहा है। वह गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन खेल रहे हैं। उनके अच्छे प्रदर्शन को देखकर यह संभावना जताई जा रही है कि उन्हें भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत ने कुछ महत्वपूर्ण सीरीज भी जीती हैं और उनकी आक्रामकता तथा मैदान पर निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की जा रही है।

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ भी रही थी सूर्यकुमार की फॉर्म

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भी दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का बल्ला चुप रहा था। हालांकि, भारत ने इन दोनों सीरीज को जीता, लेकिन सूर्यकुमार की निरंतरता को लेकर सवाल उठने लगे थे। उनका खराब फॉर्म अब भारत के लिए चिंता का विषय बन चुका है, खासकर जब कप्तानी की बात हो।

बीसीसीआई का अगला कदम

अब सभी की नजर BCCI पर है कि वह सूर्यकुमार यादव के साथ क्या निर्णय लेती है। क्या बीसीसीआई कप्तानी में बदलाव करेगी या सूर्यकुमार को एक और मौका दिया जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा। भारतीय क्रिकेट फैंस इस खबर को लेकर हैरान हैं और भविष्य में होने वाले बदलावों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर संशय

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने सीरीज तो जीती, लेकिन उनके खराब व्यक्तिगत प्रदर्शन ने उनकी कप्तानी पर सवाल खड़ा कर दिया है। हार्दिक पांड्या का लगातार अच्छा प्रदर्शन उन्हें टी20 टीम का नया कप्तान बनाए जाने की दिशा में मजबूत उम्मीदवार बनाता है। अब यह देखना होगा कि बीसीसीआई कब और क्या फैसला लेती है, लेकिन इस बीच क्रिकेट जगत और फैंस दोनों ही इस निर्णय को लेकर चौंकित हैं।

Tags: टी20 कप्तानसूर्यकुमार यादव
Previous Post

रेलवे ने ‘SwaRail’ ऐप किया लॉन्च, अब सभी सुविधाएं एक जगह पर

Next Post

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Esports World Cup 2026 Chess: अर्जुन एरिगैसी ने निहाल सरीन को 2-0 से हराया, कार्लसन भी प्लेऑफ में; भारत की उम्मीदें कायम - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026 Chess: अर्जुन एरिगैसी ने निहाल सरीन को 2-0 से हराया, कार्लसन भी प्लेऑफ में; भारत की उम्मीदें कायम

13 August 2026
Asian Junior Chess Championship 2026: 10 देशों के 157 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारत के इन युवा शतरंज सितारों पर रहेंगी नजरें - Panchayati Times
खेल

Asian Junior Chess Championship 2026: 10 देशों के 157 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारत के इन युवा शतरंज सितारों पर रहेंगी नजरें

12 August 2026
Esports World Cup 2026: अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन आमने-सामने, मैग्नस कार्लसन करेंगे खिताब बचाने की शुरुआत - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026: अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन आमने-सामने, मैग्नस कार्लसन करेंगे खिताब बचाने की शुरुआत

12 August 2026
साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह - Panchayati Times
खेल

साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह 

10 August 2026
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर - Panchayati Times
खेल

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर  

8 August 2026
Esports World Cup 2026: पेरिस में कार्लसन से भिड़ेंगे अर्जुन एरिगैसी समेत 4 भारतीय - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026: पेरिस में कार्लसन से भिड़ेंगे अर्जुन एरिगैसी समेत 4 भारतीय 

8 August 2026
Next Post
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला - Panchayati Times

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (578)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (306)
  • बिज़नेस (286)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,787)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,119)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (190)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन - Panchayati Times

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन

14 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved