• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस और आप के हाथ लगी निराशा

गुजरात निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 68 नगर पालिकाओं में से 60 पर जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा जमाया और पूर्ण बहुमत प्राप्त किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
18 February 2025
in पंचायत
0
गुजरात में CM को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 68 नगर पालिकाओं में से 60 पर जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा जमाया और पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। इस जीत के साथ भाजपा का दबदबा और मजबूत हुआ है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई संदेश लिखा और इसे विकास की राजनीति की एक बड़ी जीत बताया।

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस और आप के हाथ लगी निराशा - Panchayati Times
गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर, सपा और आप का खाता तक नहीं खुला

गुजरात निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीद से कहीं कमजोर रहा। पार्टी केवल एक नगरपालिका जीतने में सफल हो सकी। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) का खाता तक नहीं खुला। कांग्रेस और आप के मुकाबले समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रदर्शन कुछ बेहतर रहा। सपा ने दो नगर पालिकाओं पर कब्जा जमाया, जबकि तीन नगर पालिकाओं में टाई की स्थिति रही। एक नगरपालिका में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी, जबकि एक अन्य में किसी को भी बहुमत नहीं मिला।

पीएम मोदी का आभार संदेश

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “गुजरात का भाजपा से रिश्ता ना सिर्फ अटूट है, बल्कि उसमें लगातार और मजबूती आ रही है! राज्य में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए मैं गुजरात की जनता-जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

भाजपा का प्रदर्शन पिछली बार से बेहतर

इस बार भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव से भी बेहतर रहा। पिछले निकाय चुनाव में भाजपा ने 68 में से 51 नगर पालिकाओं में जीत हासिल की थी, जबकि इस बार पार्टी ने 60 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा, गुजरात की तीन तालुका पंचायतों में भी भाजपा को विजय मिली है और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की एक सीट पर भी पार्टी ने जीत प्राप्त की है।

 

गुजरात के निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत ने राज्य में पार्टी के प्रभाव को और मजबूत किया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन से यह स्पष्ट है कि भाजपा की रणनीति और नेतृत्व का प्रभाव यहां के जनता पर गहरा है। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए इस जीत को भाजपा के लिए एक बड़ी राहत और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

Tags: कांग्रेसगुजरात निकाय चुनावबीजेपी
Previous Post

आधार कार्ड अपडेट: केवल एक बार ही ठीक करवा सकते ये जानकारी

Next Post

वर्मा Vs वर्मा या कोई और..कौन होगा दिल्ली का सीएम, इनमें से एक नाम पर आज लगेगी मुहर!

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल - Panchayati Times
पंचायत

मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल

5 August 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 19 साल बाद गुरुग्राम की 436 बीघा से अधिक जमीन पर ग्राम पंचायत का अधिकार बहाल - Panchayati Times
पंचायत

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 19 साल बाद गुरुग्राम की 436 बीघा से अधिक जमीन पर ग्राम पंचायत का अधिकार बहाल

4 August 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन - Panchayati Times
पंचायत

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन

8 July 2026
गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव - Panchayati Times
पंचायत

गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव

7 July 2026
पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी - Panchayati Times
पंचायत

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी

4 July 2026
Next Post
The name of the new CM will be approved today in the BJP legislature party meeting

वर्मा Vs वर्मा या कोई और..कौन होगा दिल्ली का सीएम, इनमें से एक नाम पर आज लगेगी मुहर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (571)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,774)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,113)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (187)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
FIDE Chess Olympiad 2026: भारत खिताब बचाने उतरेगा, अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा संभालेंगे जिम्मेदारी; महिला टीम टॉप सीड - Panchayati Times

FIDE Chess Olympiad 2026: भारत खिताब बचाने उतरेगा, अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा संभालेंगे जिम्मेदारी; महिला टीम टॉप सीड

6 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved