• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

कहानी विघ्नेश पुथुर की जिसने CSK के खिलाफ मचाया तहलका

IPL 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में CSK ने MI को 4 विकेट से हराया, लेकिन इस मैच के बाद ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के एक नए गेंदबाज विघ्नेश पुथुर की हो रही है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
24 March 2025
in खेल
0
कहानी विघ्नेश पुथुर की जिसने CSK के खिलाफ मचाया तहलका - Panchayati Times

विघ्नेश पुथुर

Share on FacebookShare on Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हराया, लेकिन इस मैच के बाद ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के एक नए और अनजाने गेंदबाज विघ्नेश पुथुर की हो रही है। जो अपनी शानदार गेंदबाजी से सबको चौंका गए। चेन्नई के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा की जगह ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर उतरे विघ्नेश ने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ मैच को रोमांचक बना दिया, बल्कि आईपीएल में अपने पदार्पण से ही एक अलग पहचान बना ली।

केरल के छोटे से गांव से आईपीएल तक का सफर

विघ्नेश पुथुर, जो केरल के मलप्पुरम के रहने वाले हैं, ने अपने करियर की शुरुआत मीडियम पेस बॉलिंग से की थी, लेकिन क्रिकेटर मोहम्मद शेरिफ के सुझाव के बाद उन्होंने स्पिन गेंदबाजी की दिशा में कदम बढ़ाया। उनके द्वारा किए गए इस बदलाव ने उनकी गेंदबाजी में नया आयाम जोड़ा। आज विघ्नेश एक चाइनामैन गेंदबाज के रूप में पहचान बना चुके हैं।

विघ्नेश की कड़ी मेहनत और स्थानीय लीग्स तथा कॉलेज टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें केरल टी20 लीग के पहले सीजन में खेलने का मौका मिला, जहां उनका प्रदर्शन बहुत ही प्रभावशाली रहा। इस दौरान मुंबई इंडियंस की स्काउटिंग टीम ने उन्हें नोटिस किया और उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया।

मुंबई इंडियंस में एंट्री और साउथ अफ्रीका का अनुभव

आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में विघ्नेश पुथुर की एंट्री काफी रोचक रही। 24 साल के इस युवा गेंदबाज को आईपीएल 2025 की नीलामी में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में मुंबई ने खरीदा। इसके बाद, मुंबई ने उनकी गेंदबाजी में और निखार लाने के लिए उन्हें साउथ अफ्रीका भेजा, जहां उन्होंने SA20 लीग की टीम MI केपटाउन में नेटबॉलर के तौर पर हिस्सा लिया। वहां उन्होंने राशिद खान जैसे बेहतरीन स्पिनरों के साथ अपनी गेंदबाजी को और बेहतर बनाने का मौका पाया।

विघ्नेश पुथुर का शानदार डेब्यू प्रदर्शन

विघ्नेश पुथुर ने आईपीएल 2025 में अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवरों में 32 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिसमें सीएसके के प्रमुख बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा शामिल थे। इन तीन विकेटों ने मुंबई इंडियंस को मैच में वापसी करने का मौका दिया, और अंत में मैच आखिरी ओवर तक गया। अगर मुंबई ने 10-15 रन और बनाए होते, तो शायद वह मैच जीतने में कामयाब हो सकती थी।

मुंबई इंडियंस के कोच की प्रतिक्रिया

मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने विघ्नेश पुथुर की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, “हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो टैलेंट को पहचान सकते हैं। विघ्नेश ने ट्रायल के दौरान अपनी क्षमता और दबाव में शांत रहने की कला से सबका ध्यान आकर्षित किया। हम किसी के अतीत को नहीं देखते, हम केवल उसकी प्रतिभा पर ध्यान केंद्रित करते हैं।”

कहानी विघ्नेश पुथुर की जिसने CSK के खिलाफ मचाया तहलका - Panchayati Times

धोनी ने भी की प्रशंसा

महेंद्र सिंह धोनी ने भी मैच के बाद इस युवा गेंदबाज की तारीफ की और उससे बातचीत करते हुए देखा गया। विघ्नेश पुथुर आगामी समय में मुंबई इंडियंस के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। धोनी से तारीफ मिलना विघ्नेश के आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया होगा।

यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा को हो सकती है जेल? जानें क्या कहता है कानून

विघ्नेश पुथुर का आईपीएल डेब्यू मैच उनके लिए और मुंबई इंडियंस के लिए एक यादगार पल साबित हुआ है। एक छोटे से गांव से उठकर आईपीएल जैसे मंच पर अपनी पहचान बनाने वाले विघ्नेश ने साबित कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। भविष्य में वे मुंबई इंडियंस के लिए एक लंबी रेस के घोड़े साबित हो सकते हैं।

Tags: CSKIPL 2025आईपीएलचेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसविघ्नेश पुथुर
Previous Post

शिमला एयरपोर्ट पर विमान हादसा टला, बाल-बाल बचे डिप्टी CM और DGP

Next Post

केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाया

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

FIDE Chess Olympiad 2026: भारत खिताब बचाने उतरेगा, अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा संभालेंगे जिम्मेदारी; महिला टीम टॉप सीड - Panchayati Times
खेल

FIDE Chess Olympiad 2026: भारत खिताब बचाने उतरेगा, अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा संभालेंगे जिम्मेदारी; महिला टीम टॉप सीड

6 August 2026
World Cup 2027 Qualifier Schedule: ICC ने किया क्वालिफायर की तारीखों का ऐलान, जानें कब और कैसे मिलेगा वर्ल्ड कप का टिकट - Panchayati Times
खेल

World Cup 2027 Qualifier Schedule: ICC ने किया क्वालिफायर की तारीखों का ऐलान, जानें कब और कैसे मिलेगा वर्ल्ड कप का टिकट

5 August 2026
St. Louis Rapid & Blitz 2026: रैपिड में छाए आर प्रज्ञानानंदा, ब्लिट्ज चरण में खिताब जीतने की चुनौती - Panchayati Times
खेल

St. Louis Rapid & Blitz 2026: रैपिड में छाए आर प्रज्ञानानंदा, ब्लिट्ज चरण में खिताब जीतने की चुनौती

5 August 2026
ऑल इंडिया चैंपियनशिप 2026 (ईस्पोर्ट्स) का सफल समापन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम - Panchayati Times
खेल

ऑल इंडिया चैंपियनशिप 2026 (ईस्पोर्ट्स) का सफल समापन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

4 August 2026
Commonwealth Games 2026: भारत 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर, बॉक्सिंग में ऐतिहासिक प्रदर्शन - Panchayati Times
खेल

Commonwealth Games 2026: भारत 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर, बॉक्सिंग में ऐतिहासिक प्रदर्शन

3 August 2026
बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण मामले में राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी - Panchayati Times
खेल

बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण मामले में राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी

3 August 2026
Next Post
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट - Panchayati Times

केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (571)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,774)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,113)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (187)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
FIDE Chess Olympiad 2026: भारत खिताब बचाने उतरेगा, अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा संभालेंगे जिम्मेदारी; महिला टीम टॉप सीड - Panchayati Times

FIDE Chess Olympiad 2026: भारत खिताब बचाने उतरेगा, अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा संभालेंगे जिम्मेदारी; महिला टीम टॉप सीड

6 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved