• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज का शेड्यूल हुआ जारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह दौरा अगस्त 2025 में होगा, जिसमें टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
15 April 2025
in खेल
0
भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज का शेड्यूल हुआ जारी - Panchayati Times

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज का शेड्यूल हुआ जारी

Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह दौरा अगस्त 2025 में होगा, जिसमें टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। दौरे की शुरुआत 17 अगस्त को मीरपुर के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (SBNCS) में पहले वनडे मुकाबले से होगी।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

टीम इंडिया सबसे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। पहला और दूसरा मुकाबला मीरपुर में 17 और 20 अगस्त को होगा, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे मैच 23 अगस्त को चटगांव के बीएसएसएफएलएमआरसीएस स्टेडियम में खेला जाएगा।

वनडे मैचों का पूरा कार्यक्रम:

  • 17 अगस्त 2025 – पहला वनडे, शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मीरपुर
  • 20 अगस्त 2025 – दूसरा वनडे, शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मीरपुर
  • 23 अगस्त 2025 – तीसरा वनडे, बीएसएसएफएलएमआरसीएस स्टेडियम, चटगांव

टी20 सीरीज: सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान

वनडे सीरीज के बाद भारत तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगा, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। पहला मैच चटगांव में, जबकि बाकी दोनों मुकाबले मीरपुर में खेले जाएंगे।

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज का शेड्यूल हुआ जारी - Panchayati Times

टी20 मैचों का पूरा कार्यक्रम

  • 26 अगस्त 2025 – पहला टी20, बीएसएसएफएलएमआरसीएस स्टेडियम, चटगांव
  • 29 अगस्त 2025 – दूसरा टी20, शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मीरपुर
  • 31 अगस्त 2025 – तीसरा टी20, शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मीरपुर

पिछली बार बांग्लादेश में वनडे सीरीज हारी थी भारत

गौरतलब है कि भारत ने पिछली बार 2022/23 में बांग्लादेश का दौरा किया था, जहां वनडे सीरीज में उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। उस समय रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने शुरूआती दो मुकाबले गंवाए थे। हालांकि टी20 क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ शानदार रहा है। भारत ने अब तक खेली गई दोनों टी20 सीरीज अपने नाम की हैं।

IPL के बाद इंग्लैंड दौरा, फिर बांग्लादेश टूर

फिलहाल सभी भारतीय खिलाड़ी IPL 2025 में व्यस्त हैं। इसके तुरंत बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 31 जुलाई को समाप्त होगी, जिसके बाद टीम सीधे बांग्लादेश रवाना होगी।

यह भी पढ़ें: आयुष म्हात्रे कौन है? ऋतुराज की जगह CSK में शामिल होने वाले 

बांग्लादेश दौरा भारतीय टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, खासकर वनडे में पिछली हार का बदला लेने के लिहाज से। टी20 सीरीज में नई कप्तानी के साथ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जो आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तैयारी का हिस्सा होगा।

Tags: बांग्लादेश सीरीजभारत बनाम बांग्लादेश सीरीज
Previous Post

UP Board Result: क्या आज आएगा UP Board 10th-12th का रिजल्ट, बोर्ड सचिव ने जारी किया बयान

Next Post

जा तुझे माफ किया, आरजे महवश ने ऐसा क्यों कहा?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times
खेल

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास - Panchayati Times
खेल

Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

12 June 2026
मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन
खेल

मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन

12 June 2026
श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम घोषित, युवा प्रतिभाओं को मिला बड़ा मौका - Panchayati Times
खेल

श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम घोषित, युवा प्रतिभाओं को मिला बड़ा मौका

11 June 2026
मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए, प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका - Panchayati Times
खेल

मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए, प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका

9 June 2026
आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब - Panchayati Times
खेल

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

6 June 2026
Next Post
जा तुझे माफ किया, आरजे महवश ने ऐसा क्यों कहा? - Panchayati Times

जा तुझे माफ किया, आरजे महवश ने ऐसा क्यों कहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved