• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 12, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

BMC चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश  

BMC चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह आगामी चार सप्ताह के भीतर चुनाव अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है ।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
6 May 2025
in भारत
0
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

BMC चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में लंबे समय से लंबित स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह आगामी चार सप्ताह के भीतर चुनाव अधिसूचना जारी करे और कोशिश करे कि आगामी चार महीनों में चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

राज्य में बृहन्नमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) सहित कई शहरी निकायों के चुनाव 2022 से टलते आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण ओबीसी आरक्षण को लेकर चला आ रहा विवाद है। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा है कि जब तक ओबीसी आरक्षण से जुड़ी याचिकाओं पर अंतिम निर्णय नहीं आता, तब तक चुनावों में पुरानी आरक्षण व्यवस्था ही लागू की जाए।

बंथिया कमेटी की रिपोर्ट पर याचिकाएं लंबित

कोर्ट ने बताया कि ओबीसी आरक्षण से जुड़ी बंथिया कमेटी की रिपोर्ट जुलाई 2022 में आई थी। हालांकि, इस रिपोर्ट को लेकर दायर याचिकाएं अब भी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि कई नगर निकायों में चुनाव इस रिपोर्ट के आने से पहले से ही रुके हुए हैं, इसलिए पुराने आरक्षण प्रारूप पर ही चुनाव कराना उचित होगा।

BMC चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश - Panchayati Times

लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव जरूरी

सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ने कहा कि स्थानीय चुनाव लोकतंत्र की आत्मा होते हैं और इनका समय पर आयोजन जरूरी है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जगह पर प्रशासनिक अधिकारी शासन करें, यह लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है।”

आरक्षण पर तीखी टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण व्यवस्था की सीमाओं पर भी टिप्पणी की। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि आरक्षण अब ऐसा रेल का डब्बा बन गया है, जिसमें पहले से बैठे लोग नए यात्रियों को चढ़ने नहीं देना चाहते। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह आरक्षण के वास्तविक हकदार वर्गों की पहचान कर उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए व्यवस्था बनाए।

यह भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव के बीच ब्लैकआउट अभ्यास में क्या होगा?

क्या आगे होगा?

सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश के बाद अब राज्य चुनाव आयोग पर दबाव है कि वह तेजी से चुनावी प्रक्रिया शुरू करे। महाराष्ट्र में स्थानीय स्तर पर सत्ता का लोकतांत्रिक हस्तांतरण लंबे समय से रुका हुआ है, और सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से उम्मीद है कि जनता को जल्द ही अपने निर्वाचित प्रतिनिधि मिलेंगे।

Tags: BMC चुनावसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

भारत-पाक तनाव के बीच ब्लैकआउट अभ्यास में क्या होगा?

Next Post

मेट गाला: शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने याद दिलाई 19 साल पुरानी लुक

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार - Panchayati Times
भारत

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार

12 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
Next Post
मेट गाला: शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने याद दिलाई 19 साल पुरानी लुक - Panchayati Times

मेट गाला: शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने याद दिलाई 19 साल पुरानी लुक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,833)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार - Panchayati Times

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार

12 October 2026
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved