• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

IPL 2025: BCCI ने पंजाब किंग्स को दिया बड़ा झटका

आईपीएल 2025 का रोमांच एक बार फिर चरम पर है, लेकिन धर्मशाला में अचानक रुका पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का मुकाबला अब नए सिरे से खेला जाएगा।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
13 May 2025
in खेल
0
IPL 2025: BCCI ने पंजाब किंग्स को दिया बड़ा झटका - Panchayati Times

पंजाब किंग्स

Share on FacebookShare on Twitter

आईपीएल 2025 का रोमांच एक बार फिर चरम पर है, लेकिन धर्मशाला में अचानक रुका पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का मुकाबला अब नए सिरे से खेला जाएगा। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के स्थगन के बाद नए शेड्यूल का ऐलान किया है, जिसमें यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यह मुकाबला वहीं से शुरू नहीं होगा जहाँ इसे रोका गया था, बल्कि पहली गेंद से दोबारा खेला जाएगा।

पंजाब को लगा झटका

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स इस सीज़न में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत हासिल की है और 3 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। 15 अंकों के साथ पंजाब फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ में सबसे मज़बूत दावेदारों में से एक मानी जा रही थी।

धर्मशाला में दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के दौरान जब बारिश के चलते खेल रोका गया, तब पंजाब 10.1 ओवर में 122 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी। अगर यह मैच पूरा होता और पंजाब जीत दर्ज करती, तो वह प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन जाती। लेकिन अब मैच दोबारा शुरू होने से टीम को अपनी बढ़त फिर से हासिल करनी होगी।

IPL 2025: BCCI ने पंजाब किंग्स को दिया बड़ा झटका - Panchayati Times
पंजाब किंग्स

कब और कहां होगा मुकाबला?

बीसीसीआई के नए कार्यक्रम के अनुसार, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का यह मुकाबला अब शनिवार, 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का समय शाम 7:30 बजे रखा गया है। यह फैसला दोनों टीमों के लिए अहम है, लेकिन खासकर पंजाब के लिए यह एक चुनौती बन गया है, क्योंकि उन्हें फिर से शुरुआत करनी होगी।

दिल्ली के लिए राहत की खबर

अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह फैसला राहत भरा हो सकता है। धर्मशाला में पंजाब की बल्लेबाज़ी के सामने दिल्ली के गेंदबाज़ बेबस नजर आ रहे थे। ऐसे में मैच दोबारा शुरू होने का मतलब है कि दिल्ली को एक नई शुरुआत का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: बीसीसीआई ने जारी किया आईपीएल का नया शेड्यूल

फाइनल 3 जून को

बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच 17 मई से फिर शुरू होंगे। पहला मुकाबला आरसीबी और केकेआर के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। लीग स्टेज के बचे हुए 13 मैच छह अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें दो डबल हेडर भी शामिल हैं। फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा, हालांकि प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू की घोषणा अभी बाकी है।

Tags: पंजाब किंग्स
Previous Post

थ्रिलर फिल्म ‘ब्लू ओशन’ जल्द होगी रिलीज, जासूसी पर है आधारित

Next Post

देश को मिले नए चीफ जस्टिस, न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब - Panchayati Times
खेल

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

6 June 2026
नेपाल के कुशल भुरटेल ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में जड़ा लगातार 6 छक्का - Panchayati Times
खेल

नेपाल के कुशल भुरटेल ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में जड़ा लगातार 6 छक्का

1 June 2026
IPL 2026: ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी - Panchayati Times
खेल

IPL 2026: ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी 

29 May 2026
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट ने एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की दी इजाजत - Panchayati Times
खेल

विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट ने एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की दी इजाजत

29 May 2026
Norway Chess 2026: आर प्रग्गनानंदा ने फिर चौंकाया, मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल मुकाबले में दी करारी मात - Panchayati Times
खेल

Norway Chess 2026: आर प्रग्गनानंदा ने फिर चौंकाया, मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल मुकाबले में दी करारी मात

28 May 2026
IPL 2026: तय हुआ क्वालीफायर-1 का मुकाबला, जानिए कब और कहां भिड़ेंगी RCB और गुजरात - Panchayati Times
खेल

IPL 2026: तय हुआ क्वालीफायर-1 का मुकाबला, जानिए कब और कहां भिड़ेंगी RCB और गुजरात

23 May 2026
Next Post
Justice Bhushan Ramakrishna Gavai took oath as the 52nd Chief Justice

देश को मिले नए चीफ जस्टिस, न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (263)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,073)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (162)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में - Panchayati Times

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में

7 June 2026
LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव - Panchayati Times

LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

7 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved