• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

RCB की जीत का जश्न बना मातम: बेंगलुरु में भगदड़, 11 की मौत, दर्जनों घायल

आईपीएल 2025 में पहली बार खिताबी जीत दर्ज करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की विक्ट्री परेड एक भीषण हादसे में तब्दील हो गई। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
5 June 2025
in खेल
0
चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा: RCB पर FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा _ Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

आईपीएल 2025 में पहली बार खिताबी जीत दर्ज करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की विक्ट्री परेड एक भीषण हादसे में तब्दील हो गई। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

हजारों की संख्या में RCB समर्थक सुबह से ही स्टेडियम के बाहर जमा होने लगे थे। जैसे ही टीम के पहुंचने और विक्ट्री परेड शुरू होने की खबर आई, भीड़ बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी साबित हुई और प्रवेश द्वारों पर अफरा-तफरी मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और कई कुचलकर घायल हो गए।

आपातकालीन सेवाएं सक्रिय, प्रशासन सवालों के घेरे में

हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

प्रारंभिक जांच में आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में चूक को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पहुंचे घटनास्थल पर

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा, “मैं अभी तक मृतकों या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन मैं घटनास्थल पर पहुंच रहा हूं। हमने सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक स्टाफ तैनात किए थे, लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।

RCB की जीत का जश्न बना मातम: बेंगलुरु में भगदड़, तीन की मौत, दर्जनों घायल _ Panchayati Times

जश्न से मातम तक: RCB की ऐतिहासिक जीत

RCB ने मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह जीत बेंगलुरु और टीम फैंस के लिए ऐतिहासिक थी। टीम के शहर पहुंचते ही हजारों की संख्या में समर्थकों ने एयरपोर्ट से लेकर विधान सौध तक जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद टीम की विक्ट्री परेड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से शुरू होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के हारते ही प्रीति जिंटा को हुआ करोड़ों का घाटा

RCB की 18 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद आई पहली जीत का जश्न, एक त्रासदी में बदल गया। यह हादसा आयोजकों और प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि भावनाओं के ज्वार के साथ सुरक्षा की तैयारी और भीड़ प्रबंधन में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि प्रशासन हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कदम उठाता है।

Tags: RCBएम चिन्नास्वामी स्टेडियमबेंगलुरुभगदड़
Previous Post

झारखंड: सिमडेगा में खाप पंचायत के निर्देश पर दूसरी पत्नी का गला रेतकर जंगल में फेंका

Next Post

RCB विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 3 की मौत और 50 घायल, सामने आई वजह

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास - Panchayati Times
खेल

Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

12 June 2026
मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन
खेल

मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन

12 June 2026
श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम घोषित, युवा प्रतिभाओं को मिला बड़ा मौका - Panchayati Times
खेल

श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम घोषित, युवा प्रतिभाओं को मिला बड़ा मौका

11 June 2026
मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए, प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका - Panchayati Times
खेल

मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए, प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका

9 June 2026
आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब - Panchayati Times
खेल

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

6 June 2026
नेपाल के कुशल भुरटेल ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में जड़ा लगातार 6 छक्का - Panchayati Times
खेल

नेपाल के कुशल भुरटेल ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में जड़ा लगातार 6 छक्का

1 June 2026
Next Post
RCB victory parade stampede

RCB विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 3 की मौत और 50 घायल, सामने आई वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (266)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,698)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’ - Panchayati Times

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved