• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 30, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

पंजाब किंग्स के हारते ही प्रीति जिंटा को हुआ करोड़ों का घाटा

आईपीएल फाइनल जीतने के बाद जहां बेंगलुरु के लिए ये दिन जश्न का है, वहीं पंजाब किंग्स और उनकी सह-मालकिन प्रीति जिंटा के लिए यह हार एक बड़ा झटका लेकर आई।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
4 June 2025
in खेल
0
पंजाब किंग्स के हारते ही प्रीति जिंटा को हुआ करोड़ों का घाटा - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

आईपीएल 2025 का फाइनल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हराकर अपनी 18 साल की खिताबी प्यास को खत्म किया। जहां बेंगलुरु के लिए ये दिन जश्न का था, वहीं पंजाब किंग्स और उनकी सह-मालकिन प्रीति जिंटा के लिए यह हार एक बड़ा झटका लेकर आई।

हार का ग़म और करोड़ों का नुकसान

आईपीएल फाइनल का विजेता न सिर्फ ट्रॉफी जीतता है, बल्कि उसे 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी दी जाती है। RCB को यह पूरी राशि मिली, जबकि पंजाब किंग्स को रनर-अप के तौर पर सिर्फ 12.5 करोड़ रुपये मिले। ऐसे में अगर पंजाब खिताब जीतती, तो उन्हें अतिरिक्त 7.5 करोड़ का सीधा लाभ होता। यही नहीं, चैंपियन बनने से टीम की ब्रांड वैल्यू भी कई गुना बढ़ती, जिससे भविष्य में प्रायोजकों और विज्ञापनों से भी मोटी कमाई होती।

प्रीति जिंटा का भावुक रिएक्शन वायरल

पंजाब किंग्स की इस करारी हार के बाद प्रीति जिंटा का चेहरा मायूस नजर आया। वे स्टैंड्स में बेहद भावुक दिखीं, और उनकी आंखों में निराशा साफ झलक रही थी। सोशल मीडिया पर उनका ये रिएक्शन वायरल हो चुका है। फैंस उनके समर्थन में दिल छू लेने वाले कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “मैं क्रिकेट का फैन नहीं हूं, लेकिन बस प्रीति की खुशी के लिए चाहता था कि पंजाब किंग्स जीत जाए।” वहीं, एक अन्य यूज़र ने कहा, “प्रीति जिंटा डिजर्व करती थीं ये ट्रॉफी।”

पंजाब किंग्स के हारते ही प्रीति जिंटा को हुआ करोड़ों का घाटा - Panchayati Times

RCB पर बरसी धनवर्षा, बाकी टीमों को क्या मिला?

आरसीबी को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि के अलावा, टीम की लोकप्रियता और मार्केट वैल्यू में भी भारी इजाफा होने वाला है। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच जश्न का माहौल है। वहीं, क्वालिफायर राउंड में पहुंची अन्य टीमों को भी अच्छी-खासी रकम मिली है। मुंबई इंडियंस को तीसरे स्थान के लिए 7 करोड़ रुपये और गुजरात टाइटंस को चौथे स्थान पर आने के लिए 6.5 करोड़ रुपये मिले।

दूसरी बार चूकी पंजाब किंग्स

गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी से चूक गई है। इससे पहले 2014 में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टीम के प्रदर्शन ने फैंस को उम्मीद दी थी, लेकिन अंत में किस्मत ने साथ नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: आईपीएल चैंपियन बनी RCB, बेंगलुरु में आज निकलेगी विजय यात्रा  

RCB के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है, जबकि पंजाब किंग्स के लिए यह एक बार फिर से टूटी उम्मीदों की कहानी बन गया है। प्रीति जिंटा की मेहनत, जुनून और टीम के प्रति समर्पण को फैंस सलाम कर रहे हैं। अब देखना होगा कि अगला सीज़न उनके लिए क्या लेकर आता है।

Tags: आईपीएल 2025पंजाब किंग्सप्रीति जिंटा
Previous Post

‘मैं मैदान पर बहुत बार नहीं रोया, लेकिन..’जीत के बाद विराट ने अनुष्का के लिए कहे ये शब्द; हो रहे वायरल

Next Post

ग्रेटर नोएडा: दादरी के 20 गांवों में पंचायत व्यवस्था खत्म

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Chessveda की बड़ी उपलब्धि: कुछ ही दिनों में 25 हजार से अधिक यूजर जुड़े, तीन लाख से ज्यादा गेम खेले गए - Panchayati Times
खेल

Chessveda की बड़ी उपलब्धि: कुछ ही दिनों में 25 हजार से अधिक यूजर जुड़े, तीन लाख से ज्यादा गेम खेले गए

29 October 2026
कजाकिस्तान में होगा 'शिक्षा में चेस' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन - Panchayati Times
खेल

कजाकिस्तान में होगा ‘शिक्षा में चेस’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

27 October 2026
European Chess Club Cup 2026: निहाल सरीन और कोनेरू हम्पी ने जीता गोल्ड - Panchayati Times
खेल

European Chess Club Cup 2026: निहाल सरीन और कोनेरू हम्पी ने जीता गोल्ड

24 October 2026
IND vs NZ T20: तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने भारत को 4 विकेट से जिताया मैच - Panchayati Times
खेल

IND vs NZ T20: तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने भारत को 4 विकेट से जिताया मैच

24 October 2026
Asian Para Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, 114 पदकों के साथ अभियान समाप्त; 30 गोल्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड - Panchayati Times
खेल

Asian Para Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, 114 पदकों के साथ अभियान समाप्त; 30 गोल्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड

24 October 2026
IND vs NZ: ईशान किशन चोट के चलते टीम से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका - Panchayati Times
खेल

IND vs NZ: ईशान किशन चोट के चलते टीम से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

23 October 2026
Next Post
ग्रेटर नोएडा: दादरी के 20 गांवों में पंचायत व्यवस्था खत्म - Panchayati Times

ग्रेटर नोएडा: दादरी के 20 गांवों में पंचायत व्यवस्था खत्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (244)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (334)
  • बिज़नेस (311)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,851)
  • मनोरंजन (323)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,168)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य - Panchayati Times

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य

29 October 2026
MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची - Panchayati Times

MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची

29 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved