• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

हरियाणा की मॉडल शीतल की निर्मम हत्या, नहर से मिला शव

हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक उभरती हुई मॉडल शीतल की बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वह पानीपत की रहने वाली थी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
16 June 2025
in जुर्म
0
हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या का आरोपी गिरफ्तार - Panchayati Times

हरियाणवी मॉडल शीतल

Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक उभरती हुई मॉडल शीतल की बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वह पानीपत की रहने वाली और हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में मॉडलिंग करती थी। उसका शव सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में खांडा गांव के पास स्थित रिलायंस नहर से बरामद किया गया।

शव की हालत बेहद भयावह थी—गला रेता हुआ था और शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या किसने और क्यों की, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

14 जून को शूटिंग के लिए गई थी शीतल

शीतल की बहन नेहा ने मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शीतल 14 जून को गांव अहर में एक शूटिंग के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है।

हरियाणा की मॉडल शीतल की निर्मम हत्या, नहर से मिला शव - Panchayati Times
मॉडल शीतल

नहर से बरामद कार और दोस्त सुनील पर संदेह

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शीतल अपने एक पुरुष मित्र सुनील के साथ कार में गई थी। इसी दौरान वह कार कथित रूप से नहर में गिर गई। हालांकि, कार से सुनील को जीवित निकाल लिया गया और वह इस समय पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।

लेकिन शीतल के परिवार वालों ने इस दुर्घटना को साजिश करार देते हुए सुनील पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शीतल के शरीर पर मौजूद घाव और गले पर धारदार हथियार से वार इस बात की पुष्टि करते हैं कि उसकी मौत हादसे से नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश का नतीजा है।

टैटू से हुई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

शीतल की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू के जरिए हुई। सोनीपत पुलिस के मुताबिक, हत्या धारदार हथियार से की गई है और शव नहर में फेंका गया था ताकि पहचान में देरी हो। सोनीपत और पानीपत पुलिस की संयुक्त टीम अब इस जघन्य हत्याकांड की तह में जाने की कोशिश कर रही है।

डीएसपी ने दी जानकारी

सोनीपत डीएसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “शीतल की हत्या के मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक

शीतल की हत्या की खबर फैलते ही हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग इस हत्याकांड पर गुस्सा जताते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पहली बार क्रिकेट खेलने जा रही भारत-पाकिस्तान

यह वारदात न केवल एक होनहार मॉडल की जिंदगी छीन ले गई, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले को कितनी जल्दी सुलझा पाती है और शीतल को न्याय दिला पाती है या नहीं।

Tags: पानीपतमॉडल शीतलहत्याहरियाणा
Previous Post

प्लेन क्रैश के बाद गायब हैं फिल्म निर्माता महेश कलावाडिया, घटनास्थल के पास कर रहे थे मीटिंग

Next Post

संजय कपूर की मौत के पीछे क्या है वजह? जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’ - Panchayati Times
जुर्म

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’

17 June 2026
बिहार: फायरिंग मामले में खान सर को मिली अंतरिम राहत - Panchayati Times
जुर्म

फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज

5 June 2026
भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जिला जज और बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत - Panchayati Times
जुर्म

भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जिला जज और बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत

2 June 2026
भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जिला जज और बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत - Panchayati Times
जुर्म

Twisha Sharma Case: CBI ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

28 May 2026
ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर - Panchayati Times
जुर्म

ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर 

23 May 2026
ट्विशा शर्मा केस: हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की दी अनुमति - Panchayati Times
जुर्म

ट्विशा शर्मा केस: हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की दी अनुमति 

22 May 2026
Next Post
Sanjay Kapur dies

संजय कपूर की मौत के पीछे क्या है वजह? जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved