• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

संजय कपूर की मौत के पीछे क्या है वजह? जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया

Sunjay Kapur Death: संजय ने अंपायर से कहा कि उन्हें घुटन हो रही है और शायद उन्होंने कुछ निगल लिया है। परिवार के करीबी सूत्रों और चश्मदीदों के अनुसार, मौत..

Kiran rautela by Kiran rautela
16 June 2025
in भारत, मनोरंजन
0
Sanjay Kapur dies

Sanjay Kapur dies

Share on FacebookShare on Twitter

सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और अरबपति कारोबारी संजय कपूर (Sunjay Kapur Death) का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान अचानक निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय कपूर के असमय निधन ने भारत के कॉरपोरेट जगत समेत सभी को झकझोर कर रख दिया है। शुरुआती अटकलों के अनुसार, बताया गया कि खेल के दौरान उनके मुंह में एक मधुमक्खी चली गई और उसने उन्हें डंक मार दिया, जिससे उन्हें एनाफिलैक्टिक शॉक (तीव्र एलर्जी प्रतिक्रिया) हुआ और हार्ट अटैक आ गया।

बताया गया कि संजय ने अंपायर से कहा कि उन्हें घुटन हो रही है और शायद उन्होंने कुछ निगल लिया है। परिवार के करीबी सूत्रों और चश्मदीदों के अनुसार, मौत का संभावित कारण मैसिव हार्ट अटैक (भीषण दिल का दौरा) माना जा रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा, जो लंदन में किया जाएगा।

मेदांता के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेश त्रेहन ने कहा, ‘मधुमक्खी के डंक से एनाफिलैक्टिक रिएक्शन हो सकता है, हालांकि ये बहुत आम नहीं है। सवाल ये है कि क्या मधुमक्खी उनके मुंह में गई और उसके कारण उन्हें दिक्कत हुई या फिर खेलते समय उन्हें पहले से ही हार्ट अटैक आ गया था।’

यह भी पढ़ें- क्या मधुमक्खी के काटने से हुई करिश्मा के पति संजय कपूर की मौत? कारण चौंकाने वाला…

डॉ. त्रेहन ने यह भी कहा कि आजकल युवाओं में हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और पोलो जैसे हाई एक्टिव वाले खेलों से तनाव बढ़ सकता है।

आकाश हेल्थकेयर के कार्डियोलॉजी डायरेक्टर डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया, ‘अगर मधुमक्खी जीभ पर डंक मारती है, तो उसका जहर सीधा खून में घुल जाता है और यह एक एलर्जिक रिएक्शन को ट्रिगर कर सकता है। सामान्य तौर पर यह सिर्फ खुजली या जलन तक सीमित होता है, लेकिन कुछ मरीजों में यह गंभीर एनाफिलेक्सिस का रूप ले सकता है, जिससे कार्डियक अरेस्ट हो सकता है।’

गौरतलब है कि अगस्त 2022 में दिल्ली में पोलो खेलते समय खिलाड़ी माधव बुची प्रकाश की भी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी।

संजय कपूर अपने पीछे पत्नी प्रिया और बेटे अजारियस को छोड़ गए हैं।

संजय कपूर ने इससे पहले दो बार शादी की थी। पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जो 2000 में टूट गई। 2003 में उन्होंने अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे हैं-समायरा और कियान। लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए थे।

Tags: karishma kapoor ex husband deathkarisma kapoor ex husband sunjay kapurkarisma kapoor married sunjay kapursanjay kapoor deathsanjay kapoor death reasonSanjay Kapoor diessanjay kapursanjay kapur deathsunjay kapoor deathsunjay kapursunjay kapur careersunjay kapur deathsunjay kapur death newsSunjay Kapur Death reasonsunjay kapur death reason revealedsunjay kapur diessunjay kapur familysunjay kapur funeralsunjay kapur heart attacksunjay kapur newssunjay kapur obituaryएनाफिलैक्टिक शॉककारोबारी सुंजय कपूरसुंजय कपूर का निधनसोना कॉमस्टार के चेयरमैन
Previous Post

हरियाणा की मॉडल शीतल की निर्मम हत्या, नहर से मिला शव

Next Post

मैदान में खेलते हुए मुंह में चले जाएं मक्खी, मच्छर या मधुमक्खी..तो तुरंत क्या करना चाहिए?

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
Sanjay Kapoor died after a bee entered his mouth. if a fly or mosquito enters your mouth what should we do?

मैदान में खेलते हुए मुंह में चले जाएं मक्खी, मच्छर या मधुमक्खी..तो तुरंत क्या करना चाहिए?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved