बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब माता-पिता बन चुके हैं। 15 जुलाई 2025 को इस खूबसूरत जोड़ी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, और मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई, फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक हर कोई बधाइयों का तांता लगाने लगा।
नॉर्मल डिलीवरी से हुआ बेटी का जन्म
सूत्रों के मुताबिक, कियारा को डिलीवरी से दो दिन पहले मुंबई के गिरगांव स्थित एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 15 जुलाई को उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया। यह खबर सामने आते ही बॉलीवुड में खुशी की लहर दौड़ गई है।
फरवरी में शेयर की थी प्रेग्नेंसी की झलक
इससे पहले 28 फरवरी 2025 को सिद्धार्थ और कियारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें बेबी शूज की एक तस्वीर थी। साथ में लिखा था, “हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत गिफ्ट…जल्द आ रहा है।” इसके बाद से ही फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्मों की व्यस्तता के बावजूद कियारा को हर रूटीन चेकअप के लिए खुद अस्पताल लेकर जाते हुए नजर आए। यह उनकी बॉन्डिंग और आने वाले बच्चे के प्रति प्यार को दर्शाता है।

एक फिल्मी लव स्टोरी
सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और ऐसा माना जाता है कि करण जौहर ने ही इन दोनों को करीब लाने में अहम भूमिका निभाई थी।
इनका प्यार परवान चढ़ा फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर, जहां दोनों की केमिस्ट्री ने ऑन-स्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी दर्शकों का दिल जीत लिया। प्यार को सालों तक निजी रखने के बाद, 7 फरवरी 2023 को दोनों ने जैसलमेर में एक भव्य लेकिन निजी समारोह में शादी की, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवारजन शामिल हुए।
बधाइयों का तांता
बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने इस खुशखबरी पर सिद्धार्थ और कियारा को बधाई दी है। फैंस भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी पहले ही लाखों दिलों की धड़कन थी, और अब जब यह कपल पैरेंट्स बन चुका है, तो उन्हें हर तरफ से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें: BHEL में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें पूरी जानकारी
सिद्धार्थ और कियारा की जिंदगी का यह नया अध्याय निश्चित रूप से बेहद खास है। उनकी बेटी के आगमन ने सिर्फ उनके घर नहीं, बल्कि उनके फैंस के दिलों में भी एक खास जगह बना ली है। अब सभी को इंतजार है उस पल का, जब ये जोड़ी अपनी नन्ही परी की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा करेगी।









