• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 20, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

अखिलेश यादव की मस्जिद में बैठक पर गरमाई सियासत

संसद के मानसून सत्र के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की दिल्ली की एक मस्जिद में सहयोगी नेताओं के साथ हुई कथित बैठक पर सियासी बवाल छिड़ गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
23 July 2025
in भारत
0
अखिलेश यादव की मस्जिद में बैठक पर गरमाई सियासत - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

संसद के मानसून सत्र के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की दिल्ली की एक मस्जिद में सहयोगी नेताओं के साथ हुई कथित बैठक पर सियासी बवाल छिड़ गया है। इस मसले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा हमला बोलते हुए सपा और अखिलेश यादव पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया।

डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा, “मौलाना अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। मस्जिद में बैठकर वे यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि वे मुसलमानों के साथ हैं।” उन्होंने आगे कहा कि यह सपा की पुरानी आदत रही है और यही वजह है कि जनता अब उनसे दूर हो चुकी है।

केशव मौर्य ने दावा किया कि भाजपा धर्म की राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा, “श्री राम जन्मभूमि देश की आस्था का केंद्र है और समाजवादी पार्टी हमेशा से ही ऐसे मुद्दों पर विरोध की भूमिका में रही है। सपा का चरित्र हमेशा हिन्दू विरोधी रहा है और इसका खामियाजा उन्हें राजनीतिक रूप से उठाना पड़ा है।”

अखिलेश यादव की मस्जिद में बैठक पर गरमाई सियासत - Panchayati Times

इस विवाद को और हवा देते हुए केशव मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर भी एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, “मस्जिद गए लेकिन सफेद ‘जालीदार टोपी’ ले जाना भूल गए सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव। जब ख्याल ही रखना था तो कब्जा करने वाली जमात का पूरा ख्याल रखना चाहिए था।”

हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से अब तक इस विवाद पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव की मस्जिद में हुई बैठक एक सामाजिक संवाद का हिस्सा थी, जिसे राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: CJI बी आर गवई जज यशवंत वर्मा की याचिका पर सुनवाई से अलग हुए 

सियासी विश्लेषकों का मानना है कि इस घटना को लेकर भाजपा और सपा के बीच वाद-विवाद आगामी चुनावों में और तीखा हो सकता है। खासकर ऐसे समय में जब उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार ध्रुवीकरण की ओर बढ़ती दिख रही है।

Tags: अखिलेश यादवमस्जिद
Previous Post

‘इसके फैंस तो मुझे मार ही डालेंगे!’ शो के बीच में दिव्यांका त्रिपाठी ने एल्विश यादव के लिए ऐसा क्यों कहा?

Next Post

‘कुछ और बुरा हो जाए..उससे पहले प्लीज मेरी मदद कीजिए’, अभिनेत्री तनुश्री ने लगाया घर में शोषण का आरोप

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र - Panchayati Times
पंचायत

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र 

18 August 2026
BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: विनोद तावड़े को UP, तरुण चुग को गुजरात और सतीश पूनिया को पंजाब की कमान - Panchayati Times
भारत

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: विनोद तावड़े को UP, तरुण चुग को गुजरात और सतीश पूनिया को पंजाब की कमान

18 August 2026
राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत 

17 August 2026
शहजाद पूनावाला ने दिया BJP से इस्तीफा, बताया आगे का प्लान - Panchayati Times
भारत

शहजाद पूनावाला ने दिया BJP से इस्तीफा, बताया आगे का प्लान

17 August 2026
लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times
भारत

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- छात्रों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं - Panchayati Times
भारत

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- छात्रों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं

14 August 2026
Next Post
Please help me before something worse happens', actress Tanushree alleges domestic abuse

'कुछ और बुरा हो जाए..उससे पहले प्लीज मेरी मदद कीजिए', अभिनेत्री तनुश्री ने लगाया घर में शोषण का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (578)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (307)
  • बिज़नेस (287)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,791)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,119)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (191)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

BPSC TRE 4 Notification 2026: बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन तारीख, एग्जाम पैटर्न और आयु सीमा - Panchayati Times

BPSC TRE 4 Notification 2026: बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन तारीख, एग्जाम पैटर्न और आयु सीमा

18 August 2026
PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र - Panchayati Times

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र 

18 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved