• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, March 12, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

ऋषभ पंत इतने दिनों तक के लिए हुए बाहर, ईशान किशन को मिलेगा मौका

टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे के दौरान बड़ा झटका लगा है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के दाहिने पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
24 July 2025
in खेल
0
ऋषभ पंत पांचवे टेस्ट से बाहर, यह खिलाड़ी टीम में शामिल - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे के दौरान बड़ा झटका लगा है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के दाहिने पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें कम से कम छह हफ्तों का आराम लेने की सलाह दी है, जिससे उनके मैदान पर जल्द वापसी की उम्मीदें धुंधली हो गई हैं।

पंत को ये चोट मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन लगी, जब वे इंग्लैंड के खिलाफ 37 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। 68वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में गेंद उनके जूते पर जा लगी, जिससे उनके अंगूठे में गंभीर चोट आई। गेंद ने उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और सीधा पैर की उंगली पर जा टकराई।

चोट लगते ही पंत मैदान पर दर्द से कराहने लगे और तुरंत ही फिजियो को बुलाया गया। उनका पैर सूज गया था और खून भी निकल रहा था। वह खुद से चलने की स्थिति में नहीं थे और उन्हें मेडिकल गाड़ी के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया।

बीसीसीआई का बयान: दोबारा बल्लेबाज़ी की संभावना बेहद कम

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी, “ऋषभ के स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। फिलहाल वह चल भी नहीं पा रहे हैं, ऐसे में दोबारा बल्लेबाज़ी करना मुश्किल है। मेडिकल टीम यह देख रही है कि क्या दर्द निवारक दवाओं के जरिए उन्हें वापस भेजा जा सकता है, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है।”

ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया

ऋषभ पंत के अनफिट होने के बाद चयन समिति ने ईशान किशन को अंतिम टेस्ट (31 जुलाई से 4 अगस्त, ओवल) के लिए टीम में शामिल करने का फैसला किया है। किशन को बतौर बैकअप विकेटकीपर बुलाया गया है।

पहले से ही चोटों से जूझ रही है टीम इंडिया

टीम इंडिया इस समय चोटों की लंबी लिस्ट से परेशान है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पहले ही घुटने की चोट के चलते टीम से बाहर हो चुके हैं। वहीं, तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप (जांघ की चोट) और अर्शदीप सिंह (अंगूठे की चोट) भी चौथे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

टीम मैनेजमेंट के सामने अब प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती और बढ़ गई है, खासकर तब जब सीरीज़ निर्णायक मोड़ पर है।

ऋषभ पंत की चोट भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है, खासकर उस समय जब वे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। अब देखना होगा कि ईशान किशन इस मौके का कितना फायदा उठा पाते हैं और टीम इंडिया इंग्लैंड में चोटों के बीच किस तरह मुकाबला करती है।

Tags: ऋषभ पंत
Previous Post

अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED की बड़ी कार्रवाई , 50 जगहों पर छापेमारी

Next Post

‘गेट खोल दीजिए, हमें यहीं पढ़ना है’: जबरन रुलवाया गया बच्चों को, क्यों किया ऐसा..जानें पूरा मामला

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप - Panchayati Times
खेल

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप

12 March 2026
हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज, फंस सकते मुश्किल में - Panchayati Times
खेल

हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज, फंस सकते मुश्किल में 

12 March 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की जीत पर सचिन, धोनी, विराट और युवराज ने दी खास बधाई - Panchayati Times
खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की जीत पर सचिन, धोनी, विराट और युवराज ने दी खास बधाई

9 March 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई - Panchayati Times
खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

9 March 2026
भारत की ऐतिहासिक जीत पर धोनी ने गौतम गंभीर को लेकर कही दिलचस्प बात - Panchayati Times
खेल

भारत की ऐतिहासिक जीत पर धोनी ने गौतम गंभीर को लेकर कही दिलचस्प बात

9 March 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान ने भारत को चेताया - Panchayati Times
खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान ने भारत को चेताया

7 March 2026
Next Post
Maharajganj school viral video Open the gate, we have to study here’, Know the truth behind the video of crying children

'गेट खोल दीजिए, हमें यहीं पढ़ना है': जबरन रुलवाया गया बच्चों को, क्यों किया ऐसा..जानें पूरा मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (202)
  • खेल (502)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (314)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (269)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,563)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप - Panchayati Times

IPL 2026 से पहले फिक्सिंग का साया, KKR खिलाड़ी पर ICC के गंभीर आरोप

12 March 2026
देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा? - Panchayati Times

देश में गैस संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा?

12 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved