Independence Day 2025 Live: पूरे देश में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। जश्न-ए-आज़ादी के लिए प्रधानमंत्री लाल क़िला पहुंचे और लाल क़िले की प्राचीर से तिरंगा फहराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हम आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के संविधान के लिए बलिदान देने वाले देश के पहले महापुरुष थे। संविधान के लिए बलिदान। धारा 370 की दीवार गिराकर एक देश एक संविधान के मंत्र को जब हमने साकार किया तो हमने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। आज़ादी का यह महापर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व है। आज़ादी का यह पर्व सामूहिक सिद्धियों का, गौरव का पर्व है..
यह भी पढ़ें- ‘प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे क्या लगते हैं’..नाम वाली टी-शर्ट पर भड़कीं मिंता देवी कौन?
प्रकृति हम सबकी परीक्षा ले रही है। पिछले कुछ दिनों से प्राकृतिक आपदाएं, भूस्खलन, बादल फटना और ना जाने कितनी आपदाएं हम झेल रहे हैं। पीड़ितों के साथ हमारी संवेदना है। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार मिलकर बचाव के काम में जुटी है…
भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे। देशवासियों को पता चला है कि सिंधु का समझौता कितना अन्यायपूर्ण है, कितना एकतरफा है। भारत की नदियों से निकलता पानी दुश्मनों के खेत को सींच रहा है। मेरे देश के किसान और धरती पानी के बिना प्यासी है। ये ऐसा समझौता था जिसने पिछले 7 दशक से मेरे देश के किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है। हिंदुस्तान के हक का जो पानी है उस पर अधिकार सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तान का और यहां के किसानों का है… किसान हित में राष्ट्र हित में ये समझौता हमें मंजूर नहीं है।
आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सलाम करने का अवसर मिला है…हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमापार से आतंकियों ने आकर जिस प्रकार का कत्लेआम किया, धर्म पूछकर लोगों को मारा गया…पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था…ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है…हमारी सेना ने वो करके दिखाया जो कई दशकों तक कभी नहीं हुआ था। दुश्मन की धरती पर घुसकर आतंकी मुख्यालयों को मिट्टी में मिला दिया…
हमारा देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है…अब हमने एक न्यू नॉर्मल प्रस्थापित किया है। आतंक को और आतंकियों को ताकत देने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानेंगे…भारत ने तय कर लिया है कि परमाणु की धमकियों को अब हम सहने वाले नहीं है…
पीएम मोदी की खास बातें..
खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे, सिंधु समझौता अन्यायपूर्ण और एकतरफा है
‘न्यूक्लियर की धमकियों को अब हम सहने वाले नहीं हैं’,
‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को कल्पना से परे सज़ा दी है
धारा 370 की दीवार गिराकर हमने ‘एक देश एक संविधान’ के मंत्र को साकार किया
आज़ादी का ये महापर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व है









