• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

कौन है अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक? 

अर्जुन तेंदुलकर ने 12 अगस्त को अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। उनकी मंगेतर का नाम सानिया चंडोक है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
14 August 2025
in खेल
0
कौन है अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक? - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने 12 अगस्त को अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। उनकी मंगेतर का नाम सानिया चंडोक है, जो मुंबई के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से फैंस दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं और सानिया के बारे में अधिक जानने की इच्छा जता रहे हैं।

कौन हैं सानिया चंडोक?

सानिया चंडोक का संबंध मुंबई के घई परिवार से है, जो होटल और फूड इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है। सानिया के दादा रवि घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के मालिक हैं। सानिया खुद भी एक बिजनेसवुमन हैं और मुंबई में स्थित “मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी” की डायरेक्टर हैं।

पढ़ाई-लिखाई और करियर

सानिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के प्रतिष्ठित कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक किया। साल 2020 में ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद वह भारत लौट आईं और पारिवारिक बिजनेस में सक्रिय हो गईं।

कौन है अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक? - Panchayati Times

अर्जुन और सानिया की दोस्ती

बताया जा रहा है कि अर्जुन और सानिया एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और दोनों के बीच गहरी दोस्ती रही है, जो अब जीवनसाथी के रिश्ते में बदल गई है। अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर भी सानिया की अच्छी दोस्त हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करती हैं।

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

अर्जुन तेंदुलकर फिलहाल आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। उन्होंने 2023 सीज़न में 4 और 2024 में 1 मुकाबला खेला, जिसमें कुल 3 विकेट अपने नाम किए। घरेलू क्रिकेट में अर्जुन का प्रदर्शन लगातार निखरता जा रहा है। उन्होंने अब तक 17 फर्स्ट क्लास मैचों में 37 विकेट, 18 लिस्ट ए मैचों में 25 विकेट और 24 टी20 मुकाबलों में 27 विकेट चटकाए हैं।

सोशल मीडिया से दूरी

सानिया चंडोक सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है और उनके करीब 800 फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अब तक 26 पोस्ट किए हैं। बावजूद इसके, उनकी और अर्जुन की सगाई की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

फैंस दे रहे हैं बधाई

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई की खबर सामने आने के बाद फैंस और क्रिकेट प्रेमी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। तेंदुलकर परिवार की तरफ से अभी तक इस सगाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक शादी की तारीख जल्द ही तय की जाएगी।

Tags: अर्जुन तेंदुलकरसानिया चंडोक
Previous Post

GTA 6 को लेकर बड़ी जानकारी लीक: कीमत, कहानी और लोकेशन का हुआ खुलासा

Next Post

Independence Day 2025 Live: लाल क़िले की प्राचीर से बोले पीएम- ‘खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे, सिंधु समझौता एकतरफा’

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट 

3 October 2026
सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता - Panchayati Times
खेल

Bodhana Sivanandan: सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता

3 October 2026
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक - Panchayati Times
खेल

Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक

3 October 2026
IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल - Panchayati Times
खेल

IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल

1 October 2026
Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज - Panchayati Times
खेल

Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज

28 September 2026
कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा - Panchayati Times
खेल

कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा 

25 September 2026
Next Post
ndependence Day 2025 Live: On the 79th Independence Day, PM Modi hoisted the tricolor at the Red Fort,

Independence Day 2025 Live: लाल क़िले की प्राचीर से बोले पीएम- 'खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे, सिंधु समझौता एकतरफा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved