• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिहार चुनाव

बिहार चुनाव: BJP ने 101 सीटों पर उम्मीदवार तय किए, बाकियों को कितनी सीट मिली?

Bihar Assembly Elections 2025: बीजेपी और उसके सहयोगियों के बीच लंबे मंथन और कई दौर की बातचीत के बाद आज एनडीए में सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति बन गई है।

Kiran rautela by Kiran rautela
13 October 2025
in बिहार चुनाव, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राजनीति, राज्यों से
0
NDA announces seat sharing for Bihar Assembly Elections 2025

NDA announces seat sharing for Bihar Assembly Elections 2025

Share on FacebookShare on Twitter

NDA announces seat sharing for Bihar Assembly Elections 2025: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए जानकारी दी कि बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं।

यह घोषणा नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं के बीच औपचारिक बातचीत के बाद की गई।

बीजेपी और उसके सहयोगियों के बीच लंबे मंथन और कई दौर की बातचीत के बाद आज एनडीए में सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति बन गई है। गठबंधन की दोनों बड़ी पार्टियों, बीजेपी और जेडीयू को इस बार चुनावों के बीच गठबंधन को बचाने के लिए अपनी सीटों का हिस्सा घटाना पड़ा है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं पूर्व IAS कन्नन गोपीनाथन? कांग्रेस का दामन थामते ही चर्चा में आया अनुच्छेद 370

2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 110 सीटों पर और जनता दल (यूनाइटेड) ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था। तब बीजेपी ने 74 सीटें जीती थीं। उस समय चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अकेले चुनाव लड़ा था, जिसके कारण कई सीटों पर वोटों का बंटवारा हुआ और जेडीयू को नुकसान झेलना पड़ा, जिसकी सीटें घटकर सिर्फ 43 रह गईं।

अब जब चिराग पासवान दोबारा एनडीए में शामिल हो गए हैं, तो उनका एनडीए में लौटना सत्तारूढ़ गठबंधन को कितना फायदा पहुंचाएगा, यह 2025 के चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

वहीं, महागठबंधन में सीट बंटवारे की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। इस गतिरोध को दूर करने के लिए दिल्ली में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत होने की संभावना है।
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी, जो सीट बंटवारे से नाराज़ बताए जा रहे हैं, वे भी दिल्ली पहुंच चुके हैं ताकि राजद और कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत कर सकें।

विनोद तावड़े ने एक्स (X) पर लिखा, ‘हम एनडीए के घटक दलों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में सीट बंटवारा पूरा कर लिया है जेडीयू (101), बीजेपी (101), एलजेपी (रामविलास) 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 6, और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा 6। एनडीए के सभी कार्यकर्ता और नेता इस फैसले का स्वागत करते हैं। बिहार तैयार है… एक बार फिर एनडीए सरकार।’

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी एक्स पर लिखा, ‘एनडीए परिवार एकजुट है और सभी सहयोगी दल मिलकर बिहार में दोबारा एनडीए की सरकार बनाने के लिए ज़ोरदार अभियान चलाएंगे।’

एनडीए की ओर से सीट बंटवारे की संयुक्त घोषणा शीर्ष नेताओं विनोद तावड़े, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने की।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सीट आवंटन पर संतोष जताते हुए कहा, ‘2024 के लोकसभा चुनाव में हमारे हाईकमान ने हमें एक सीट दी थी और हम तब भी खुश थे। अब उन्होंने हमें छह सीटें दी हैं, और हम इससे भी खुश हैं।’

चिराग पासवान इस बार सबसे बड़े ‘गैनर’ बनकर उभरे हैं। उन्होंने मजबूत बातचीत के बाद 29 सीटें हासिल की हैं। उनकी पार्टी एलजेपी (रामविलास) ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था, उन सभी पर जीत हासिल की थी, जिसके चलते उन्हें विधानसभा चुनाव में बड़ा हिस्सा मिला है। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को भी उम्मीदों के मुताबिक छह सीटें मिली हैं।

Tags: bihar assembly election seat sharingbihar election seat sharingbihar election seat sharing 2025bihar elections 2025 bjp seat sharingbihar nda seat sharingbihar seat sharing ndaljp seat sharing bihar electionsNDAnda announces seat sharingnda seat sharing agreement biharnda seat sharing biharnda seat sharing bihar 2025nda seat sharing in biharnda seat sharing in bihar 2025nda seat sharing list biharnda seat sharing meeting biharseat sharing bihar ndaseat sharing in bihar ndaबिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2025बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़ेराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा
Previous Post

बिहार चुनाव: बीजेपी विधायक ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान 

Next Post

जन सुराज पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times
राज्यों से

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
Next Post
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बढ़त के बाद बोले- बिहार को चाहिए बेहतर नेतृत्व, भाजपा पर साधा निशाना - Panchayati Times

जन सुराज पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved