• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

नेपाल के कुशल भुरटेल ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में जड़ा लगातार 6 छक्का

क्रिकेट जगत में एक बार फिर लगातार छह छक्कों का रोमांच देखने को मिला है। नेपाल के विस्फोटक बल्लेबाज कुशल भुरटेल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
1 June 2026
in खेल
0
नेपाल के कुशल भुरटेल ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में जड़ा लगातार 6 छक्का - Panchayati Times

कुशल भुरटेल

Share on FacebookShare on Twitter

क्रिकेट जगत में एक बार फिर लगातार छह छक्कों का रोमांच देखने को मिला है। नेपाल के विस्फोटक बल्लेबाज कुशल भुरटेल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय दिग्गज युवराज सिंह समेत दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में अपनी जगह बना ली है।

एशियन गेम्स पुरुष टी20 क्वालीफायर में चीन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कुशल भुरटेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ रिकॉर्ड बनाया, बल्कि अपनी टीम को विशाल जीत भी दिलाई।

एक ओवर में लगाए लगातार 6 छक्के

सिंगापुर इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में नेपाल की पारी के दौरान कुशल भुरटेल ने चीन के गेंदबाज झूओ यू के एक ओवर में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए। इस ओवर में एक वाइड समेत कुल 37 रन बने, जिसने मैच का रुख पूरी तरह नेपाल के पक्ष में मोड़ दिया।

भुरटेल ने महज 43 गेंदों में 129 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 5 चौके और 16 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा, जो टी20 क्रिकेट में बेहद दुर्लभ माना जाता है।

An exclusive club welcomes Kushal Bhurtel 🤝

More here 📲 https://t.co/SgZbdZXzzx pic.twitter.com/0s1AKEBYu6

— ICC (@ICC) June 1, 2026

युवराज सिंह के रिकॉर्ड क्लब में शामिल हुए कुशल

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार छह छक्के लगाने का कारनामा सबसे पहले भारत के महान बल्लेबाज युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। अब कुशल भुरटेल इस विशेष सूची में शामिल होने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • युवराज सिंह (भारत) – इंग्लैंड के खिलाफ, 2007
  • कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) – श्रीलंका के खिलाफ, 2021
  • दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) – कतर के खिलाफ, 2024
  • डेरियस विज़सर (समोआ) – वानुअतु के खिलाफ, 2024
  • मनन बशीर (बुल्गारिया) – जिब्राल्टर के खिलाफ, 2025
  • कुशल भुरटेल (नेपाल) – चीन के खिलाफ, 2026

नेपाल ने दर्ज की 221 रन की बड़ी जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 313 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कुशल भुरटेल ने सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि कुशल मल्ला ने 47 गेंदों में नाबाद 85 रन और रोहित पौडेल ने 21 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए।

313 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीन की टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 92 रन पर सिमट गई। चीन की ओर से शेनजियन झेंग ने सबसे अधिक 31 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।

नेपाल क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि

कुशल भुरटेल की यह पारी नेपाल क्रिकेट के इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिनी जा रही है। लगातार छह छक्कों का रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की, बल्कि यह भी दिखाया कि नेपाल के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़े रिकॉर्ड बनाने की क्षमता रखते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर ओपी राजभर का आया बड़ा बयान

नेपाल की यह जीत एशियन गेम्स टी20 क्वालीफायर में उनके मजबूत इरादों का संकेत है और आने वाले मुकाबलों में टीम का आत्मविश्वास निश्चित रूप से बढ़ाएगी।

Tags: 6 छक्काकुशल भुरटेलटी20 इंटरनेशनलनेपाल
Previous Post

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर ओपी राजभर का आया बड़ा बयान

Next Post

‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times
खेल

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास - Panchayati Times
खेल

Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

12 June 2026
मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन
खेल

मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन

12 June 2026
श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम घोषित, युवा प्रतिभाओं को मिला बड़ा मौका - Panchayati Times
खेल

श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम घोषित, युवा प्रतिभाओं को मिला बड़ा मौका

11 June 2026
मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए, प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका - Panchayati Times
खेल

मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए, प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका

9 June 2026
आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब - Panchayati Times
खेल

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

6 June 2026
Next Post
‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ - Panchayati Times

‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved