Technical fault in Air India Flight: एयर इंडिया के फ्लाइट में एक बार फिर से तकनीकी खराबी सामने आई है।दुबई से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यात्रियों को विमान से बाहर उतारना पड़ा। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
हालांकि, एयर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ऑप्शंस दिए हैं। जिनमें मुफ्त री-शेड्यूलिंग और पूरा धनवापसी शामिल है। एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बता दें कि, इससे पहले जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी आई थी, जिसके चलते उड़ान रद्द करनी पड़ी थी।
यह भी पढ़ें- ‘खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर में भारत जीता..’ PM Modi ने इस अंदाज में दी खिलाड़ियों को बधाई
गया एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
हैदराबाद से दरभंगा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को खराब मौसम के कारण गया एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान दोपहर करीब 2:30 बजे गया में उतरा और लगभग एक घंटे रुकने के बाद दरभंगा के लिए रवाना हुआ। अचानक लैंडिंग से यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया, लेकिन सुरक्षित रवाना होने के बाद उन्हें राहत मिली। एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट समय पर हैदराबाद से उड़ान भरकर दरभंगा आ रही थी, लेकिन खराब मौसम के कारण अचानक गया एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया।
इंडिगो फ्लाइट से निकला धुआं
वहीं, 29 सितंबर को गुवाहाटी के एलजीबीआई एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इंडिगो की एक फ्लाइट में धुआं निकलने लगा। जैसे-जैसे धुआं बढ़ता गया, यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई लोग घुटन महसूस करने लगे। गनीमत रही कि विमान ने उड़ान नहीं भरी थी और रनवे पर ही खड़ा था। उस वक्त आधे यात्री विमान में सवार थे, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकालकर टैक्सी बे में भेजा गया।









