• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 20, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

Jharkhand Eelctions 2024: जनता का बीजेपी को इनकार – अबकी बार फिर सोरेन सरकार!

Jharkhand Eelections 2024:सोरेन की गिरफ्तारी बीजेपी को पड़ी भारी - करा दी सोरेन को सफलता की सवारी..

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
23 November 2024
in भारत
0
'मेरी पत्नी ने जिताया ये मुश्किल चुनाव' - सोरेन

'मेरी पत्नी ने जिताया ये मुश्किल चुनाव' - सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter
Jharkhand Eelctions 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड में दूसरी बार सत्ता में वापसी की है..पूर्व और आगामी मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को दिया है जीत का श्रेय!
झारखंड में पिछले और (अगले भी) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की सत्ता में दूसरी बार वापसी हो गई है. 81 सीटों में से 56 पर विजयश्री हासिल कर आगे रही पार्टी के मुखिया ने इस चुनावी विजय के लिए अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को जिम्मेदार ठहराया है.
Jharkhand Assembly Election Result 2024: हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दूसरी बार सत्ता में वापसी के साथ अपनी पार्टी से भी पहले अपनी पत्नी की प्रशंसा की है और उनको वन मैन आर्मी तक कह डाला है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व में बने गठबंधन ने बीजेपी नीत गठबंधन को धोबी पछाड़ मारा है और प्रदेश विधानसभा की 81 में से 56 सीटों पर अपना नाम लिख दिया है.
सिर्फ 21 सीटों को छोड़ दिया जाए तो कुल 81 सीटों में से 56 सीटों को अपनी बना लेने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के चीफ के लिए ये बहुत बड़ी जीत है. इस बड़ी बढ़त से हासिल स्पष्ट बहुमत को लेकर हेमंत कहते हैं कि ये जीत उनके राजनीतिक करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि है.
चुनावी जीत का दारोमदार पत्नी के नाम करने वाले वे देश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं. जीत के बाद हेमंत सोरेन ने अपनी सफलता का श्रेय दिया अपनी पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) को और उसके बाद अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. सोरेन ने कहा, “हमारा होमवर्क तो पहले ही हो चुका था ..अब जब हमने जमीन पर जाकर काम किया. तो प्रदेश की जनता ने इस बेहतरीन टीमवर्क (Team Work) की खुल कर सराहना की है. ये जीत इसी सराहना का नतीजा है.”

‘मेरी पत्नी वन मैन आर्मी है’

हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी की प्रशंसा में शब्दों की कोई कंजूसी नहीं की. हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले चुनाव के समय भी वो जेल में थे, तब मेरी पत्नी कल्पना सोरेन ने ‘One Man Army’ बन कर सारा काम सम्हाला था. इस बार तो उनकी मेहनत ने गठबंधन को जीत दिला दी.

‘बीजेपी ने मतदाताओं से अपना रिश्ता नहीं बनाया’

बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे को लगातार सामने रखा. उस मुद्दे पर सोरेन और उनकी पार्टी ने कोई सफाई पेश नहीं की. लेकिन इसके उलट बीजेपी के चुनाव अभियान को गलत बताते हुए हेमंत सोरेन ने कहा, “नेता और मतदाता का रिश्ता शिक्षक और छात्र जैसा होना चाहिए. राजनेताओं और पार्टियों को मतदाताओं की आवश्यकताओं को समझना चाहिए. इसके बाद ही इनका समाधान ढूंढ कर चुनाव में उतरना चाहिए.”

‘पांच साल काम किया है हमने’

जीत का सेहरा अपने काम के सर भी बंधा हेमंत सोरेन ने. उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जनता के साथ घनिष्ठ रिश्ता बनाया है. इस बात को आगे बढ़ा कर सोरेन ने समझाया – “हमने लोगों के प्रश्नों का उत्तर दिया और बीजेपी की सभी गलतियों को उनके सामने रखा. साथ ही, हमने अपनी सरकार की सभी प्राथमिकताओं को भी प्रदेश के लोगों के सामने रखा.”

‘लगातार था जीत का दबाव’

इस प्रदेश चुनाव में जीत हासिल करने के दबाव को लेकर जब उनसे पूछा गया तो हेमंत सोरेन ने कहा कि – “दबाव तो बहुत ज्यादा था. हमारे लिए इस बार यह चुनाव बेहद कठिन था. मैंने अपने राजनैतिक जीवन में पहले कभी ऐसा चुनाव नहीं देखा.” हेमंत सोरेन जीत ने झारखंड प्रदेश की राजनीति में उनकी मौजूदगी को और भी मजबूत कर दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा का कहना है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में उनके गठबंधन ने सिद्ध कर दिया कि जनता के सरोकार को ध्यान में रखकर, जमीन पर काम करके बड़े बदलाव लाना असम्भव नहीं है.
Previous Post

Maharashtra Elections 2024: एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे! – चला मोदी का नारा – जनता का अघाड़ी से किनारा

Next Post

30 नवंबर को महापंचायत करेंगे इस राज्य के नाराज पंचायत प्रतिनिधि, राकेश टिकैत के पास है ये खास प्लान!

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - Panchayati Times
नई तकनीकी

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

15 September 2026
BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद

11 September 2026
Next Post
सीएम आवास के पास होगी पंचायत प्रतिनिधियों की महापंचायत,

30 नवंबर को महापंचायत करेंगे इस राज्य के नाराज पंचायत प्रतिनिधि, राकेश टिकैत के पास है ये खास प्लान!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,814)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,143)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (200)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका - Panchayati Times

West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका 

19 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved