पत्तागोभी आपकी सेहत पर प्रभाव डालती है। इसका सेवन खतरनाक साबित हे सकता है। दरअसल पत्तागोभी के अंदर टेपवर्म नाम का कीड़ा होता है। यह कीड़ा पत्तागोभी के अंदर छिपा हुआ होता है और दिखाई नहीं देता।ये इतना खतरनाक है कि शरीर में पहुंचने के बाद ही ये दिमाग में घुस जाता है। जो कि बेहद जानलेवा है।
पत्तागोभी के कीड़े से होने वाले नुकसान-
1. खून की कमी- पत्तागोभी का कीड़ा शरीर में पहुंच कर पहले आपकी आंतों से चिपकता है। उसके बाद आंतों का खून चूसने लगता है।
2. लीवर और किडनी- लीवर और किडनी में पहुंचकर ये सूजन और घाव बना देते हैं।
3. मिर्गी बीमारी- दिमाग में पहुंचने के बाद ये दिमागी बुखार और मिर्गी जैसी बीमारियों का कारण बनते हैं।
टेपवर्म कीड़े से बचने के उपाय-
1. पत्तागोभी की सब्ज़ी बनाने से पहले गर्म पानी में अच्छे से धो लें।
2. इसको अधपका बिल्कुल ना खाएं, पूरा पकने पर ही इसका सेवन करें।