• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: विधानसभा, लोकसभा, मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का एलान किया है। आइए जानते हैं कैसा रहा है अबतक का नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर?

Gautam Rishi by Gautam Rishi
5 March 2026
in भारत
0
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: विधानसभा, लोकसभा, मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का नाम लंबे समय से प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है। छात्र आंदोलन की पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने राज्य और केंद्र की राजनीति में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। 1 मार्च 1951 को बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर में जन्मे नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर चार दशक से अधिक समय तक फैला हुआ है।

शिक्षा और पारिवारिक पृष्ठभूमि

नीतीश कुमार के पिता स्वर्गीय कविराज राम लखन सिंह और माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी थीं। उन्होंने पटना के National Institute of Technology Patna (तत्कालीन बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग) से बी.एससी. (इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की। 22 फरवरी 1973 को उनका विवाह मंजू कुमारी सिन्हा से हुआ था। उनके एक पुत्र हैं।

विधानसभा में पहला कदम

नीतीश कुमार ने 1985 में पहली बार बिहार विधानसभा के लिए चुनाव जीतकर विधायक बने। यह उनका पहला बड़ा राजनीतिक पद था, जिससे उन्होंने बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाई।

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: विधानसभा, लोकसभा, मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा - Panchayati Times
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर

लोकसभा में कई बार प्रतिनिधित्व

इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। वे कई बार लोकसभा के सदस्य चुने गए।

  • 1989 – 9वीं लोकसभा के लिए पहली बार निर्वाचित
  • 1991 – 10वीं लोकसभा के लिए दोबारा निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल)
  • 1996 – 11वीं लोकसभा के लिए तीसरी बार निर्वाचित
  • 1998 – 12वीं लोकसभा के लिए चौथी बार निर्वाचित
  • 1999 – 13वीं लोकसभा के लिए पांचवीं बार निर्वाचित
  • 2004 – 14वीं लोकसभा के लिए छठी बार निर्वाचित

केंद्र सरकार में मंत्री पद

राष्ट्रीय राजनीति में रहते हुए नीतीश कुमार ने कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।

  • 1990 में वे कृषि और सहकारिता राज्य मंत्री बने।
  • 1998 से 1999 के बीच उन्होंने रेलवे मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया।
  • इसके अलावा वे सतह परिवहन और कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
  • 2001 से 2004 तक वे दोबारा रेल मंत्री रहे।

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल

मार्च 2000 में वे पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, हालांकि यह कार्यकाल कुछ ही दिनों का रहा।

इसके बाद उन्होंने बिहार की राजनीति में एक लंबा दौर तय किया:

  • 24 नवंबर 2005 – 24 नवंबर 2010: मुख्यमंत्री
  • 26 नवंबर 2010 – 17 मई 2014: मुख्यमंत्री
  • 22 फरवरी 2015 से 2026: विभिन्न राजनीतिक समीकरणों के बीच फिर से मुख्यमंत्री पद संभाला।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ: नीतीश कुमार

बिहार की राजनीति में पहचान

नीतीश कुमार को बिहार में सुशासन, आधारभूत ढांचे के विकास, शिक्षा सुधार और महिला सशक्तिकरण जैसी पहलों के लिए जाना जाता है। विधानसभा से लेकर लोकसभा और फिर मुख्यमंत्री पद तक का उनका सफर भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जाता है।

Tags: Political Journey of Nitish Kumarनीतीश कुमारनीतीश कुमार का राजनीतिक सफरराज्यसभा
Previous Post

राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ: नीतीश कुमार

Next Post

अमेरिका ने ईरानी युद्धपोत ‘IRIS Dena’ को डुबोया, भारत की समुद्री रणनीति पर उठे सवाल

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times
भारत

सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा

5 October 2026
लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची - Panchayati Times
भारत

लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची

3 October 2026
Next Post
अमेरिका ने ईरानी युद्धपोत ‘IRIS Dena’ को डुबोया, भारत की समुद्री रणनीति पर उठे सवाल - Panchayati Times

अमेरिका ने ईरानी युद्धपोत ‘IRIS Dena’ को डुबोया, भारत की समुद्री रणनीति पर उठे सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved