• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

बीजेपी की चुनावी रणनीति ध्रुवीकरण पर आधारित: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश

कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में प्रेस को सम्बोधित किया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जो घोषणा पत्र है, वह स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
1 November 2023
in भारत
0
बीजेपी की चुनावी रणनीति ध्रुवीकरण पर आधारित है: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश

Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में प्रेस को सम्बोधित किया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जो घोषणा पत्र है, वह स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित है। लेकिन BJP की रणनीति सिर्फ ध्रुवीकरण पर आधारित है। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री आए, लेकिन उनके चुनावी भाषणों में सिर्फ ध्रुवीकरण का मुद्दा था। इसके अलावा BJP के पास कोई मुद्दा ही नहीं है।

PM मोदी यहां आएंगे, कांग्रेस पार्टी की आलोचना करेंगे, लेकिन गलती से भी सच नहीं कहेंगे। वह छत्तीसगढ़ आए और नगरनार स्टील प्लांट को लेकर बहुत सारी बातें की। लेकिन सच्चाई ये है कि अक्टूबर 2020 से ही मोदी सरकार नगरनार इस्पात कारखाने को बेचने में लगी है।छत्तीसगढ़ को हमने 17 गारंटी दी हैं और एक गारंटी आज से ही लागू हो चुकी है। जिसमें प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी शुरू हो चुकी है। हमने ये गारंटी महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों और वंचित वर्गों को दी हैं।

छत्तीसगढ़ की जनता से कांग्रेस का वादा

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता से सिलेंडर रिफिल पर 500 रूपये की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट हर माह फ्री बिजली, महिला स्व-सहायता समूहों, सक्षम योजना के कर्ज माफ, 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्कों का निर्माण, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में अपग्रेड होंगे सभी सरकारी स्कूल, सड़क और आकस्मिक दुर्घटनाओं में प्रदेशवासियों को मुफ्त इलाज, परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6600 वहां मालिकों के वर्ष 2018 तक का कर्ज माफ किया जायेगा, ‘तिवरा’ को भी MSP पर खरीदने का वादा किया है।

यह भी पढ़ें: आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

छत्तीसगढ़ में कुल मतदाता और बूथ कितने हैं ?

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के कुल 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवम्बर को मत डाले जायेंगें और नतीजा 3 दिसंबर को आएगा। छत्तीसगढ़ में कुल मतदाता 2.03 करोड़ है। इसमें पुरुष मतदाता 1.01 करोड़, महिला मतदाता 1.02 करोड़ और पहली बार वोट देने वालों की संख्या 7.23 लाख है। कुल बूथों की संख्या 24,109 है।

LIVE: कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख श्री @Jairam_Ramesh जी द्वारा महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता (राजीव भवन, रायपुर) #छत्तीसगढ़_कांग्रेस_के_संग https://t.co/XEGLTiFCn0

— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) November 1, 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 68, बीजेपी को 68, बसपा को 02, अन्य को 05 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस की सरकार बनी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने।

Tags: कांग्रेसछत्तीसगढ़जयराम रमेशबीजेपी
Previous Post

आज से बढ़े कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम

Next Post

यूनेस्को ने ग्वालियर को “सिटी ऑफ़ म्यूजिक” और कोझिकोड को “सिटी ऑफ़ लिटरेचर” की मान्यता दी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times
भारत

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता - Panchayati Times
भारत

Kudankulam Nuclear Power Plant Data Leak: भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़े हजारों दस्तावेज ऑनलाइन होने का दावा, साइबर सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

15 July 2026
18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला - Panchayati Times
भारत

18वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला 

15 July 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला  - Panchayati Times
दुनिया

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला

14 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
Next Post
यूनेस्को ने ग्वालियर को “सिटी ऑफ़ म्यूजिक” और कोझिकोड को "सिटी ऑफ़ लिटरेचर" की मान्यता दी

यूनेस्को ने ग्वालियर को “सिटी ऑफ़ म्यूजिक” और कोझिकोड को "सिटी ऑफ़ लिटरेचर" की मान्यता दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved