विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण का मतदान छत्तीसगढ़ में 7 नवम्बर को हो चुका है। मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में 2,533 और छत्तीसगढ़ में 958 प्रत्याशी उतरे हैं जिनकी किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जायेगा। चुनाव आयोग द्वारा 64 हज़ार 626 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। सुरक्षा के कारण नक्सल प्रभावित इलाके में 3 बजे तक मतदान होगी। इन चुनावों के नतीजे सभी पांच चुनावी राज्यों के साथ 3 दिसंबर को आएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डाला वोट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वोट डालने से पहले सीहोर जिले के जैत ग्राम में मध्यप्रदेश की प्राणदायिनी मां नर्मदा के तट पर मैया की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा किपहले जलपान फिर मतदान। शिवराज सिंह चौहान को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पर रहा है। उनको सत्ता में वापसी के लिए लाडली बहना योजन से आश है।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1725359079336689770
पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी डाला वोट
पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि आज पूरा प्रदेश मतदान करने जा रहा है मुझे पूरे प्रदेश पर विश्वास है कि मतदाता प्रदेश की तस्वीर अपने सामने रखकर सच्चाई का साथ देंगे। जनता भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्या से दुखी है। उन्होंने कहा कि मुझे 22-23 जिलों से शराब और पैसा बाँटने कि शिकायतें मिली।
https://twitter.com/INCMP/status/1725347632237650046
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मतदान की अपील
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1725332993013920065
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने डाला वोट
https://twitter.com/ANI/status/1725401218342867423
चुनाव के दौरान कुछ घटनाएं भी सामने आई
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मुरैना की दिमनी सीट पर हवाई फायरिंग की घटना सामने आई। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से भी कुछ घटनाएं सामने आई है। छत्तीसगढ़ के धमतरी में दो बाइक से जा रहे CRPF के जवान को IED बलास्ट कर उड़ाने की साजिस की गई लेकिन वे दोनों बच गयें।
यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का सिंधिया के ऊपर दिए गए बयान पर CM शिवराज सिंह ने दिया जवाब
भिंड के भाजपा उम्मीदवार राकेश शुक्ला पर मानहड़ गांव में पथराव हो गया। उनके बचाव में गनर को हवाई फायरिंग करनी परी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के लोरमी से प्रत्यशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साओ और कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह बैंश के बीच वोटर को भ्रमित करने को लेकर बहसबाजी हो गई। दोनों को वहां के SDM ने बीच-बचावकर संत कराया।