Gujrat mahisagar bridge collapse: गुजरात से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल का हिस्सा ढहने से कम से कम चार वाहन नदी में गिर गए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।
पडरा थाना प्रभारी विजय चरण ने बताया कि अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है। यह हादसा महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल पर हुआ, जो एक राज्य राजमार्ग से जुड़ा है। पुल का एक हिस्सा सुबह करीब 7:30 बजे ढह गया।
यह भी पढ़ें- Ahmedabad plane crash: संसदीय समिति की बैठक में तीखी बहस, Black Box पर उठे ये सवाल
उन्होंने कहा, ‘करीब चार वाहन, जिनमें दो ट्रक और दो वैन शामिल हैं, पुल का हिस्सा गिरने के बाद नदी में जा गिरे। अब तक चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, और राहत एवं बचाव कार्य अभी भी चल रहा है।’








