• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 27, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

आठ हजार पंचायतों में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल

उत्तर प्रदेश की आठ हजार न्याय पंचायतों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल स्थापित किए जाएंगे। 10 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में बनने वाले इन स्कूलों में पढ़ाई की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
29 October 2024
in पंचायत, शिक्षा / जॉब
0
आठ हजार पंचायतों में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल - Panchayati Times

आठ हजार पंचायतों में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश की आठ हजार न्याय पंचायतों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल स्थापित किए जाएंगे। 10 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में बनने वाले इन स्कूलों में पढ़ाई की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा दी जाएगी। अत्याधुनिक विज्ञान एवं गणित लैब, कंप्यूटर लैब व स्मार्ट क्लास इत्यादि की सुविधाएं इन विद्यालयों में दी जाएंगी। विद्यार्थियों को मिड डे मील खिलाने के लिए केंद्रीय रसोई घर भी इसमें बनाया जाएगा।

प्रत्येक जिले में सीएम मॉडल

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल बनाने के लिए जमीन को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खाली भूमि को जल्द चिह्नित करें। 27 विद्यालयों की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) भी तैयार कर ली गई है। यहां जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

उप्र जल निगम को निर्माण इकाई कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज, उप्र आवास विकास परिषद व उप्र समाज कल्याण निर्माण निगम लिमिटेड इत्यादि को निर्देश दिए गए हैं कि तय समय पर अपना निर्माण कार्य पूरा करें। विद्यालय भवन भूकंपरोधी व ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की और से बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की निर्देश दिए गए हैं कि वह विद्यालय निर्माण कार्यों की टीम बनाकर निगरानी करें।

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूलों के परिसर में विद्यार्थियों को कौशल विकास की ट्रेनिंग देने को भी व्यवस्था होगी। यहां कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी, परीक्षा कक्ष और स्टेडियम की भी सुविधा होगी। स्टेडियम के माध्यम से विभिन्न खेलों में अच्छे खिलाड़ी तैयार करने की कोशिश की जाएगी।

यह भी पढ़ें: गुजरात की सबसे युवा सरपंच कल्पना चौहाण ने गांव को बनाया आदर्श गांव

दो हजार स्कूलों के छात्रों को बनाया जाएगा हुनरमंद

प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत वर्ष 2025-26 के लिए दो हजार माध्यमिक स्कूलों में कौशल विकास की ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की जाएगी। अभी इस वर्ष 1,140 स्कूलों में डेढ़ लाख विद्यार्थियों को दक्ष बनाया जा रहा है। यहां छह महीने के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। वहीं बीते वर्ष 600 विद्यालयों के 96,000 छात्रों को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी गई थी।

Tags: उत्तर प्रदेशपंचायतमुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल
Previous Post

धनतेरस पर कब करें खरीदारी जिससे साल भर भरे रहेंगे भंडार, विद्वानों ने बताया मुहूर्त

Next Post

Dhanteras Diwali Gifts: दीवाली-धनतेरस पर कम बजट में खरीदें ये चीजें, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा विस्तृत जवाब - Panchayati Times
भारत

NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा विस्तृत जवाब

24 July 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू की छात्रों को सलाह, जंतर-मंतर से रहें दूर; राहुल गांधी ने जताया विरोध - Panchayati Times
भारत

दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू की छात्रों को सलाह, जंतर-मंतर से रहें दूर; राहुल गांधी ने जताया विरोध

24 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
UGC NET 2026 पेपर लीक का दावा: वायरल PDF से उठे सवाल, NTA फिर विवादों में, जानें पूरा मामला - Panchayati Times
भारत

UGC NET 2026 पेपर लीक का दावा: वायरल PDF से उठे सवाल, NTA फिर विवादों में, जानें पूरा मामला

9 July 2026
UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया - Panchayati Times
कृषि समाचार

UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया

9 July 2026
Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन - Panchayati Times
पंचायत

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन

8 July 2026
Next Post
gifts-ideas-to-give-yourself-this-dhanteras-diwali

Dhanteras Diwali Gifts: दीवाली-धनतेरस पर कम बजट में खरीदें ये चीजें, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (562)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (283)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,759)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (181)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

25 July 2026
सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय - Panchayati Times

सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय

24 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved