• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

पीएम मोदी ने विपक्ष के “INDIA” गठबंधन की तुलना इंडियन मुजाहिद्दीन और ईस्ट इंडिया कम्पनी से की

संसद के मॉनसून सत्र में मणिपुर के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। आज भी संसद शुरू होते ही हंगामा के कारण दोनों सदन लोकसभा दो बजे तक के लिए और राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
25 July 2023
in भारत
0
PM Narendra Modi
Share on FacebookShare on Twitter

संसद के मॉनसून सत्र में मणिपुर के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। आज भी संसद शुरू होते ही हंगामा के कारण दोनो सदन लोकसभा दो बजे तक के लिए और राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक संसद के लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

भाजपा संसदीय दल की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडिया नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है। आपको बताते चले कि अंग्रेज जब भारत आया था व्यापर करने तो उसने अपने कंपनी का नाम ईस्ट इंडिया कंपनी ही रखा था। वहीं इंडियन मुजाहिद्दीन एक आतंकवादी संगठन है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष बिखरा हुआ है और हताश है। विपक्ष के रवैये से ऐसा लग रहा है कि उनको लम्बे समय तक सत्ता में आने की इच्छा नहीं है। साथ ही पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में 15 अगस्त को हर घर झंडा लगाने के कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि विपक्ष हमारे खिलाफ पहले टर्म में भी अविश्वास प्रस्ताव लाया था और हमारी सीट 2019 में 282 से बढ़कर 303 हो गई। उनको इस बार भी अविश्वास प्रस्ताव लाने दीजिये, हम 350 से अधिक सीटें जीतेंगे।

सोमवार को मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा जारी रहा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को हंगामा करने के कारण पुरे मॉनसून सत्र से निलंबित कर दिया गया। इसके विरोध में विपक्षी पार्टी के सांसदों ने रात भर संसद परिसर में धरना दिया। कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष मणिपुर के मुद्दे पर संसद में वृस्तित चर्चा और प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहा है।

Tags: BJPPMNarendraModi
Previous Post

भोपाल में बनेगी राष्ट्रीय मीडिया संग्रहालय

Next Post

मोदी सरकार शहीदों के सम्मान में ‘मेरी माटी – मेरा देश’ अभियान शुरू करने जा रही

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

5 June 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा - Panchayati Times
भारत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा

5 June 2026
मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत - Panchayati Times
भारत

मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत

3 June 2026
आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर सरकार की नजर - Panchayati Times
बिज़नेस

आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर है सरकार की नजर

2 June 2026
‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ - Panchayati Times
कृषि समाचार

‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

1 June 2026
Confirm Ticket के बावजूद नहीं मिली सीट? जानिए रेलवे यात्रियों के अधिकार और मुआवजे का नियम - Panchayati Times
भारत

Confirm Ticket के बावजूद नहीं मिली सीट? जानिए रेलवे यात्रियों के अधिकार और मुआवजे का नियम

1 June 2026
Next Post
मोदी सरकार शहीदों के सम्मान में ‘मेरी माटी – मेरा देश’ अभियान शुरू करने जा रही

मोदी सरकार शहीदों के सम्मान में 'मेरी माटी - मेरा देश' अभियान शुरू करने जा रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (263)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,073)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (162)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में - Panchayati Times

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में

7 June 2026
LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव - Panchayati Times

LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

7 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved