• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, March 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home मनोरंजन

Pushpa2 Vs Baby John:वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ टकराने वाली है ‘पुष्पा2’ से-अल्लू अर्जुन की वरुण को बधाई

Pushpa 2 Vs Baby John: होने वाली है दो बड़े स्टार्स की बड़ी फिल्मों की टक्कर..वरुण धवन ने कहा मुझे कोई डर नहीं

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
20 December 2024
in मनोरंजन
0
John ko Baby samjhe kya?

John ko Baby samjhe kya?

Share on FacebookShare on Twitter

जवां दिलों की धड़कन हैं वरुण धवन..वहीं दूसरी तरफ आज के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक हैं अल्लू अर्जुन.. अब होने वाली है दोनो की टक्कर.

आ रही है वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ तो दूसरी तरफ चल रही है अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’..जिसने मचा रखा है बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जो कि वर्ल्डवाइड डेढ़ हज़ार करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करने वाली है और ‘स्त्री 2’ को पछाड़कर सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनने के लिए तैयार है.

पुष्पा 2 को फ्लावर समझने की भूल नहीं कर रहे हैं वरुण धवन लेकिन डर भी नहीं रहे हैं. उनका मानना है कि बेबी जॉन को भी बेबी समझने की भूल कोई न करे. ये फिल्म वरुण धवन की है जो एक फ्लॉप हीरो नहीं हैं.

वरुण धवन की पुरानी फिल्मे देखें तो लगभग सभी फ़िल्में पूरी तरह मनोरंजक हैं और दर्शकों ने पसंद भी की हैं. दर्शक जानते हैं कि वरुण को एक्टिंग आती है और वो अपनी फिल्म में जान लगा देते हैं. बात चाहे सहज मस्ती वाले अंदाज़ में डायलोग बोलने की हो या फाइट या फिर डांस की -वरुण अपना सौ प्रतिशत डालते हैं उसमे.

वरुण धवन से पूछा गया कि बेबी जॉन को ‘पुष्पा-2’ से टकराने में कितना डर महसूस हो रहा है ? तो वरुण का जवाब मिला कैसा डर? मुझे तो खुद अल्लू अर्जुन ने मेरी फील की बधाई दी है.

इसका मतलब है बड़े एक्टर ने बड़ा दिल दिखाया है और एडवांस बधाई दे दी है वरुण धवन को अल्लू अर्जुन ने उनकी फिल्म की सफलता के लिए. वरुण भी जानते हैं कि अल्लू सीनियर एक्टर भी हैं और बड़े एक्टर भी.

खतरा उठा रही है ‘बेबी जॉन’

आज हालत ये है कि जिस तरह ‘पुष्पा 2’ बिजनेस कर रही है, कोई भी नई फिल्म उसके सामने रिलीज़ हो कर रिस्क नहीं उठा सकती. पर एक नौजवान प्रोड्यूसर ने ये हिम्मत दिखाई है. इनका नाम है एटली. वरुण धवन की फिल्म के प्रोड्यूसर हैं एटली. प्रोड्यूसर एटली ने घोषणा कर दी है कि उनकी अगली फिल्म ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.

प्रोड्यूसर एटली को बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ से टकराने में ख़तरा मेसूस नहीं हो रहा? इस प्रश्न का जवाब खुद फिल्ममेकर ने दे दिया है. एटली ने कहा – इसको टकराना न कहें !

‘इसे क्लैश मत कहिये’

‘ये क्लैश नहीं है’ फिल्म को प्रमोट कर रहे प्रोड्यूसर एटली ने मीडिया से कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट काफी सोचकर प्लान की है. उन्होंने जानकार अपनी फिल्म पुष्पा 2 के साथ रिलीज़ करने की योजना बनाई है.

‘ये प्रोफेशनल ईकोसिस्टम है’

एटली ने कहा, ”ये एक ईकोसिस्टम है. अल्लू अर्जुन सर और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं. हम जिस समय ‘बेबी जॉन’ रिलीज कर रहे हैं वो दिसम्बर के महीने का चौथा हफ्ता है. हम अल्लू अर्जुन सर की फिल्म के सामने रिलीज़ नहीं कर रहे बल्कि दर्शकों के सामने फिल्म रिलीज़ कर रहे हैं. इसमें किसी फिल्म से टक्कर जैसी कोई बात नहीं है.”

‘कोई कनफ्लिक्ट नहीं है’

आगे कहा बेबी जॉन के प्रोड्यूसर ने, – ”यहां कोई कनफ्लिक्ट नहीं है. हम जानते हैं कि ‘पुष्पा 2′ अगस्त की बजाए दिसंबर में लाकर रिलीज़ की गई है. इसी तरह हमने भी अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट प्लान की है और हमें क्रिसमस की डेट अच्छी लगी. हम सब लोग प्रोफेशनल हैं और हमको पता है कि अलग अलग सिचुएशन कैसे हैंडल करते हैं.’

अल्लू अर्जुन ने खुद दी शुभकामनाएं

एटली ने ख़ुशी जताते हुए ये भी कहा कि खुद अल्लू अर्जुन सर ने आगे आकर मुझे और वरुण धवन से बात की है. उन्होंने हमको ‘बेबी जॉन’ के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं. हमारे फ़िल्मी ईकोसिस्टम में बहुत प्यार भरा है और हमारी दोस्ती भी बहुत अच्छी है.’

Previous Post

Rising Super Power India : भारतीय विकास के समुद्र को अपना रास्ता बनाना आता है! (Part-2)

Next Post

ग्रेप 4 के दौरान समयपुर बादली के सिरसपुर गांव में हो रहा निर्माण कार्य

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई - Panchayati Times
खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

9 March 2026
करीना कपूर ने क्यों किया दीपिका पादुकोण का समर्थन? - Panchayati Times
मनोरंजन

करीना कपूर ने क्यों किया दीपिका पादुकोण का समर्थन?

7 March 2026
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज - Panchayati Times
मनोरंजन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज 

6 March 2026
विवादों के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ ने की दमदार कमाई - Panchayati Times
मनोरंजन

विवादों के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ ने की दमदार कमाई

3 March 2026
संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक, कोकिलाबेन अस्पताल में हुए भर्ती - Panchayati Times
मनोरंजन

संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक, कोकिलाबेन अस्पताल में हुए भर्ती

25 February 2026
सलीम खान हेल्थ अपडेट: लीलावती अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन - Panchayati Times
मनोरंजन

सलीम खान हेल्थ अपडेट: लीलावती अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन 

18 February 2026
Next Post
ग्रेप 4 के दौरान समयपुर बादली के सिरसपुर गांव में हो रहा निर्माण कार्य - Panchayati Times

ग्रेप 4 के दौरान समयपुर बादली के सिरसपुर गांव में हो रहा निर्माण कार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (201)
  • खेल (500)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (313)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (268)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,557)
  • मनोरंजन (287)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (986)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

टीएमसी ने किसानों को योजनाओं से वंचित कर पाप किया: शिवराज सिंह चौहान - Panchayati Times

टीएमसी ने किसानों को योजनाओं से वंचित कर पाप किया: शिवराज सिंह चौहान

10 March 2026
जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने की मिली मंजूरी - Panchayati Times

जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने की मिली मंजूरी 

10 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved