• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home धर्म

महाकुंभ हादसे पर PM Modi की पहली प्रतिक्रिया, राहुल गांधी ने उठाई VIP कल्चर की बात

Prayagraj kumbh mela stampede: महाकुंभ घटना पर प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरु हो गई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने लिखा-

Kiran rautela by Kiran rautela
29 January 2025
in धर्म, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
PM Modi's first reaction on Mahakumbh incident,

PM Modi's first reaction on Mahakumbh incident,

Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj kumbh mela stampede: 29 जनवरी यानी बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या, के पावन अवसर पर अमृत स्नान के लिए करोड़ों लोग पहुंचे। अमृत स्नान से पहले ही महाकुंभ के संगम नोज में भगदड़ की खबर आई जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

घायलों का इलाज महाकुंभ मेले में मौजूद अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद 13 अखाड़ा परिषदों ने पहले अपना स्नान रद्द कर दिया था लेकिन बाद स्थिति सामान्य होने के बाद से स्नान शुरू हुआ।

इस बीच घटना पर प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरु हो गई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने लिखा- ‘प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों के मौत और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

यह भी पढ़ें- अपनी सांसें देकर, अपनों को जिंदा करती महिला का वीडियो वायरल, देखकर हर कोई बोला..

इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह VIP मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना ज़िम्मेदार है। अभी महाकुंभ का काफी समय बचा हुआ है, कई और महास्नान होने हैं। आज जैसी दुखद घटना आगे न हो इसके लिए सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। VIP कल्चर पर लगाम लगनी चाहिए और सरकार को आम श्रद्धालुओं के जरूरतों की पूर्ति के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि पीड़ित परिवारों की मदद करें।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी पहली प्रतिक्रिया आ गई है। पीएम ने लिखा, ‘प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।’

बता दें कि, प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत बताई जा रही है वहीं 40-50 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज महाकुंभ के केंद्रीय अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद से मौनी अमावस्या के अमृत स्नान को पहले रद्द कर दिया था कि बताया जा रहा है कि अखाड़ों का अमृत स्नान आज ही हो रहा है।

Tags: allahabadkumbh latest newskumbh mela 2025kumbh mela news todaykumbh mela stampedekumbh news in hindi todaylatest news in hindimaha kumbh melamaha kumbh newsmahakumbh latest newsmahakumbh stampede newsPanchayati Times live newsprayagraj junctionprayagraj kumbh mela stampedeprayagraj news todayprayagraj stampederahul gandhi on mahakumbh stampedesangam newsshahi snanstampede at kumbh melastampede at mahakumbhstampede in mahakumbhtoday newstoday's international newstoday's newswhat is mauni amavasyaकुंभ में भगदड़कुंभ मेलामहाकुंभ में भगदड़
Previous Post

अपनी सांसें देकर, अपनों को जिंदा करती महिला का वीडियो वायरल, देखकर हर कोई बोला..

Next Post

जब 71 साल पहले महाकुंभ में मची भगदड़, हुई थी 800 लोगों की मौत

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
Next Post
जब 71 साल पहले महाकुंभ में मची भगदड़, हुई थी 800 लोगों की मौत - Panchayati Times

जब 71 साल पहले महाकुंभ में मची भगदड़, हुई थी 800 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved