Post office Senior Citizen Savings Scheme: केंद्र या राज्य सरकार की ओर से आजकल कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। जो आपके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लाभकारी होते हैं। ऐसी ही एक योजना है Post Office की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम।
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक सुरक्षित और भरोसेमंद बचत योजना है, जो विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए बनाई गई है। यह योजना उन लोगों के लिए आदर्श है जो रिटायरमेंट के बाद नियमित और सुरक्षित आय की तलाश में होते हैं। इस योजना के तहत आपको हर महीने 20,500 रुपए की पेंशन मिलेगी। यह योजना ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए है जिन्हें रिटायरमेंट के बाद भी किसी तरह से पैसे की चिंता न हो।
यह भी पढ़ें- मुंबई आतंकी Tahawwur Rana पर PM Modi का ये ट्वीट हो रहा वायरल, जानें-ऐसा क्या लिखा?
मुख्य विशेषताएं (Features of SCSS)
- उम्र की पात्रता 60 वर्ष या उससे अधिक
- या 55-60 वर्ष की उम्र के सेवानिवृत्त कर्मचारी (कुछ शर्तों के साथ)
- ब्याज दर वर्तमान में लगभग 8.2% प्रति वर्ष (तिमाही आधार पर समीक्षा की जाती है)
- ब्याज भुगतान तिमाही आधार पर (3 महीने में एक बार)
- अवधि (Tenure) 5 वर्ष (3 साल तक बढ़ाया जा सकता है)
- अधिकतम निवेश ₹30 लाख (1 अप्रैल 2023 से)
- न्यूनतम निवेश ₹1,000
- टैक्स बेनिफिट धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट
- खाता खुलवाने की जगह किसी भी डाकघर या अधिकृत बैंक में
फायदे (Benefits)
- सरकारी गारंटी के साथ सुरक्षित निवेश।
- नियमित तिमाही आय।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई योजना।
- टैक्स में बचत।
खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
- आयु प्रमाण पत्र (जैसे आधार, पैन, जन्म प्रमाण पत्र)
- पहचान पत्र (PAN card)
- एड्रेस प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र (यदि 55 से 60 की उम्र में खोल रहे हैं)