• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 9, 2025
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
  • शिक्षा / जॉब
  • English
Home भारत

ऑपरेशन सिंदूर: एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने देश के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी एयरलाइनों ने भी एडवाइजरी जारी की।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
9 May 2025
in भारत
0
ऑपरेशन सिंदूर: एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की

#image_title

Share on FacebookShare on Twitter

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने देश के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं। इस कदम के तहत अब सभी यात्रियों को बोर्डिंग से पहले सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग (SLPC) से गुजरना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, टर्मिनल बिल्डिंग में आम नागरिकों यानी आगंतुकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया है कि सुरक्षा की दृष्टि से एयर मार्शल की तैनाती भी की जाएगी। मंत्रालय के अनुसार यह कदम एहतियातन उठाया गया है ताकि हवाई क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

इस सुरक्षा सख्ती के चलते प्रमुख एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

 

अकासा एयर ने ट्वीट के ज़रिए यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ान के निर्धारित समय से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुँचें। एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बोर्डिंग के समय यात्रियों के पास वैध फोटो पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा, चेक-इन बैगेज के अलावा सिर्फ 7 किलोग्राम तक के एक हैंडबैग की ही अनुमति होगी।

 

इंडिगो एयरलाइन ने भी अपनी एडवाइजरी में कहा है कि मौजूदा सुरक्षा स्थितियों को देखते हुए यात्री अतिरिक्त समय लेकर चलें, ताकि चेक-इन और सुरक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

स्पाइसजेट ने अपनी यात्रा सलाह में कहा है कि सभी यात्रियों को कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचना चाहिए ताकि सुरक्षा जांच व अन्य औपचारिकताएं समय से पूरी हो सकें।

 

दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने भी यात्रियों को सतर्क करते हुए कहा है कि फिलहाल संचालन सामान्य है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के कारण कुछ उड़ानों में बदलाव संभव है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी एयरलाइन से संपर्क में रहें और समय-समय पर उड़ानों की जानकारी लेते रहें।

 

इन कड़े उपायों के पीछे सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और हवाई क्षेत्र में बढ़ती चिंताओं को मुख्य कारण माना जा रहा है। यात्रियों से सहयोग और समयबद्ध यात्रा की अपील की गई है ताकि कोई असुविधा न हो।

author avatar
Gautam Rishi
See Full Bio
Previous Post

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर ब्रीफिंग: कर्नल सोफिया व विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने फिर खोली पाक की पोल

Next Post

Breaking: भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 लड़ाकू विमान मार गिराए, कराची पोर्ट तबाह

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

भारत-पाक तनाव: वरुण गांधी ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान - Panchayati Times
भारत

भारत-पाक तनाव: वरुण गांधी ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

9 May 2025
IPL postponed amid India-Pakistan tension
खेल

Breaking: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच IPL स्थगित

9 May 2025
Indo-Pak War Update
दुनिया

सांबा में 7 आतंकवादियों को BSF ने किया ढेर, पाक के ओकारा आर्मी कैंट पर भारत का ड्रोन अटैक

9 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव: दिल्ली के ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा चाक-चौबंद - Panchayati Times
भारत

भारत-पाकिस्तान तनाव: दिल्ली के ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा चाक-चौबंद

9 May 2025
India Pakistan War Live
दुनिया

India Pakistan War Live: BSF कैंप पर हमले की कोशिश नाकाम, पाक के खिलाफ जैसलमेर में बड़ा एक्शन, पढ़ें- ताजा अपडेट

9 May 2025
India shot down two Pakistani JF-17 and one F-16 fighter jets, destroying Karachi port
दुनिया

Breaking: भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 लड़ाकू विमान मार गिराए, कराची पोर्ट तबाह

9 May 2025
Next Post
India shot down two Pakistani JF-17 and one F-16 fighter jets, destroying Karachi port

Breaking: भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 लड़ाकू विमान मार गिराए, कराची पोर्ट तबाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (251)
  • Uncategorized (30)
  • अजब-गजब (32)
  • ऑटोमोबाइल (13)
  • कृषि समाचार (149)
  • खेल (289)
  • जुर्म (175)
  • दुनिया (165)
  • धर्म (106)
  • नई तकनीकी (92)
  • पंचायत (116)
  • बिज़नेस (125)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (557)
  • भारत (1,763)
  • मनोरंजन (150)
  • राज्यों से (515)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (83)
  • स्वास्थ्य (61)

Recent News

भारत-पाक तनाव: वरुण गांधी ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान - Panchayati Times

भारत-पाक तनाव: वरुण गांधी ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

9 May 2025
IPL postponed amid India-Pakistan tension

Breaking: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच IPL स्थगित

9 May 2025
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
    • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • अजब-गजब
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved