• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 26, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home ब्रेकिंग न्यूज़

कौन हैं जस्टिस बीआर गवई जो बने देश के नए CJI ? मां के पैर छूए..PM भी मिलने मंच तक आए

Who is Justice BR Gavai: सादगी से सर्वोच्च न्यायालय तक का सफर..जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई 24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती ज़िले के फ्रेजरपुरा इलाके में जन्मे जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने बेहद साधारण माहौल में अपना बचपन बिताया।

Kiran rautela by Kiran rautela
14 May 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
Who is Justice BR Gavai who became the new CJI of the country? He touched his mother's feet

Who is Justice BR Gavai who became the new CJI of the country? He touched his mother's feet

Share on FacebookShare on Twitter

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति गवई देश के पहले बौद्ध मुख्य न्यायाधीश बने हैं। उन्होंने हिंदी में शपथ लेते हुए संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और न्यायिक कर्तव्यों के ईमानदारीपूर्वक निर्वहन का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें- देश को मिले नए चीफ जस्टिस, न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गृह मंत्री अमित शाह तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों और परिवारजनों से मुलाकात की। समारोह में पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना भी उपस्थित थे।

शपथ के बाद न्यायमूर्ति गवई ने भावुक क्षण में अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी भी उनकी मां से मिलने और उनका अभिवादन करने मंच तक गए। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसने इस ऐतिहासिक क्षण को और भी गरिमा प्रदान की।

कौन हैं जस्टिस बीआर गवई? 

सादगी से सर्वोच्च न्यायालय तक का सफर: जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई

24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती ज़िले के फ्रेजरपुरा इलाके में जन्मे जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने बेहद साधारण माहौल में अपना बचपन बिताया।

उनके पिता आर.एस. गवई एक वरिष्ठ राजनेता थे, जो बाद में बिहार, सिक्किम और केरल के राज्यपाल बने। उनकी माता एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं, जिन्होंने मेहनत और समर्पण के मूल्य उन्हें बचपन से ही सिखाए।

जस्टिस गवई ने नगर निगम के स्कूल में पढ़ाई की, जहां अक्सर उन्हें ज़मीन पर बैठकर पढ़ना पड़ता था, क्योंकि स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी थी। यही संघर्षपूर्ण परवरिश उनके न्यायबोध और समता के सिद्धांतों को गहराई से प्रभावित करती रही।

राजनीति नहीं, चुना कानून का रास्ता

हालांकि शुरुआती झुकाव राजनीति की ओर था, लेकिन जस्टिस गवई ने अंततः वकालत को ही अपना करियर बनाया।
उन्होंने अमरावती विश्वविद्यालय से कॉमर्स और लॉ की डिग्रियां हासिल कीं और 1985 में विधि क्षेत्र में कदम रखा।

उन्होंने स्वतंत्र वकील के तौर पर शुरुआत की, और बाद में नागपुर बेंच में सरकारी वकील व विशेष लोक अभियोजक के रूप में सेवाएं दीं।

उन्हें सरकार की ओर से वकील बनाए जाने पर उन्होंने शर्त रखी कि अपनी टीम खुद चुनेंगे। उनकी टीम के दो सदस्य बाद में हाई कोर्ट के जज बने।

न्यायिक सफर

2003 में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 2005 में स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।
मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद और पणजी, चारों पीठों पर उन्होंने न्यायिक कार्य किया।

  • 24 मई 2019 को वे सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त हुए।
  • अब तक वे करीब 700 बेंचों का हिस्सा रह चुके हैं और 300 से अधिक फैसले दे चुके हैं।
  • उनके निर्णयों में संविधान, आपराधिक न्याय, वाणिज्यिक विवादों और पर्यावरणीय प्रशासन जैसे विषय शामिल हैं।

कुछ प्रमुख फैसले और कानूनी योगदान

जस्टिस गवई कई ऐतिहासिक निर्णयों का हिस्सा रहे हैं। विशेष रूप से वे उन संविधान पीठों में शामिल रहे जिन्होंने:

  • अनुच्छेद 370 हटाने को वैध ठहराया,
  • चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार दिया,
  • 2016 की नोटबंदी को वैध बताया।

इसके अलावा, उन्होंने इन हाई-प्रोफाइल मामलों में भी निर्णय दिए, 

  • आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत,
  • राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सजा पर रोक,
  • कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को 2002 दंगा केस में राहत।

एक महत्वपूर्ण निर्णय में उन्होंने अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई पर सख्त टिप्पणी दी और न्यायिक प्रक्रिया के पालन की आवश्यकता को दोहराया।

Tags: 52nd chief justice of indiachief justice of indiacji gavai oath ceremonyjustice b r gavaijustice bhushan ramkrishna gavaijustice br gavaijustice br gavai 52nd cjijustice br gavai cjijustice br gavai newsjustice br gavai next cjijustice br gavai oath livejustice br gavai take oath todayjustice gavainew chief justice of india oathnew cji justice br gavai oathsc justice br gavaisupreme court justice br gavaiwho is justice br gavaiन्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवईभारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश
Previous Post

बीएसएफ जवान पीके शॉ को पाकिस्तान ने लौटाया 

Next Post

चीफ जस्टिस बी.आर. गवई का सिर्फ 6 महीने का ही कार्यकाल क्यों?

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times
भारत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times
पंचायत

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times
भारत

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

22 September 2026
LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम - Panchayati Times
भारत

LPG Subsidy Rule 2026: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए जरूरी होगा बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण, जानें पूरा नियम

21 September 2026
DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
Next Post
Justice BR Gavai becomes the new CJI of the country? Why only a 6-month tenure?

चीफ जस्टिस बी.आर. गवई का सिर्फ 6 महीने का ही कार्यकाल क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (585)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (320)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,818)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान - Panchayati Times

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP का अल्टीमेटम, किया प्रदर्शन का ऐलान

25 September 2026
पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद - Panchayati Times

पिपलांत्री पंचायत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, पद्म श्री श्याम सुंदर पालीवाल भी रहे मौजूद

24 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved