• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

तेजप्रताप यादव विवाद पर क्या बोलीं पत्नी ऐश्वर्या राय?

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजप्रताप यादव की निजी ज़िंदगी एक बार फिर से सुर्खियों में है। हाल ही में सामने आए गर्लफ्रेंड विवाद के बीच अब उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय मीडिया के सामने आई हैं.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
26 May 2025
in राज्यों से
0
तेजप्रताप यादव की गर्लफ्रेंड विवाद पर क्या बोलीं पत्नी ऐश्वर्या राय? - Panchayati Times

ऐश्वर्या राय

Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजप्रताप यादव की निजी ज़िंदगी एक बार फिर से सुर्खियों में है। हाल ही में सामने आए गर्लफ्रेंड विवाद के बीच अब उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय मीडिया के सामने आई हैं और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लालू प्रसाद यादव के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी शादी और उससे जुड़े दर्द को साझा करते हुए परिवार से कई तीखे सवाल पूछे हैं।

“जब सबको पता था, तो मेरी शादी क्यों कराई गई?”

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा, “अगर तेजप्रताप के बारे में सबको पहले से जानकारी थी, तो मेरी शादी उनसे क्यों कराई गई? मेरी ज़िंदगी क्यों बर्बाद की गई?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर निकालने की जो बातें सामने आ रही हैं, वह सिर्फ चुनावी ड्रामा है।

उन्होंने कहा कि “हमें मीडिया से पता चलता है कि तेजप्रताप को निकाल दिया गया है, लेकिन हकीकत यह है कि सब एकजुट हैं। राबड़ी देवी कल भी गई होंगी और कहा होगा कि परेशान मत हो, चुनाव के बाद सब ठीक कर देंगे।”

तेजप्रताप यादव की गर्लफ्रेंड विवाद पर क्या बोलीं पत्नी ऐश्वर्या राय? - Panchayati Times

“हमारा न्याय कहां गया?”

भावुक होते हुए ऐश्वर्या ने पूछा, “जब मुझे प्रताड़ित किया गया, तो मेरा न्याय कहां गया? जब मुझे मारा गया, तब किसी ने जवाब क्यों नहीं दिया?” उन्होंने आरोप लगाया कि लालू परिवार सबकुछ जानते हुए भी चुप रहा और अब खुद को सामाजिक न्याय का प्रतीक बताने की कोशिश कर रहा है।

“अब हमें जवाब नहीं देना है, बल्कि उन्हें जवाब देना होगा। हम तो लगातार लड़ रहे हैं, लेकिन हमारा पक्ष कभी सुना ही नहीं गया,” उन्होंने कहा।

शादी और विवाद का इतिहास

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं। उनकी शादी तेजप्रताप यादव से 12 मई 2018 को बेहद धूमधाम से हुई थी। यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था। हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के संबंधों में दरार आ गई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

पिछले कुछ वर्षों में यह विवाद लगातार सुर्खियों में बना रहा है। अब तेजप्रताप की गर्लफ्रेंड से जुड़ा मामला सामने आने के बाद यह मामला और भी गंभीर होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी: डिजिटल ग्राम पंचायत के लिए 278 करोड़ रुपया…

ऐश्वर्या राय की यह सार्वजनिक प्रतिक्रिया न केवल लालू परिवार के लिए राजनीतिक मुश्किलें खड़ी कर सकती है, बल्कि यह राजद की पारिवारिक छवि पर भी सवाल खड़े करती है। तेजप्रताप यादव और उनके परिवार से अब यह पूछा जा रहा है कि अगर सब पहले से जानते थे, तो एक युवती की ज़िंदगी को यूं दांव पर क्यों लगाया गया? जवाब देने की बारी अब लालू परिवार की है।

Tags: अनुष्का यादवऐश्वर्या रायतेजप्रताप यादव
Previous Post

यूपी: डिजिटल ग्राम पंचायत के लिए 278 करोड़ रुपया…

Next Post

सत्संग सुनकर आए..फिर कार के अंदर एक ही परिवार के 7 लोगों ने कर ली आत्महत्या

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

3 October 2026
BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति

29 September 2026
Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम - Panchayati Times
पंचायत

Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम

29 September 2026
Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर - Panchayati Times
राज्यों से

Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर

29 September 2026
शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 

28 September 2026
UP: 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने कहा- स्मार्ट ग्राम पंचायत के विजन के साथ करें काम - Panchayati Times
पंचायत

UP: 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने कहा- स्मार्ट ग्राम पंचायत के विजन के साथ करें काम

28 September 2026
Next Post
Haryana: 7 family members found dead in parked car in Panchkula

सत्संग सुनकर आए..फिर कार के अंदर एक ही परिवार के 7 लोगों ने कर ली आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved